भोपाल-लखनऊ के बीच जून से चलेगी नई वंदेभारत ट्रेन, जोड़ेगी इन शहरों को

Sandeep Kumar | May 06, 2025, 22:36 IST
Share
bhopal-lucknow-vande-bharat
bhopal-lucknow-vande-bharat

भोपाल-लखनऊ वंदेभारत एक्सप्रेस जून से शुरू होगी। यह ट्रेन एमपी और यूपी के 9 बड़े शहरों को जोड़ेगी। हालांकि इस ट्रेन को इंदौर से शुरू करने की मांग हो रही है।

MP News: मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। भोपाल से लखनऊ के बीच प्रस्तावित वंदेभारत एक्सप्रेस जून के अंत तक शुरू हो सकती है। इस हाई-स्पीड ट्रेन को इंदौर से शुरू करने की मांग लगातार जोर पकड़ रही है, जिस पर रेलवे बोर्ड विचार कर रहा है।

ट्रेन कहां-कहां रुकेगी?

रेलवे अधिकारियों के अनुसार यह वंदेभारत ट्रेन भोपाल, बीना, झांसी, कानपुर और लखनऊ सहित कुल 9 प्रमुख शहरों को जोड़ेगी। यह ट्रेन सुबह लखनऊ से रवाना होकर शाम को भोपाल से वापस लौटेगी। करीब 600 किलोमीटर की यह यात्रा हाई-स्पीड ट्रेन से काफी आरामदायक और तेज होगी।

ये खबर भी पढ़िए... जबलपुर में 7 मई को बजेगा सायरन, अस्पतालों में लगेगी ‘आग’, रहें सावधान

इंदौर से मांग क्यों उठ रही है?

इंदौर से लखनऊ के लिए वर्तमान में सिर्फ चार वीकली ट्रेनें हैं, जिनमें सामान्य दिनों में ही 150 से ज्यादा वेटिंग रहती है। त्योहारों पर यह वेटिंग 300 पार कर जाती है। ऐसे में इंदौर से लखनऊ के लिए वंदेभारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) की शुरुआत यात्रियों के लिए राहत बन सकती है। इंदौर के सांसद शंकर लालवानी ने इस मांग को रेलवे के सामने मजबूती से रखा है।

ये खबर भी पढ़िए... एमपी में नायब तहसीलदार पर जानलेवा हमला, ग्रामीणों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

एमपी की 5वीं वंदेभारत ट्रेन होगी

मध्य प्रदेश में अभी चार वंदे भारत ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है, जबकि यह पांचवीं ट्रेन होगी। माना जा रहा है कि रेलवे बोर्ड इस प्रस्ताव पर विचार कर रहा है। अगर सबकुछ ठीक रहता है तो यह ट्रेन भी इंदौर से लखनऊ के बीच संचालित की जा सकती है। ऐसे में एमपी को एक और ट्रेन की सौगात मिल जाएगी।

ये खबर भी पढ़िए... सोशल मीडिया पर देश विरोधी पोस्ट डालने वाली अतिथि शिक्षक की जमानत याचिका खारिज

ट्रेन संचालन की जानकारी

यह ट्रेन सप्ताह में छह दिन चलेगी और लखनऊ रेल मंडल इसका शेड्यूल तय करेगा। ट्रेन का रैक जल्द ही लखनऊ मंडल को सौंपा जाएगा। रेलवे बोर्ड द्वारा इसका फाइनल टाइमटेबल मई के अंत तक जारी करने की संभावना है।

ये खबर भी पढ़िए... सुप्रीम कोर्ट ने बताया किरायेदार कब कर सकता है प्रॉपर्टी पर कब्जा, जानें शर्तें

Tags:
  • MP News
  • इंदौर
  • भोपाल
  • Vande Bharat Express
  • वंदेभारत ट्रेन
  • कानपुर
  • लखनऊ
  • झांसी
  • वंदेभारत एक्सप्रेस
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि