भोपाल में आईपीएस अधिकारी की नाबालिग बेटी ने लगाई फांसी, सरकारी बंगले में लटका मिला शव

Aman Vaishnav | May 27, 2026, 07:59 IST
Share
ips sanjeev kumar kanchan daughter suicide bhopal
ips sanjeev kumar kanchan daughter suicide bhopal

भोपाल के चार इमली इलाके में एक IPS अधिकारी की नाबालिग बेटी ने कथित तौर पर खुदकुशी कर ली है। नाबालिग 11वीं क्लास में पढ़ती थी। कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। घटना के समय घर में कोई नहीं था और वह अकेली थी।

अभी ट्विशा शर्मा सुसाइड केस की गुत्थी सुलझी ही नहीं थी कि मध्यप्रदेश के भोपाल से एक और खबर सामने आ गई। भोपाल में IPS अधिकारी संजीव कुमार कंचन की नाबालिग बेटी ने मंगलवार, 26 मई को खुदकुशी कर ली है।

घटना चार इमली स्थित सरकारी बंगले की है। जानकारी के अनुसार किशोरी का शव सेकंड फ्लोर पर दुपट्टे के फंदे से लटका मिला था। वह 11वीं क्लास में पढ़ती थी। घटना के समय घर में कोई नहीं था और वह अकेली थी।

सूचना मिलने पर हबीबगंज पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। वहीं कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। थाना प्रभारी संजीव चौकसे ने बताया कि परिवार के लोग उस समय घर पर मौजूद नहीं थे।

भोपाल PHQ में AIG के पद पर तैनात

आईपीएस संजीव कुमार कंचन भोपाल PHQ में AIG के पद पर तैनात हैं। वे अपने परिवार के साथ भोपाल के चार इमली स्थित सरकारी बंगले में रहते हैं। जानकारी के अनुसार संजीव कुमार का एक बेटा भी है।

इस घटना का पता तब चला जब संजीव कंचन दोपहर में खाना खाने घर पहुंचे। दोपहर लगभग 2 से 3 बजे के बीच संजीव कंचन घर पहुंचे। उन्होंने बेटी को आवाज लगाई लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद जब कमरे में जाकर देखा तो वह फंदे पर लटकी मिली।

परिजन तुरंत उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने छात्रा का मोबाइल जब्त कर लिया है और उसकी जांच की जा रही है।

ये खबरें भी पढ़िए...

ट्विशा शर्मा सुसाइड केस: CBI ने दर्ज की FIR, पति-सास पर दहेज हत्या का केस, कॉल से खुली कहानी

भोपाल सुसाइड केस के बाद कंगना रनौत की लड़कियों को सलाह, सोशल मीडिया पर लिखा लंबा पोस्ट

NEET पेपर लीक पर सुसाइड करने वाले छात्र को NSUI की मदद, परिवार को दिए 11 लाख रुपए

आईपीएस राम्या भारती पर क्यों फूटा एक्ट्रेस कुनिका का गुस्सा, बर्खास्त करने की उठी मांग

Tags:
  • सुसाइड
  • सुसाइड नोट
  • आईपीएस संजीव कुमार कंचन
  • ट्विशा शर्मा सुसाइड केस
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती