आईएएस संतोष वर्मा पर हो सकती है बड़ी कार्रवाई, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने दिए संकेत

Sourabh Bhatnagar | Dec 05, 2025, 11:52 IST
Share
bhopal-ias-santosh-verma-controversy
bhopal-ias-santosh-verma-controversy

मध्य प्रदेश की मोहन सरकार जल्द ही आईएएस संतोष वर्मा पर बड़ी कार्रवाई कर सकती है। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने इसके संकेत दिए हैं। दरअसल, वर्मा ने ब्राह्मणों की बेटियों को लेकर बेहद अभद्र बयान दिया था।

अजाक्स के अध्यक्ष और आईएएस अधिकारी संतोष वर्मा द्वारा ब्राह्मणों की बेटियों को लेकर दिया गया बयान अब विवादों में घिर चुका है। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय (Kailash Vijayvargiya) ने वर्मा के बयान को दुर्भाग्यपूर्ण और निंदाजनक बताया है।

उन्होंने कहा कि सरकार वर्मा को कड़ी से कड़ी सजा देने की कोशिश कर रही है। वहीं, ब्राह्मण समाज आज (5 दिसंबर) फिर वर्मा के खिलाफ प्रदर्शन करने की तैयारी कर रहा है।
इसके अलावा, पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव और केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह के साथ भाजपा सांसदों और ब्राह्मण समाज के पदाधिकारियों ने भी वर्मा के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

एमपी सरकार के दो साल पूरे होने पर सर्वे में शामिल होने के लिए फोटो पर करें क्लिक...

क्या था आईएएस संतोष वर्मा का बयान ?

publive-image
publive-image

अजाक्स (Ajjaks Madhya Pradesh) संगठन के प्रांतीय अधिवेशन के दौरान IAS अफसर संतोष वर्मा (ias santosh verma bayan) को संगठन का नया प्रांताध्यक्ष चुना गया था।

इस दौरान अपने भाषण में संतोष वर्मा ( IAS संतोष वर्मा विवादित बयान) ने कहा था कि,जब तक मेरे बेटे को कोई ब्राह्मण अपनी बेटी दान नहीं देता या उससे संबंध नहीं बनता, तब तक आरक्षण जारी रहना चाहिए।

अजाक्स अध्यक्ष संतोष वर्मा यह भी कहा कि समाज में आरक्षण (Reservation ) तब तक रहेगा, जब तक रोटी-बेटी का व्यवहार समान नहीं होता।

अजाक्स अध्यक्ष संतोष वर्मा से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें...

अजाक्स के संरक्षक जेएन कंसोटिया पर कसेगा शिकंजा! सीएम तक पहुंचा 65 लाख गबन का मामला

जनवरों को अमृत हजम नहीं होता

इससे पहले पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने आईएएस संतोष वर्मा के बयान पर शिवपुरी में जमकर नाराजगी जताई थी। मिश्रा ने पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की भागवत कथा के मंच से ही सरकार से मांग की कि ऐसे अधिकारियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए। मिश्रा का कहना था कि वर्मा का बयान समाज को बांटने वाला है।

मिश्रा ने आगे कहा था कि दुनिया में कुछ चीजें अमृत जैसी होती हैं, लेकिन हर कोई उन्हें संभाल नहीं पाता। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा-
आयुर्वेद में मधुमक्खी का शहद अमृत माना जाता है, लेकिन अगर कुत्ता उसे चाट ले तो उसकी मौत हो जाती है।

इसी तरह देशी गाय का घी अमृत है, लेकिन मक्खी उसे चाट ले तो मर जाती है। नीम को प्राकृतिक डॉक्टर कहा गया है, लेकिन अगर कौवा नीम की निबोली खा ले तो मर जाता है।

मिश्री मीठी और अमृत समान है, लेकिन अगर गधा खा ले तो वह भी नहीं बचता।

मिश्रा ने ये भी कहा था कि ये सारी चीजें अमृत हैं, लेकिन कुत्ते, मक्खी, कौवे और गधे को हजम नहीं होतीं। ठीक उसी तरह सनातन भी अमृत है, लेकिन ऐसे अधिकारियों (संतोष वर्मा) को यह अमृत हजम नहीं होता।

Tags:
  • Kailash Vijayvargiya
  • Ajjaks Madhya Pradesh
  • Reservation
  • ब्राह्मण समाज
  • अजाक्स
  • आईएएस संतोष वर्मा
  • ias santosh verma bayan
  • IAS संतोष वर्मा विवादित बयान
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती