MP Weather Update: मध्यप्रदेश के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें आज का मौसम

Manish Kumar | Aug 19, 2025, 06:30 IST
Share
mp weather 19 august
Photograph: (The Sootr)

मध्य प्रदेश के शहरों में गर्मी का प्रभाव या तापमान कैसा रहा। देश में चलने वाली हवा से कहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई कहां बढ़ोतरी। वहीं, रोज प्रदेश में मानसून मीटर कैसा रहा। यही सब बताएंगे द सूत्र की इस रिपोर्ट में...

MP Weather Update : मध्यप्रदेश में सोमवार को बारिश का सिलसिला जारी रहा। कुछ क्षेत्रों में तेज तो कुछ में हल्की बारिश हुई। इंदौर में एक इंच से ज्यादा पानी गिरा। वहीं उज्जैन में करीब एक इंच और दमोह में आधा इंच बारिश हुई।

राजधानी भोपाल में दोपहर बाद कभी तेज तो कभी हल्की बारिश होती रही। शाजापुर, रतलाम, खरगोन, बड़वानी, धार, बैतूल, गुना, नर्मदापुरम, रायसेन, जबलपुर, मंडला, नरसिंहपुर, सतना, उमरिया, देवास, सीहोर, राजगढ़ और विदिशा समेत कई जिलों में हल्की बारिश दर्ज की गई।

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के पश्चिमी और दक्षिणी हिस्से से मानसून ट्रफ गुजर रही है। साथ ही लो प्रेशर एरिया (कम दबाव का क्षेत्र) भी सक्रिय है। इस कारण इंदौर और उज्जैन संभाग में अधिक बारिश हो रही है। आइए जानते हैं कैसा रहेगा एमपी में आज का मौसम...

मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के पांच प्रमुख बड़े शहरों में भोपाल में 34.0 डिग्री, इंदौर में 33.1 डिग्री, ग्वालियर में 36.1 डिग्री, उज्जैन में 32.0 डिग्री और जबलपुर में 34.0 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।

बारिश होने के के कारण कई शहरों में दिन के तापमान में थोड़ी कमी दर्ज की गई। पचमढ़ी में दिन का तापमान 27.6 डिग्री तक आ गया। सतना में 36.8 डिग्री, ग्वालियर में 36.1 डिग्री, खजुराहो में 35.8 डिग्री, श्योपुर में 35.0 डिग्री और दतिया में 34.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

सोमवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान 19.0 डिग्री सेल्सियस खंडवा में रिकॉर्ड किया गया जबकि दिन का अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस सतना में दर्ज किया गया।

34860096-fbe
34860096-fbe

मध्यप्रदेश का मानसून मीटर

MP weather report:मध्यप्रदेश में इन दिनों मानसून फिर से अपने रंग में आ गई है और बारिश का दौर शुरू हो चुका है। इस कारण पूरे प्रदेश में तेज और मध्यम बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, मध्यप्रदेश की औसत वार्षिक बारिश 37 इंच है, जबकि इस सीजन में अब तक 31.3 इंच बारिश हो चुकी है।

यह कुल लक्ष्य का 84 प्रतिशत है। अब बारिश का आंकड़ा निर्धारित लक्ष्य से केवल 5.7 इंच दूर है। वहीं, इस समय तक 6.1 इंच अधिक बारिश हुई है। मध्यप्रदेश में ग्वालियर, शिवपुरी, अशोकनगर, मुरैना, श्योपुर, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी जैसे जिलों में तो सामान्य बारिश का कोटा पूरा हो चुका है, वहीं कई जिलों में 80 प्रतिशत से अधिक बारिश हो चुकी है।

सोमवार को MP के भगवानपुरा में 72.0 मिमी, सोंडवा में 62.0 मिमी, बुरहानपुर में 59.0 मिमी, भाभरा में 52.0 मिमी, रावटी में 52.0 मिमी और ठिकरी में 51.0 मिमी बारिश दर्ज की गई।

2086bb88-69a
2086bb88-69a

मध्य प्रदेश में मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के मुताबिक, मानसून टर्फ जैसलमेर, जोधपुर, कोटा से होते हुए गुना-बैतूल और दक्षिणी छत्तीसगढ़ तक गुजर रही है। इसी के साथ लो प्रेशर एरिया की गतिविधियां भी जारी हैं। इसके अलावा एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन और एक और टर्फ सक्रिय है, जिससे मध्य प्रदेश में बारिश का दौर जारी है।

प्रदेश के दक्षिणी हिस्से में लो प्रेशर एरिया सक्रिय है, जिसका असर अगले दो से तीन दिन तक जारी रह सकता है। इस कारण अगले तीन दिनों तक तेज बारिश की संभावना जताई गई है। एमपी का मौसम पूर्वानुमान इस तरह का रहेगा।

इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

मौसम विभाग के मुताबिक, मध्यप्रदेश में 19 अगस्त को भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने झाबुआ, अलीराजपुर, धार, बड़वानी, खरगोन, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, सीहोर, हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, सिवनी और पांढुर्णा जिलों के लिए अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में अगले 24 घंटे के दौरान तेज बारिश हो सकती है।

इसके साथ ही प्रदेश के अन्य हिस्सों में गरज-चमक और हल्की बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, इन जिलों में मूसलाधार बारिश के कारण जलभराव की संभावना है। इसके साथ ही निचले इलाकों में जलजमाव और बाढ़ जैसी स्थिति भी बन सकती है। प्रदेशवासियों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧👩

Tags:
  • आज का मौसम
  • मध्यप्रदेश
  • एमपी में आज का मौसम
  • मौसम पूर्वानुमान
  • MP weather report
  • MP Weather update
  • एमपी का मौसम पूर्वानुमान
  • मानसून
  • भारी बारिश का अलर्ट
  • मौसम
  • तापमान
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि