MP News : फेरे के बाद मंडप में महिला आरक्षक की दस्तक, दूल्हे को ले गई उठाकर, जानें क्या है पूरा मामला
Abhilasha Saksena Chakraborty | May 02, 2025, 12:25 IST
Woman police officer reached wedding venue
एक सामूहिक विवाह सम्मेलन के दौरान उस समय विवाद की स्थिति बन गई जब एक महिला आरक्षक प्रेमिका दूल्हे को मंडप से उठाकर ले गई। दुल्हन को विदाई के बिना लौटना पड़ा।
MP News: मध्य प्रदेश के राजगढ़ में सामूहिक विवाह सम्मेलन के दौरान एक विवादित घटना ने सबको चौंका दिया। एक महिला आरक्षक ने शादी से पहले ही दूल्हे को उठा लिया। आरक्षक का आरोप था कि दूल्हा अजय पहले से ही उससे शादी कर चुका था और अब दूसरी शादी कर रहा था। परसूखेड़ी गांव के सामूहिक विवाह सम्मेलन में हुई इस घटना ने विवाद का रूप ले लिया।
इस घटना के बाद, दुल्हन को विदाई के पहले ही अपने गांव लौटने के लिए मजबूर होना पड़ा, जबकि दूल्हा महिला आरक्षक के साथ भोपाल लौट गया। परसूखेड़ी के सरपंच गजराज सिंह ने इसे दूल्हे की गलती बताया, जिन्होंने पहले से सगाई की थी, लेकिन फिर दूसरी शादी करने पहुंचे थे। ये भी पढ़ें: शादी सम्मेलन में पंडित बने मुस्लिम शिक्षक, पढ़े वैदिक मंत्र! बिना फेरे लौटे दूल्हा-दुल्हन अजय की शादी में शामिल होने उसके कुछ दोस्त भोपाल से परसूखेड़ी गांव पहुंचे थे। उन्होंने अजय की शादी के कुछ फोटोज व्हाट्सएप पर डाल दिये। जब महिला आरक्षक ने इन फोटोज को देखा तब वह अजय की तलाश के लिए पहुंची। thesootr links
लव ट्रायंगल का है मामला
रेलवे में टीसी के पद पर कार्यरत अजय के खिलाफ महिला आरक्षक ने आरोप लगाया कि उसने उसके साथ भोपाल में काम करते वक्त सगाई की थी। इसके बाद, दोनों के बीच रिश्ते बिगड़ गए और जब महिला आरक्षक को अजय की शादी के बारे में पता चला तो उसने कार्यक्रम से जाकर दूल्हे को हटा लिया। आरक्षक ने बताया की वो अजय को ढूंढने के लिए कई जगहों पर गई। सबसे पहले सुकली और चूमली गांवों में जांच की गई, लेकिन दूल्हा नहीं मिला। अंततः ग्वाड़ा में सामूहिक विवाह सम्मेलन के दौरान आरक्षक ने दूल्हे को ढूंढ लिया। यह सब देखकर वहां उपस्थित लोग हैरान रह गए।
दुल्हन वापस गई गांव
व्हाट्सएप स्टेटस से पता चला
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman