इंदौर में पीने के शौकीनों ने एक साल में गटकी 6 करोड़ 17 लाख लीटर शराब

Sanjay Gupta | Jan 07, 2026, 09:40 IST
Share
indore liquor consumption increase report 2025
indore liquor consumption increase report 2025

इंदौर में शराब पीने का चलन लगातार बढ़ रहा है। खासकर हाईरेंज शराब के शौकीनों में बढ़ोतरी हो रही है। आबकारी विभाग इंदौर के एक साल जनवरी से दिसंबर 2025 के आए ताजा आंकड़ों से इसका खुलासा हुआ है।

पूरी खबर को 5 पॉइंट में समझें...

  • इंदौर में साल 2025 में 6.17 करोड़ लीटर शराब की खपत हुई।
  • एक ही साल में शराब की खपत 2.54 लाख लीटर बढ़ गई है।
  • साल 2025 में सबसे ज्यादा 3.30 करोड़ लीटर माल्ट शराब बिकी।
  • वित्तीय वर्ष 2024-25 में शराब से 1702 करोड़ रुपए की कमाई हुई।
  • इंदौर जिले में एफएल 2 कैटेगरी (बार-रेस्त्रां) के 93 लाइसेंस धारक है।

एक साल में इस तरह बढ़ गई खपत

इंदौर में साल 2024 (जनवरी से दिसंबर) के दौरान 6 करोड़ 14 लाख लीटर की शराब (इंदौर में शराब की बिक्री) खपत हुई थी। वहीं साल 2025 में इसी अवधि के दौरान इंदौर में 6 करोड़ 17 लाख लीटर की शराब की खपत हुई है। इस तरह एक साल में ही इंदौर में 2.54 लाख लीटर की शराब की खपत बढ़ गई है।

  • साल 2025 में सबसे ज्यादा माल्ट शराब की खपत हुई है- 3.30 करोड़ लीटर।
  • इस दौरान देशी शराब की खपत 1.48 करोड़ लीटर।
  • वहीं विदेशी शराब की खपत 1.39 करोड़ लीटर हुई है।

कितनी हो रही है शराब बिक्री से कमाई

शराब बिक्री से वित्तीय साल 2023-24 (अप्रैल 2023 से मार्च 2024 तक) में 1502 करोड़ की आय हुई थी। वहीं वित्तीय साल 2024-25 में यह कमाई इंदौर में बढ़कर 1702 करोड़ रुपए हो गई। साल 2025-26 में अप्रैल से दिसंबर तक (नौ माह में) यह कमाई 1408 करोड़ रुपए हुई है।

इंदौर में इतने बार लाइसेंस

इंदौर जिले में एफएल 2 कैटेगरी (बार-रेस्त्रां) के 93 लाइसेंस धारक है। वहीं एफएल 3 (होटल, रेस्त्रां) कैटेगरी में 51 आबकारी लाइसेंस है। साथ ही एफएल 4 कैटेगरी (क्लब, रिसोर्ट) के 5 लाइसेंस है।

इस साल हुई रिकॉर्ड तोड़ कार्रवाई

सहायक आयुक्त आबकारी अभिषेक तिवारी ने कहा कि साल 2025 में 9 हजार 989 प्रकरण दर्ज किए गए हैं, जो अभी तक सर्वाधिक है। अवैध शराब बिक्री मामला मिलने परकड़ी कार्रवाई कई गई । इंदौर में शराब खपत में भी बढ़ोतरी देखी गई है।

इंदौर से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें...

शराब घोटाले में चैतन्य बघेल को 200 करोड़ मिले, ईओडब्ल्यू की चार्जशीट में खुलासा

Tags:
  • इंदौर
  • अवैध शराब बिक्री मामला
  • शराब
  • सहायक आयुक्त
  • इंदौर में शराब की बिक्री
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा