सिरफिरा आशिक बोला- तू आजा मेरे पास नहीं तो पति को किडनेप कर लूंगा
Siddhi Tamrakar | Dec 07, 2024, 14:15 IST
BHOPAL SARFIR ASHIK
भोपाल में सर्वधर्म नगर में एक सिरफिरे आशिक ने महिला के पति का अपहरण कर सनसनी मचा दी। आरोपी गोविंद ने महिला को धमकी दी थी कि यदि वह उससे मिलने नहीं आई तो उसके पति को अगवा कर लेगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
भोपाल के सर्वधर्म नगर में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक महिला के सिरफिरे आशिक ने उसके पति को अगवा कर लिया। यह वारदात शुक्रवार को तब हुई जब महिला का पति सैलून से लौट रहा था। आरोपी ने महिला को पहले ही धमकी दी थी कि अगर वह उससे मिलने नहीं आई, तो वह उसके पति को उठा लेगा।
गोविंद ने पिंकी पर मिलने का दबाव डाला और 15 दिनों से लगातार फोन कर धमकी दी। शुक्रवार को उसने अपनी धमकी को अंजाम देते हुए टैक्सी बुक की और हेमराज को सैलून से लौटते समय जबरन कार में बैठा लिया।
राहगीरों ने इस घटना की सूचना कोलार पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने राजगढ़ पुलिस के सहयोग से जांच शुरू की। आरोपी ने राजगढ़ से टैक्सी बुक की थी, लेकिन अपहरण के बाद टैक्सी छोड़कर किसी अन्य वाहन से फरार हो गया।
थाना प्रभारी संजय सोनी ने बताया कि महिला ने अपने प्रेमी गोविंद के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने घटना में शामिल करीब एक दर्जन संदेहियों से पूछताछ की है। फिलहाल, अपहृत हेमराज की तलाश जारी है।
इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती
घटना की शुरुआत दो महीने पहले हुई थी, जब महिला पिंकी मालवीय की इंस्टाग्राम पर गोविंद (राजगढ़, ब्यावरा निवासी) से दोस्ती हुई। उनकी बातचीत बढ़ी और कई बार मुलाकातें भी हुईं। पिंकी के पति को इसका पता चला तो उसने गोविंद से बात करने पर आपत्ति जताई। इस पर गोविंद और हेमराज के बीच विवाद भी हुआ था।
फिर दी अपहरण की धमकी
पुलिस की कार्रवाई
थाना प्रभारी संजय सोनी ने बताया कि महिला ने अपने प्रेमी गोविंद के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने घटना में शामिल करीब एक दर्जन संदेहियों से पूछताछ की है। फिलहाल, अपहृत हेमराज की तलाश जारी है।
FAQ
- घटना किसने और क्यों की?
गोविंद नामक व्यक्ति ने महिला के पति को अगवा कर दिया क्योंकि महिला ने उससे मिलने से इनकार कर दिया था। - पुलिस ने क्या कार्रवाई की है?
पुलिस ने एक दर्जन संदेहियों से पूछताछ की है और हेमराज की तलाश में लगी है। - आरोपी और पीड़ित का परिचय कैसे हुआ?
महिला और आरोपी की दोस्ती इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी। - घटना कहां की है?
घटना भोपाल के सर्वधर्म नगर इलाके की है। - क्या आरोपी गिरफ्तार हुआ है?
अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है, लेकिन पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA