b7bb2aaa-2b6
भोपाल से लेकर इंदौर तक भारी बारिश, बैतूल में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 3 युवकों का रेस्क्यू
Sandeep Kumar | Aug 19, 2025, 18:35 IST
bhopal-indore-heavy-rain
मध्यप्रदेश में बारिश का सिलसिला जारी है, जिससे कई जिलों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। बैतूल जिले में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से तीन युवक नदी में फंस गए, जिन्हें पुलिस और ग्रामीणों ने सुरक्षित बाहर निकाला।
MP Weather Update: मंगलवार को MP में बारिश का दौर जारी रहा और कई जिलों में भारी बारिश हुई। भोपाल, इंदौर और अन्य प्रमुख शहरों में बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ। मौसम विभाग ने 9 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। अगले 24 घंटे में आलीराजपुर, बड़वानी, खरगोन, हरदा, खंडवा, बुरहानपुर, बैतूल, छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में 4.5 इंच तक बारिश होने की संभावना है।
खरगोन जिले में लगातार हो रही बारिश से देजला देवाड़ा जलाशय इस सीजन में पहली बार ओवरफ्लो हो गया है। जलाशय से पानी बाहर छलकने लगा है, जिससे आसपास के इलाकों में जलभराव और बाढ़ का खतरा पैदा हो गया है। प्रशासन ने इस क्षेत्र में राहत और बचाव कार्यों को तेज कर दिया है।
ये भी पढ़ें...MP Weather Update: मध्यप्रदेश के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें आज का मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, मध्यप्रदेश से एक मानसून टर्फ गुजर रही है, जो इंदौर-उज्जैन संभाग में तेज बारिश का कारण बन रही है। साथ ही, दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन, दो टर्फ और एक लो प्रेशर एरिया भी एक्टिव है, जिससे बारिश की गतिविधि बढ़ी है। 21 और 22 अगस्त को यह सिस्टम अधिक स्ट्रॉन्ग रहेगा और प्रदेश में भारी बारिश की संभावना बनी रहेगी।
ये भी पढ़ें...मौसम पूर्वानुमान (19 अगस्त) : देशभर में पश्चिमी हवा के असर से भारी बारिश का अलर्ट, MP में नदियां ऊफान पर
मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में बारिश का कारण एक स्ट्रॉन्ग सिस्टम है, जो पूरे मध्यप्रदेश में प्रभावी रहेगा। अगस्त के आखिरी दिनों में यह सिस्टम विशेष रूप से भोपाल, इंदौर, जबलपुर और नर्मदापुरम संभाग में ज्यादा प्रभावी होगा। इन क्षेत्रों में 21 अगस्त से अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
ये भी पढ़ें...राजस्थान के 16 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट, जयपुर में बारिश का टोटा, जानें कैसा रहेगा मौसम का मिजाज
ग्वालियर-चंबल में भी मानसून ने जमकर बारिश की। यहां के 8 जिलों में से 7 जिलों में कोटे से ज्यादा बारिश हुई है। इनमें ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, भिंड, मुरैना और श्योपुर शामिल हैं। दतिया में भी 92 प्रतिशत से अधिक बारिश हो चुकी है।
भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर-चंबल, सागर और रीवा संभाग के 15 जिलों में बारिश हुई है। इनमें से 2 जिले भोपाल, 1 जबलपुर, 7 ग्वालियर-चंबल, 3 सागर और 1 रीवा संभाग से हैं। दूसरी ओर, इंदौर और उज्जैन संभाग में मानसून की एक्टिविटी कम रही, जिसके कारण इन दोनों संभागों के 15 में से 9 जिलों में कोटे की आधी बारिश भी नहीं हुई है।
![190107d1-6f5]()
बैतूल जिले के चोपना थाना क्षेत्र में सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात एक गंभीर हादसा हुआ। भड़ंगा नदी के रपटे पर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली तेज बहाव में पलट गई। ट्रैक्टर पर सवार पांच युवकों में से दो तैरकर सुरक्षित बाहर निकल आए, जबकि बाकी तीन युवक नदी के बीच चट्टान पर फंस गए।
हादसे के बाद चोपना थाना के टीआई नरेंद्र सिंह परिहार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। सुरक्षा उपकरण और रस्सियों का इस्तेमाल करते हुए ग्रामीणों की मदद से तीनों युवकों को नदी के बीच से चट्टान तक पहुंचकर सुरक्षित बाहर निकाला गया। यह रेस्क्यू ऑपरेशन चुनौतीपूर्ण था, लेकिन पुलिस और ग्रामीणों की तत्परता से तीनों युवक बचाए गए।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧👩
देजला देवाड़ा जलाशय ओवरफ्लो
ये भी पढ़ें...MP Weather Update: मध्यप्रदेश के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें आज का मौसम
मानसून टर्फ और मौसम का पूर्वानुमान
ये भी पढ़ें...मौसम पूर्वानुमान (19 अगस्त) : देशभर में पश्चिमी हवा के असर से भारी बारिश का अलर्ट, MP में नदियां ऊफान पर
मध्यप्रदेश में भारी बारिश का कारण
ये भी पढ़ें...राजस्थान के 16 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट, जयपुर में बारिश का टोटा, जानें कैसा रहेगा मौसम का मिजाज
ग्वालियर चंबल में सबसे अच्छी बारिश
भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर-चंबल, सागर और रीवा संभाग के 15 जिलों में बारिश हुई है। इनमें से 2 जिले भोपाल, 1 जबलपुर, 7 ग्वालियर-चंबल, 3 सागर और 1 रीवा संभाग से हैं। दूसरी ओर, इंदौर और उज्जैन संभाग में मानसून की एक्टिविटी कम रही, जिसके कारण इन दोनों संभागों के 15 में से 9 जिलों में कोटे की आधी बारिश भी नहीं हुई है।
190107d1-6f5
बैतूल में नदी में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी
रेस्क्यू ऑपरेशन
thesootr links
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- जॉब्स औरएजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧👩
भोपाल से शहडोल तक बदली पुलिस की कमान, ट्रेनिंग पर जाएंगे 14 IPS अफसर, इनकी जगह दूसरे अधिकारियों को मिला प्रभार
By Aman Vaishnav
सीएम विष्णुदेव साय का आज जशपुर दौरा: कर्मा पूजा महोत्सव और हेलमेट बैंक का करेंगे शुभारंभ, देखें पूरा शेड्यूल
By Harrison Masih
सीएम भजनलाल शर्मा आज डूंगरपुर दौरे पर, बरबुदनिया गांव में स्थानीय कार्यक्रम में होंगे शामिल
By Ashish Bhardwaj
दीपावली पर 24 घंटे अलर्ट पर रहेंगे MP के अस्पताल, गंभीर झुलसे मरीजों को मिलेगी एयर एंबुलेंस की सुविधा
By Arohi Raj
दिल्ली की वोट चोरी रैली में नहीं पहुंचे एमपी युवा कांग्रेस के नेता, 9 जिलाध्यक्षों समेत 60 पदाधिकारी सस्पेंड
By Aman Vaishnav
आज भोपाल में ही रहेंगे सीएम मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के साथ लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा में होंगे शामिल
By Aman Vaishnav
राजस्थान में ट्रेन गुजरने के 45 मिनट बाद रेलवे ट्रैक पर धमाका, दो स्लीपर टूटे, ATS जांच में जुटी, ट्रेनें रद्द
By Raghvendra Singh Rathore