/sootr/media/media_files/2026/02/08/bhopal-liquor-sales-increased-500-crores-english-liquor-demand-2026-02-08-09-08-36.jpg)
शराब की बिक्री बढ़ने से राज्य सरकार को अच्छा खासा राजस्व मिल रहा है। हालांकि, ये बदलाव शराब पीने की आदतों में बदलाव को भी दिखा रहे हैं। देशी शराब की खपत कम हो गई है, लेकिन अंग्रेजी शराब और बीयर की खपत बढ़ गई है। आंकड़े साफ बताते हैं कि लोगों की शराब पीने की आदतें अब बदल रही हैं।
शराब बिक्री में इतनी हुई बढ़ोतरी
भोपाल में इस बार शराब की बिक्री पिछले साल से लगभग 500 करोड़ रुपए ज्यादा हुई है। पिछले साल के आंकड़े देखें तो 1 अप्रैल 2024 से लेकर 31 मार्च 2025 तक करीब 1300 करोड़ रुपए की शराब बिकी थी। वहीं इस बार 1 अप्रैल 2025 से अब तक 1800 करोड़ रुपए से ज्यादा की शराब बिक चुकी है।
शराब बिक्री से बढ़ा राजस्व
राज्य सरकार को इस साल अब तक शराब की बिक्री से करीब 1 हजार 15 करोड़ रुपए का राजस्व मिला है। वहीं, पिछले साल ये आंकड़ा करीब 796 करोड़ रुपए से ज्यादा था। ये जानकारी आबकारी विभाग के ताजा आंकड़ों से मिली है।
देशी शराब में गिरावट, अंग्रेजी बढ़ी
आंकड़ों को देखें तो साफ पता चलता है कि शराब पीने की आदतों में तेजी से बदलाव आ रहा है। देशी शराब की बिक्री में बहुत गिरावट आई है, जबकि अंग्रेजी शराब की खपत बढ़ी है। पिछले साल और इस साल के आंकड़ों में यह फर्क बहुत साफ नजर आ रहा है।
पिछले साल देशी शराब की खपत करीब 71 लाख 31 हजार प्रूफ लीटर थी, जो इस साल घटकर सिर्फ 27 लाख 63 हजार प्रूफ लीटर रह गई है। यानी इसमें 61% की कमी आई है।
वहीं, विदेशी शराब की खपत पिछले साल 45 लाख 7 हजार प्रूफ लीटर थी, जो इस साल बढ़कर 70 लाख 26 हजार प्रूफ लीटर हो गई है, यानी 55% ज्यादा। बीयर की खपत भी पिछले साल 76 लाख 67 हजार बल्क लीटर थी, जो अब बढ़कर 91 लाख 84 हजार हो गई है।
इंदौर में शराब की बिक्री
इंदौर में साल 2024 (जनवरी से दिसंबर) के दौरान 6 करोड़ 14 लाख लीटर शराब बिक चुकी थी। वहीं, साल 2025 में इसी दौरान 6 करोड़ 17 लाख लीटर शराब की खपत हुई है। मतलब, एक साल में ही इंदौर में 2.54 लाख लीटर शराब की खपत बढ़ गई है।
- साल 2025 में सबसे ज्यादा माल्ट शराब की खपत हुई है- 3.30 करोड़ लीटर।
- इस दौरान देशी शराब की खपत 1.48 करोड़ लीटर।
- वहीं विदेशी शराब की खपत 1.39 करोड़ लीटर हुई है।
कितनी हो रही है शराब बिक्री से कमाई
शराब बिक्री से इंदौर में वित्तीय साल 2023-24 (अप्रैल 2023 से मार्च 2024 तक) में 1502 करोड़ रुपए की कमाई हुई थी। वहीं, वित्तीय साल (Financial Year - FY) 2024-25 में ये कमाई बढ़कर 1702 करोड़ रुपए हो गई। साल 2025-26 के पहले नौ महीने (अप्रैल से दिसंबर तक) में भी यह कमाई 1408 करोड़ रुपए हो चुकी है।
/sootr/media/agency_attachments/dJb27ZM6lvzNPboAXq48.png)
Follow Us