इकोनॉमिक कॉरिडोर के 4-लेन को केंद्र की मंजूरी, जानें कौन सा है ये रोड

Sandeep Kumar | Oct 17, 2024, 23:37 IST
Share
STYLESHEET THESOOTR - 2024-10-17T232745.876
STYLESHEET THESOOTR - 2024-10-17T232745.876

मध्य प्रदेश में सड़कों का जाल बिछेगा। केंद्र की मोदी सरकार ने प्रदेश को बड़ी सौगात दी है। इसे लेकर सीएम डॉ. मोहन यादव ने ट्वीट करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय सड़क मंत्री नितिन गडकरी का आभार जताया है।

केंद्र की मोदी सरकार ने मध्य प्रदेश को बड़ी सौगात दी है। केंद्र सरकार के भोपाल-कानपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर (Bhopal-Kanpur Economic Corridor ) के 4-लेन में अपग्रेडेशन से इस क्षेत्र के आर्थिक विकास को गति मिलेगी। इससे यातायात में सरलता के साथ ही सड़क दुर्घटना में भी कमी आएगी। सीएम मोहन यादव ने एमपी को मिली इस सौगात के लिये प्रदेशवासियों की ओर से प्रधानमंत्री और केंद्रीय का आभार माना है। सीएम डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi ) और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari ) का ट्वीट करके आभार जताया है। उन्होंने कहा कि पीएम के मार्गदर्शन में प्रदेश सरकार बढ़ती रोड कनेक्टिविटी के माध्यम से विकास का नया अध्याय लिख रही है।

केंद्रीय परिवहन मंत्री ने दी स्वीकृति

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने प्रदेश की राजधानी भोपाल से कानपुर के लिए इकोनॉमिक कॉरिडोर को 4-लेन में अपग्रेड करने के लिए मंजूरी दे दी हैं। ये सड़क भोपाल से विदिशा, विदिशा से ग्यारसपुर, सताईघाट से चौका और चौका से कैमाहा पैकेजों के लिए 3 हजार 5 सौ 89.4 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी गई है।

भोपाल को बुंदेलखंड से जोड़ेगी ये सड़क

दरअसल एमपी सरकार ने अपने संकल्प पत्र में बुंदेलखंड विकास पथ की घोषणा की थी। जो राज्य की राजधानी भोपाल को बुंदेलखंड के सागर और छतरपुर जिलों से जोड़ने वाली एक महत्वपूर्ण 4-लेन सड़क परियोजना है। इस परियोजना का उद्देश्य भोपाल से सागर होते हुए छतरपुर और उत्तर प्रदेश बॉर्डर तक की कनेक्टिविटी को बेहतर बनाना है।

मंडला से नैनपुर के 592 करोड़ रुपए स्वीकृति

वहीं मंडला से नैनपुर (Mandla Nainpur ) तक 46 किलोमीटर लंबे मार्ग को अपग्रेड करने के लिए भी 592 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी गई है। इस मार्ग के अपग्रेड (upgrade ) होने से क्षेत्र की यातायात व्यवस्था को और अधिक सुरक्षित और कुशल बनाया जाएगा। साथ ही परियोजनाओं के पूरा होने पर औद्योगिक और व्यापारिक गतिविधि नई ऊंचाई मिल सकेगी।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • पीएम नरेंद्र मोदी
  • भोपाल न्यूज
  • CM Mohan Yadav
  • सीएम मोहन यादव
  • पीएम मोदी
  • मध्य प्रदेश
  • केद्रीय मंत्री नितिन गडकरी
  • एमपी हिंदी न्यूज
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा