भोपाल में करणी सेना के युवा प्रदेश अध्यक्ष से मारपीट और लूट , कहा- कट्टा अड़ाकर दी जान से मारने की धमकी
Vikram Jain | Jul 31, 2024, 12:14 IST
Bhopal Karni Sena Youth state president assaulted and robbed
भोपाल में करणी सेना के युवा प्रदेश अध्यक्ष गोविंद प्रताप सिंह के साथ कुछ लोगों ने मारपीट के बाद रुपए लूट लिए। घटना सिग्नेचर रेसीडेन्सी कोलार की है। मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
BHOPAL. भोपाल में करणी सेना के युवा प्रदेश अध्यक्ष गोविंद प्रताप सिंह के साथ मारपीट और लूट का मामला सामने आया है। मामले में गोविंद प्रताप सिंह ने कोलार थाने में शिकायत की है, इसको लेकर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है। गोविंद प्रताप सिंह ने सिग्नेचर रेसीडेन्सी कोलार निवासी अजीत कुमार और सचिन शर्मा पर मारपीट और लूट का आरोप लगाया है।
मामले में गोविंद प्रताप सिंह ने बताया कि सिग्नेचर रेसीडेन्सी कोलार निवासी अजीत कुमार और सचिन शर्मा जो कि छात्रों के एडमिशन को लेकर दलाली करते हैं। सचिन शर्मा ने 29 जुलाई रात 10:30 पर मुझे फोन करके मिलने के बहाने बुलाया, जब मैं वहां पहुंचा तो सचिन और अजीत मुझे आपत्ति जनक गालियां देने लगे जब मैने रोका तो कहने लगे मैं जो चाहूं वो करूंगा। दोनों ने मेरे हाथ पकड़ लिए और अपशब्द कहे। अजीत ने मेरे सिर पर कट्टा लगाकर मुझे जान से मारने की धमकी देने लगा, सचिन ने मेरे हाथ में रॉड से हमला कर दिया और अजीत ने लगभग 30 से 40 लड़कों के साथ मिलकर मारपीट की। जिससे मुझे काफी गंभीर चोटें आईं हैं। इसके अलावा गाड़ी से 20,000 रुपए भी लूट लिए।
ये खबर भी पढ़ें...सतना में पॉक्सो कोर्ट में जमकर हंगामा, रेप पीड़िता को पीटते-घसीटते बाहर ले गए परिजन, आरोपी को भी पीटा
मामले में कोलार थाना प्रभारी आशीष उपाध्याय ने बताया कि मामले की सूचना आई थी, इसके बाद पुलिस ने इस संबंध में मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज किया है। दोनों पक्षों की शिकायत पर हम इस मामले में जांच कर रहे हैं।
जानें पूरा मामला
ये खबर भी पढ़ें...सतना में पॉक्सो कोर्ट में जमकर हंगामा, रेप पीड़िता को पीटते-घसीटते बाहर ले गए परिजन, आरोपी को भी पीटा
मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari