आज खुलेगा हबीबगंज नाका से RRL तिराहा तक का रास्ता, 7 महीने से था बंद
Raj Singh | Oct 16, 2024, 09:46 IST
the sootr
भोपाल मेट्रो के निर्माण के चलते हबीबगंज नाका से आरआरएल तिराहा तक का रास्ता सात महीने तक बंद रहा था। हालांकि, अब इसे खोलने का फैसला लिया गया है। इससे अब लोगों को आने-जाने में सुविधा होगी।
दिल्ली, मुंबई जैसे बड़े शहरों की तरह भोपाल भी मेट्रो शहर बन गया है। मेट्रो के काम की वजह से राजधानी के कई रूट कई महीनों से डायवर्ट हैं। इनमें से एक है हबीबगंज नाका से आरआरएल तिराहा तक का रूट, लेकिन अब ये आम लोगों के लिए खुलने जा रहा है। इससे आम लोगों ने अब राहत की सांस ली है।
दरअसल, मेट्रो के स्टील ब्रिज के कारण हबीबगंज नाका से आरआरएल तिराहा तक का रास्ता बंद कर दिया गया था। इस कारण करीब 3 लाख लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मेट्रो के स्टील ब्रिज के निर्माण के कारण डायवर्जन करना पड़ा था। इस कारण लोगों को 6 किलोमीटर का चक्कर लगाकर सफर करना पड़ रहा था। इससे न सिर्फ समय की बर्बादी बल्कि जाम के कारण आम लोगों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था।
जानकारी के अनुसार, शुरुआत में इस डायवर्जन को एक महीने तक चलाने का प्लान था। हालांकि, इसके बाद चरणबद्ध तरीके से इसकी अवधि बढ़ती रही। अंत में 15 अक्टूबर को इस डायवर्जन को समाप्त करने की योजना बनाई गई। सोमवार को मेट्रो अधिकारियों ने ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों के साथ मौके का निरीक्षण किया। एसीपी ट्रैफिक अजय वाजपेयी ने सोमवार को मेट्रो का काम पूरा होने की जानकारी दी। मंगलवार को रूट पूरी तरह से खोल दिया जाएगा।
ये भी खबर पढ़िए... भोपाल मेट्रो के लिए अभी करना होगा इंतजार, अगले साल जून में शुरू होगा कामर्शियल रन
वैसे तो मेट्रो का काम 4 सितंबर को ही पूरा हो गया था, लेकिन इसके ढांचे को हटाने में भी बहुत सावधानी बरतनी पड़ी। इसे हटाने में डेढ़ महीने से ज्यादा का समय लगा। यह ढांचा 65 मीटर लंबा था और इसका वजन 400 मीट्रिक टन था।
समय की होती थी बर्बादी
एसीपी ट्रैफिक अजय वाजपेयी ने दी जानकारी
ये भी खबर पढ़िए... भोपाल मेट्रो के लिए अभी करना होगा इंतजार, अगले साल जून में शुरू होगा कामर्शियल रन
मेट्रो का काम हुआ पूरा
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari