MY CAR कंपनी चलाने वाले गर्ग परिवार पर ED का छापा, 85 लाख के गहने जब्त
Sanjay Gupta | Nov 08, 2024, 16:13 IST
ED has raided
ईडी ने भोपाल और इंदौर में माय कार कंपनी चलाने वाले गर्ग परिवार पर छापेमारी की है। ईडी ने इस मामले में प्रेस नोट जारी कर छापेमारी की पुष्टि की है।
INDORE : भोपाल में 6 नवंबर को ईडी (ED) द्वारा मारे गए छापे की औपचारिक जानकारी जारी हो गई है। ईडी द्वारा इस मामले में प्रेस नोट जारी किया है और छापे की पुष्टि की है। यह छापे गर्ग परिवार के एक्सेल व्हीकल प्राइवेट लिमिटेड कंपनी को लेकर किया गया है जो भोपाल में स्थित है। इसी कंपनी की सिस्टर्न कंपनियां है जिसमें माय कार के दफ्तर भोपाल व इंदौर में भी है। जांच में मोबाइल, दस्तावेज के साथ ही 85 लाख की कीमत के हीरे, सोने के गहने और 25 लाख रुपए नकदी जब्त की गई। जांच जारी है।
गर्ग परिवार की एक्सेल व्हीकल कंपनी के साथ ही माय स्टोर प्रालि, कर्टसी मोटर्स प्रालि, माय फोन टेलीसर्विसेस प्रालि, माय एक्यूपमेंट प्रालि, माय कार (इंदौर) प्रालि, सुनोज मर्चेंडाइस प्रालि व अन्य है।
ईडी ने यह कार्रवाई सीबीआई द्वारा इस मामले में विविध धाराओं में पूर्व में दर्ज की गई एफआईआर के आधार पर की है। वहीं ईडी की जांच में आया था कि कंपनी ने 2014 में बैंक ऑफ इंडिया से 42 करोड़ की क्रेडिट सुविधा ली थी। साल 2017 में खाता एनपीए हो गया। साथ ही साल 2019 में एक्सेल व्हीकल कंपनी की सहयोगी कंपनी माय कार (भोपाल) द्वारा क्रेडिट हासिल करने के लिए पहले से ही कुछ संपत्तियों को गिरवी रखा हुआ था। इन्हीं संपत्तियों को बैंक ऑफ इंडिया को भी गिरवी रखा गया। जांच में यह भी आया कि एक्सेल कंपनी ने मिली क्रेडिट राशि को अपनी सहयोगी कंपनियों मे शिफ्ट किया और इससे सहयोगी कंपनियों के विक्रेताओं को भुगतान किया गया।
यह है गर्ग परिवार की अन्य कंपनियां
ईडी ने 44 करोड़ के घोटाले में की कार्रवाई
ईडी ने बताया कि कार्रवाई 44 करोड़ के बैंक घोटाले को लेकर की है। एक्सेल व्हीकल कंपनी और इसके डायरेक्टर ( आरओसी रिकार्ड के अनुसार कंपनी में बेनी माधव गर्ग, मंजू गर्ग, सौरभ गर्ग. ऋषभ गर्ग है) और अन्य द्वारा बैंक ऑफ इंडिया से प्राप्त राशि का डायवर्सन सिस्टर कंपनियों व अन्य संस्थाओं में कर डाला। इससे बैंक को 44 करोड़ का नुकसान हुआ।
ईडी ने इस आधार पर की कार्रवाई
Thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari