आईपीएस संजीव कंचन की बेटी के आत्महत्या मामले में मिला सुसाइड नोट, लिखा...

Aman Vaishnav | May 28, 2026, 10:46 IST
Share
bhopal ips officer daughter suicide case
bhopal ips officer daughter suicide case

मंगलवार, 26 मई की दोपहर भोपाल के चार इमली इलाके में एक आईपीएस अधिकारी और जज दंपती की नाबालिग बेटी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस को इस केस में अब एक सुसाइड नोट मिला है।

समझें क्या है पूरा मामला...

  • भोपाल के आईपीएस अधिकारी की 17 साल की बेटी ने मंगलवार को सुसाइड कर लिया था।
  • मृतका 12वीं क्लास की छात्रा थी और पुलिस को उसके कमरे से एक सुसाइड नोट मिला है।
  • सुसाइड नोट में छात्रा ने लिखा कि मम्मी-पापा मैं अच्छी बेटी नहीं बन पाई सॉरी।
  • आईपीएस अधिकारी की पत्नी भोपाल में ही जज हैं। इस दंपती ने बच्ची को गोद लिया था।
  • माता-पिता के सदमे में होने के कारण उनके विस्तृत बयान अभी दर्ज नहीं हो पाए हैं।
हाल ही में राजधानी भोपाल के चार इमली से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। यहां रहने वाले एक सीनियर आईपीएस अधिकारी की 17 साल की बेटी ने मंगलवार, 26 मई को सुसाइड कर लिया था।

इस पूरे मामले में अब एक और बड़ा खुलासा सामने आया है। इसने इस दुखद घटना को और भी ज्यादा भावुक बना दिया है।

मैं अच्छी बेटी नहीं बन पाई

एसीपी उमेश तिवारी ने इस पूरे मामले की जानकारी दी है। जानकारी के अनुसार पुलिस को घटनाक्रम से एक सुसाइड नोट भी मिला है। यह नोट बेहद भावुक है।

सुसाइड नोट में लिखा था कि मम्मी-पापा मैं आप दोनों से बहुत प्यार करती हूं, लेकिन मैं अच्छी बेटी नहीं बन पाई। सॉरी।

पुलिस के अनुसार इस नोट में आत्महत्या की कोई साफ वजह नहीं लिखी गई है। छात्रा के अचानक ऐसा कदम उठाने से हर कोई हैरान है। पुलिस ने मामले की जांच करने के लिए सुसाइड नोट और छात्रा का मोबाइल फोन अपने कब्जे में ले लिया है।

मोबाइल के कॉल रिकॉर्ड्स और चैट्स की जांच की जा रही है ताकि खुदकुशी की असली वजह का पता लगाया जा सके।

ips sanjeev kumar kanchan daughter suicide bhopal
ips sanjeev kumar kanchan daughter suicide bhopal

भोपाल में आईपीएस अधिकारी की नाबालिग बेटी ने लगाई फांसी, सरकारी बंगले में लटका मिला शव

तीन महीने की उम्र में लिया था गोद

इस पूरे मामले में जो सबसे बड़ा और भावुक खुलासा हुआ है, वह यह है कि मृतका आईपीएस अधिकारी की सगी बेटी नहीं थी। एसीपी ने बताया कि आईपीएस अधिकारी की पत्नी भोपाल में ही जज के पद पर तैनात हैं। परिवार के अन्य सदस्यों ने पुलिस को यह अहम जानकारी दी है कि, इस दंपती ने बच्ची को तब गोद लिया था जब वह महज तीन महीने की थी।

भोपाल PHQ में AIG के पद पर तैनात

आईपीएस संजीव कुमार कंचनभोपाल PHQ में AIG के पद पर तैनात हैं। वे अपने परिवार के साथ भोपाल के चार इमली स्थित सरकारी बंगले में रहते हैं। जानकारी के अनुसार संजीव कुमार का एक बेटा भी है।

इस घटना का पता तब चला जब संजीव कंचन दोपहर में खाना खाने घर पहुंचे। दोपहर लगभग 2 से 3 बजे के बीच संजीव कंचन घर पहुंचे। उन्होंने बेटी को आवाज लगाई लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद जब कमरे में जाकर देखा तो वह फंदे पर लटकी मिली।

परिजन तुरंत उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने छात्रा का मोबाइल जब्त कर लिया है और उसकी जांच की जा रही है।

ये खबरें भी पढ़िए...

ट्विशा शर्मा सुसाइड केस: CBI ने दर्ज की FIR, पति-सास पर दहेज हत्या का केस, कॉल से खुली कहानी

एमपी न्यूज: सुसाइड केस के बाद कंगना रनौत की लड़कियों को सलाह, सोशल मीडिया पर लिखा पोस्ट

मध्यप्रदेश न्यूज: NEET पेपर लीक पर सुसाइड करने वाले छात्र को NSUI की मदद, दिए 11 लाख रुपए

Tags:
  • एमपी न्यूज
  • मध्यप्रदेश न्यूज
  • सुसाइड
  • सुसाइड नोट
  • आईपीएस संजीव कुमार कंचन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा