प्रिंसिपल की रिश्वतखोरी का खुलासा, लोकायुक्त ने किया रंगे हाथ गिरफ्तार

Ravi Singh | Dec 26, 2024, 18:46 IST
Share
Bhopal Lokayukta action Principal
Bhopal Lokayukta action Principal Photograph: (the sootr)

भ्रष्ट और रिश्वतखोर अफसरों और कर्मचारियों के खिलाफ लोकायुक्त की कार्रवाई लगातार जारी है। इसके बावजूद रिश्वतखोरी के मामले कम नहीं हो रहे हैं। ताजा मामला राजधानी भोपाल का है, यहां एक प्रिंसिपल को 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया।

Bhopal Lokayukta action : भोपाल में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक और बड़ी कार्रवाई की गई है। लोकायुक्त टीम ने एक स्कूल प्रिंसिपल को रिश्वत लेते पकड़ा है। यह मामला तब सामने आया जब सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल ने एक कारोबारी से दो महीने के लंबित बिलों का भुगतान करने के एवज में 50 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। लोकायुक्त टीम ने योजना बनाकर इस रिश्वतखोरी कांड का पर्दाफाश किया और आरोपी को रंगे हाथों पकड़ लिया।

शिकायतकर्ता का आरोप

शिकायतकर्ता गौरव शर्मा कनका फूड्स प्राइवेट लिमिटेड के मालिक हैं। गौरव ने बताया कि उनके द्वारा शासकीय श्रमोदय आवासीय विद्यालय को दो महीने पहले भोजन सामग्री दी गई थी, लेकिन भुगतान नहीं हुआ था। जब उन्होंने बिल का भुगतान मांगा, तो प्राचार्य विजय सिंह महोबिया ने 50 हजार रुपए की रिश्वत मांगी।

2025 sankalp
2025 sankalp

लोकायुक्त टीम ने की शिकायत की जांच

शिकायत मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त भोपाल ने मामले की गहन जांच की। जांच में शिकायत सही पाई गई। इसके बाद रिश्वतखोरी के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए धारा 7 के तहत एफआईआर दर्ज की गई।

ये खबर भी पढ़ें...

Bhopal Raid : छापेमारी में मिले 'शिवराज' के नए मकान के कागज- अरुण यादव

अब नहीं बच पाएंगे भ्रष्ट अफसर, सरकार ने नियमों में किया बड़ा बदलाव

ट्रेप कार्रवाई

26 दिसंबर 2024 को लोकायुक्त ने आरोपी विजय सिंह महोबिया को रिश्वत लेते पकड़ने के लिए एक टीम बनाई। इस टीम ने पांच गवाहों की मौजूदगी में प्रिंसिपल को 50 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया।

टीम का नेतृत्व

इस ट्रैप कार्रवाई का नेतृत्व पुलिस उपाधीक्षक संजय शुक्ला ने किया। उनके साथ मुकेश पटेल, बृजबिहारी पांडे, अवध वाथवी और राजीव तिवारी ने भी अहम भूमिका निभाई। यह सफलता लोकायुक्त द्वारा भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की दिशा में एक और कदम साबित हुई।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Bhopal News
  • भोपाल न्यूज
  • Lokayukta action
  • लोकायुक्त कार्रवाई
  • Lokayukta action in Bhopal
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • bhopal news today
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा