भोपाल : होटल की थाली में निकला कॉकरोच, मैनेजर ने मानने से किया इनकार, जानें क्या है पूरा मामला

Sandeep Kumar | May 23, 2024, 10:18 IST
Share
SANDEEP 2024 Copy of STYLESHEET THESOOTR (61).jpg
SANDEEP 2024 Copy of STYLESHEET THESOOTR (61).jpg

भोपाल के घोड़ा नक्कास स्थित एक होटल के खाने की थाली में कॉकरोच निकला। मरा हुआ कॉकरोच देख ग्राहक चौंक उठे। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

BHOPAL. भोपाल के घोड़ा नक्कास स्थित एक होटल के खाने की थाली में कॉकरोच (Cockroach ) निकला। जिसे देखकर ग्राहक चौंक उठे, और मैनेजर इस बात की शिकायत की, लेकिन मैनेजर मानने से इनकार कर दिया। बताया जा रहा है कि ग्राहकों ने इस पूरे मामले की फूड इंस्पेक्टर से भी शिकायत की गई है।

ग्राहक के मुताबिक

ग्राहक इब्राहिम अली दाऊदी ने बताया, मंगलवार यानी 21 मई की देर रात वे अपने दो साथी प्रभु पटेल और सचिन करोड़े के साथ घोड़ा नक्कास स्थित होटल में खाना खाने गए थे। उन्होंने 190 रुपए वाली थाली ऑर्डर की थी। जैसे ही वेटर ने थाली दी, सलाद में मरा हुआ कॉकरोच ( Cockroach ) निकला। इस पर मैनेजर के सामने विरोध दर्ज कराया है। हालांकि, वे कॉकरोच की बात मानने को तैयार नहीं थे, लेकिन हमने वीडियो बना लिए थे। जिन्हें फूड इंस्पेक्टर को सौंपे हैं। ताकि, कार्रवाई हो सके। यह जनता के स्वास्थ्य से जुड़ा मामला है।

CCTV फुटेज देख लें-ग्राहक

थाली में कॉकरोच निकलने के बाद ग्राहकों ने काफी देर तक हंगामा किया। उन्होंने इसे स्वास्थ्य से खिलवाड़ बताया है। दूसरी ओर, मैनेजर ने ग्राहकों को समझाइश भी दी। मैनेजर का कहना था कि सलाद में कॉकरोच नहीं था, लेकिन ग्राहकों ने होटल में लगे CCTV फुटेज देखने की बात कहीं। ताकि, सच्चाई सामने आ सके।

किचन में घुस गए ग्राहक

थाली में कॉकरोच मिलने के बाद ग्राहक होटल के किचन में भी चले गए और सफाई की हकीकत देखी। उन्होंने ग्राहकों को परोसे जा रहे सलाद को भी देखा। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

शिकायत मिलने पर कार्रवाई करेंगे

इस मामले में सीनियर फूड इंस्पेक्टर देवेंद्र दुबे ने बताया कि मामले में अभी शिकायत नहीं मिली है। जैसे ही शिकायत मिलेगी कार्रवाई की जाएगी। इधर, होटल की तरफ से मामले में पक्ष सामने नहीं आया है। हालांकि, हंगामे के दौरान मैनेजर ने कॉकरोच की बात से साफ इनकार कर दिया।

thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Cockroach
  • थाली में कॉकरोच
  • सीनियर फूड इंस्पेक्टर देवेंद्र दुबे
  • कॉकरोच
  • फूड इंस्पेक्टर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा