भोपाल में मेट्रो की बढ़ेगी रफ्तार, अक्टूबर में प्रधानमंत्री मोदी दिखा सकते हैं हरी झंडी

Sandeep Kumar | Jul 28, 2025, 24:07 IST
Share
bhopal-metro
bhopal-metro

भोपाल में मेट्रो ट्रेन प्रोजेक्ट का टेस्ट रन 27 जुलाई 2025 को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा किया गया। मेट्रो प्रोजेक्ट अक्टूबर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हरी झंडी मिलने की संभावना है।

MP NEWS: भोपालवासियों के लिए एक और खुशखबरी है। इंदौर के बाद अब राजधानी भोपाल भी मेट्रो के रफ्तार के जादू से रूबरू होने वाली है। 27 जुलाई को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मेट्रो ट्रेन की टेस्ट रन सवारी की।

मेट्रो ट्रेन में सवारी करते हुए उन्होंने सुभाष नगर मेट्रो स्टेशन से एम्स और फिर वापसी में रानी कमलापति स्टेशन तक सफर किया। इसके साथ ही सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस प्रोजेक्ट को जल्दी पूरा किया जाए। भोपाल में मेट्रो ट्रेन को अक्टूबर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरी झंडी दिखा सकते हैं।

ebf9f4bc-f3b
ebf9f4bc-f3b


अक्टूबर तक भोपाल को मेट्रो ट्रेन की सौगात

मुख्यमंत्री ने कहा, "हम इसी साल अक्टूबर तक भोपालवासियों को मेट्रो ट्रेन की सौगात देने के लक्ष्य की ओर बढ़ रहे हैं। इस प्रोजेक्ट का कार्य तेजी से पूरा हो रहा है। मेट्रो ट्रेन को विश्वस्तरीय सुविधाओं से युक्त किया जाएगा। पीएम मोदी ने इंदौर मेट्रो ट्रेन की सौगात दी थी, और हम निवेदन करेंगे कि भोपाल मेट्रो ट्रेन की सौगात भी उनके कर-कमलों से अक्टूबर में मिले।
ये भी पढ़ें...भोपाल रेलवे स्टेशन को मेट्रो स्टेशन से जोड़ने का प्लान, मुसाफिरों को मिलेगा फायदा



68a172f7-6c1
68a172f7-6c1


मेट्रो प्रोजेक्ट की खास बातें

सीएम ने बताया कि मेट्रो कॉरिडोर का लोकार्पण अक्टूबर में किया जाएगा और उन्होंने पीएम मोदी से इस कार्यक्रम के लिए समय भी मांगा है। मेट्रो प्रोजेक्ट के दोनों कॉरिडोर जल्दी शुरू किए जाएंगे और इसके लिए एक रोड मैप तैयार किया गया है। मेट्रो की डिजाइन खास तरीके से तैयार की गई है, जिसमें एक स्टॉपेज से दूसरे स्टॉपेज तक केवल 2 मिनट का समय लगेगा। सभी अनुमतियां प्राप्त कर ली गई हैं, और मेट्रो प्रोजेक्ट में विश्वस्तरीय सुविधाएं दी जाएंगी।

ये भी पढ़ें...पीएम मोदी से मिले सीएम मोहन यादव, भोपाल मेट्रो के उद्घाटन का दिया न्योता

5 पॉइंट्स में समझें पूरी स्टोरी



👉 27 जुलाई को सीएम मोहन यादव ने भोपाल मेट्रो के टेस्ट रन का निरीक्षण किया। वे सुभाष नगर मेट्रो स्टेशन से एम्स और वापसी में रानी कमलापति स्टेशन तक मेट्रो का टेस्ट रन भी किए।

👉 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अक्टूबर में भोपाल मेट्रो को हरी झंडी दिखा सकते हैं। उनका लक्ष्य है कि इस साल अक्टूबर तक भोपालवासियों को मेट्रो ट्रेन की सुविधा मिले।

👉 मेट्रो का लोकार्पण अक्टूबर में किया जाएगा, और इसके दोनों कॉरिडोर जल्दी शुरू किए जाएंगे। मेट्रो के बीच स्टॉपेज से स्टॉपेज तक केवल 2 मिनट का समय लगेगा, और इसमें विश्वस्तरीय सुविधाएं दी जाएंगी।

👉 मेट्रो प्रोजेक्ट से भोपाल में व्यापार और यातायात दोनों में सुधार होगा। सीएम ने बताया कि 7 मेट्रो ट्रेनें पहले ही भोपाल पहुंच चुकी हैं।

👉 सीएम ने यह भी बताया कि मेट्रो कोच की नई फैक्ट्री भोपाल सीमा के पास रायसेन में शुरू की जाएगी। जो राज्य और मध्य प्रदेश के लिए एक बड़ी सौगात होगी और गौरव की बात साबित होगी।

बिजनेस और ट्रांसपोर्टेशन में सुधार

मेट्रो प्रोजेक्ट के परिणामस्वरूप बिजनेस और ट्रांसपोर्टेशन दोनों के दृष्टिकोण से भोपाल को बड़ा लाभ होगा। सीएम ने बताया कि सात मेट्रो ट्रेन पहले ही भोपाल पहुंच चुकी हैं और उन्होंने अधिकारियों से चर्चा कर मेट्रो के विकास कार्यों का बारीकी से निरीक्षण किया है।

ये भी पढ़ें...इंदौर-भोपाल मेट्रोपॉलिटन रीजन का ब्लूप्रिंट तैयार, धार से विदिशा तक होगा समान विकास

भोपाल की मेट्रो फैक्ट्री

74bb7d1d-809
74bb7d1d-809

सीएम डॉ. मोहन यादव ने यह भी बताया कि मेट्रो कोच की नई फैक्ट्री भोपाल सीमा के पास रायसेन में शुरू की जाएगी। यह प्रोजेक्ट राज्य के लिए एक बड़ी सौगात साबित होगा और मध्य प्रदेश के लिए गौरव की बात होगी।

भोपाल मेट्रो प्रोजेक्ट

ऑरेंज लाइन

  • एम्स से करोंद तक कुल 16 स्टेशन बनेंगे।
  • इनमें 14 एलिवेटेड और 2 अंडर ग्राउंड मेट्रो स्टेशन होंगे।
  • इस रूट पर 13.3 किमी का ट्रैक एलिवेटेड और 3.39 किमी अंडर ग्राउंड होगा।
ब्लू लाइन

  • भदभदा से रत्नागिरी तिराहा तक 14.16 किमी ट्रैक एलिवेटेड होगा।
  • इस रूट पर 14 मेट्रो स्टेशन बनेंगे।
  • ऑरेंज और ब्लू लाइन के 30.9 किमी लंबे दोनों रूट्स पर कुल 30 मेट्रो स्टेशन बनेंगे।

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧👩





Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • सीएम मोहन यादव
  • MP
  • भोपाल मेट्रो
  • मेट्रो
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग