राजस्थान के 16 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट, जयपुर में बारिश का टोटा, जानें कैसा रहेगा मौसम का मिजाज
Sanjay Dhiman | Aug 19, 2025, 09:39 IST
Photograph: (the sootr)
राजस्थान में 30 मिनट की मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। घरों में पानी घुसने, संपर्क टूटने और एक युवक की मौत के साथ राजस्थान में भारी नुकसान हुआ। मौसम विभाग ने आगामी दिनों के लिए अलर्ट जारी किया है।
राजस्थान के मौसम विज्ञान केंद्र ने मौसम अलर्ट मेंआगामी दिनों के लिए 16 जिलों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मंगलवार को हल्की-मध्यम बारिश का येलो अलर्ट है और बुधवार के लिए ऑरेंज अलर्ट है, जिसका मतलब है कि अत्यधिक बारिश हो सकती है। इससे राज्य के अन्य हिस्सों में भी बाढ़ जैसी स्थितियां उत्पन्न हो सकती हैं।
झालावाड़ जिले के झालरापाटन पंचायत समिति के समराई गांव में अचानक हुई मूसलधार बारिश ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया। केवल आधे घंटे की बारिश में ही नाले का पानी सड़कों पर भर गया, जिससे आस-पास के खेतों का पानी गांवों में घुस आया। नालों की निकासी अवरुद्ध होने के कारण पानी सड़कों पर जमा हो गया और यह घुटनों तक पहुंच गया।
यह खबरें भी पढ़ें...
राजस्थान में फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्र का खुलासा, जांच हुई तो पकड़ा गया डमी, आरोपी कार्मिक फरार, जानें पूरा मामला
राजस्थान में अन्य सेवा से चार अफसर बने आईएएस, केंद्रीय कार्मिक विभाग ने जारी की अधिसूचना
बारिश के कारण बिंदलाई, मोतीपुरा और देवरी गांवों का सड़क संपर्क टूट गया, जिससे वहां के लोग असुविधाओं का सामना करने लगे। छोटे वाहन और पैदल आवाजाही भी बंद हो गई। हालांकि, गांव के समाजसेवी जुगल पाटीदार ने राहगीरों की मदद की और उन्हें सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया। इस घटना ने यह स्पष्ट कर दिया कि राजस्थान में जब भारी बारिश होती है तो बुनियादी ढांचे की कमी लोगों की कठिनाइयों को और बढ़ा देती है।
किसानों पर संकट:
बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ क्षेत्र के टिमेड़ाबड़ा गांव में हुई तेज बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से एक किसान की दर्दनाक मौत हो गई। टिमेड़ाबड़ा के कोटड़ा गांव निवासी रमणलाल डामोर खेत में काम कर रहे थे, तभी अचानक आकाशीय बिजली गिर गई और वह मौके पर ही बेसुध हो गए। उन्हें तुरंत कुशलगढ़ अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
यह खबरें भी पढ़ें...
पंचायतों में प्रशासक बने पूर्व सरपंचों को हटाने के आदेश रद्द, राजस्थान हाई कोर्ट ने कहा-जल्द कराओ चुनाव
राजस्थान सरसों उद्योग संकट में, सबसे बड़ा उत्पादक राज्य फिर भी बंद हो रही मिलें, जानें पूरा मामला
राजस्थान में भारी बारिश से होने वाली समस्याएं निरंतर बढ़ रही हैं। जल निकासी की व्यवस्था ठीक से ना होने के कारण नालों का पानी सड़कों पर भर जाता है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है। इस भारी बारिश ने राज्य में विशेष रूप से कृषि क्षेत्र को प्रभावित किया है। विशेषकर, किसान जो पहले ही सूखा और अन्य प्राकृतिक आपदाओं से जूझ रहे थे, अब बारिश और आकाशीय बिजली के कारण परेशानी में हैं।
इधर
राजस्थान में बारिश के दो रूप देखने को मिल रहे है, एक तरफ कई जिलों में जोरदार बारिश हो रही है तो कई जगह इसका टोटा है।राज्य की राजधानी जयपुर में मौसम में भारी उतार चढ़ाव देखने को मिला हैै। यहां जून और जुलाई में तो औसत से अधिक बारिश दर्ज की गई है, लेकिन अगस्त का महीना लगभग सूखा ही गुजर रहा है। जोरदार आवक के बाद मानसून की रफतार सुस्त सी पड़ गई है। अगस्त महीने के 18 दिनों में अब तक केवल 28 मिमी बारिश ही दर्ज की जा सकी है। अगस्त के लिए सामान्य बारिश 114 मिमी है, लेकिन अब तक 28 ही बारिश रिकार्ड हुई है।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢 🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧👩
झालावाड़ में मूसलधार बारिश ने मचाई तबाही
यह खबरें भी पढ़ें...
राजस्थान में फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्र का खुलासा, जांच हुई तो पकड़ा गया डमी, आरोपी कार्मिक फरार, जानें पूरा मामला
राजस्थान में अन्य सेवा से चार अफसर बने आईएएस, केंद्रीय कार्मिक विभाग ने जारी की अधिसूचना
संपर्क टूटने से लोग हुए परेशान
राजस्थान में मानसून और बारिश की स्थिति ऐसे समझें
|
किसानों पर संकट: आकाशीय बिजली से मौत
यह खबरें भी पढ़ें...
पंचायतों में प्रशासक बने पूर्व सरपंचों को हटाने के आदेश रद्द, राजस्थान हाई कोर्ट ने कहा-जल्द कराओ चुनाव
राजस्थान सरसों उद्योग संकट में, सबसे बड़ा उत्पादक राज्य फिर भी बंद हो रही मिलें, जानें पूरा मामला
बारिश से होने वाली समस्याएं
इधर जयपुर में बारिश का टोटा
thesootr links
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- जॉब्स और एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢 🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧👩
जबलपुर में भाजपा की बड़ी पदयात्रा, सीएम मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल दिखाएंगे ताकत, एक लाख लोगों के जुटने का दावा
By Ramanand Tiwari
प्रखरश्री दीदी ने जज की परीक्षा पास कर छोड़ा सांसारिक मोह; पहले पूरा किया माता-पिता का सपना, अब चुना संन्यास
By Amresh Kushwaha
एमपी में एप्को पर आर्थिक संकट के सवाल, 8 करोड़ का अनुदान रुका तो कर्मचारियों के भविष्य पर बढ़ी चिंता
By Ramanand Tiwari
पत्नी की निजी जानकारी के लिए RTI का इस्तेमाल गलत, राजस्थान हाई कोर्ट ने बरकरार रखा तलाक
By Mukesh Sharma
मध्यप्रदेश में IAS के 68 पद खाली, 4 अफसरों को दिल्ली जाने से रोका; आखिर कब पूरी होगी अधिकारियों की कमी?
By Ramanand Tiwari
मध्यप्रदेश में RTI के हजारों आवेदन अटके, 10 हजार 350 लोगों को अब तक नहीं मिली जानकारी, सरकारी जवाबदेही पर सवाल
By Ramanand Tiwari
महादेव सट्टा ऐप का मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, करोड़ों के सट्टे और हवाला नेटवर्क की जांच तेज
By VINAY VERMA