दोस्त ने महिला साइकेट्रिस्ट को बताया कॉलगर्ल, की फोटो वायरल, आए कई कॉल

Raj Singh | Nov 28, 2024, 11:21 IST
Share
BHOPAL NEWS MP.
BHOPAL NEWS MP.

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के पॉश इलाके ईदगाह हिल्स में रहने वाली 34 साल की महिला साइकेट्रिस्ट ने एक शख्स के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। महिला ने बदनाम करने और धमकाने के आरोप लगाए हैं।

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के पॉश इलाके ईदगाह हिल्स में रहने वाली 34 साल की महिला साइकेट्रिस्ट ने एक शख्स के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। महिला ने सोशल मीडिया पर बदनाम करने और धमकाने के आरोप लगाए हैं। महिला के मुताबिक, गंजबासौदा निवासी रजत तिवारी, जो 2011 से 2014 तक उसके साथ कॉलेज में पढ़ता था,उसने उनकी एक तस्वीर के साथ गलत पोस्ट साझा की। पोस्ट में उन्हें 'कॉलगर्ल' बताया गया और अपशब्द लिखे गए। इसके बाद से उन्हें कई अनजान नंबरों से कॉल्स आने लगे।

आरोपी ने किया सोशल मीडिया का दुरुपयोग

पीड़िता के मुताबिक, आरोपी ने दो महीने पहले सोशल मीडिया पर उन्हें फॉलो करना शुरू किया था। शुरू में बातचीत सामान्य थी, लेकिन जल्द ही आरोपी ने शराब के नशे में अश्लील बातें शुरू कर दीं। जब साइकेट्रिस्ट ने उससे बात करना बंद कर दी, तो उसने धमकियां देना शुरू कर दिया। आरोपी ने उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर उन्हें बदनाम करने की कोशिश की, जिसके बाद पीड़िता को लगातार अनजान नंबरों से अश्लील कॉल्स मिलने लगीं।

सीएम हेल्पलाइन से नहीं मिली मदद

पीड़िता का दावा है कि उसने इस मामले की शिकायत पहले सीएम हेल्पलाइन में की, लेकिन वहां से कोई मदद नहीं मिली। हेल्पलाइन ने शिकायत दर्ज करने से इनकार करते हुए उन्हें महिला थाने जाने की सलाह दी। इसके बाद साइकेट्रिस्ट ने स्टेट साइबर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

साइको किलर ने किए 25 दिन में 5 मर्डर, शव से करता था गंदा काम

साइबर पुलिस ने शुरू की जांच

साइबर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया अकाउंट्स की जांच की जा रही है ताकि आरोपी की गतिविधियों का पता लगाया जा सके। उन्होंने आश्वासन दिया है कि आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

महिलाओं की ऑनलाइन सुरक्षा पर गंभीर सवाल

यह मामला एक बार फिर साइबर सुरक्षा और महिलाओं की ऑनलाइन सुरक्षा के मुद्दे को सामने लाता है। सोशल मीडिया जहां एक ओर संचार का आसान माध्यम बन गया है, वहीं इसका दुरुपयोग महिलाओं को निशाना बनाने के लिए किया जा रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि ऑनलाइन सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कानूनी कदमों के साथ-साथ साइबर जागरूकता बढ़ाना भी बेहद जरूरी है।

रेप के आरोपी राजेश सोरते ने क्या फर्जी जाति प्रमाण पत्र से ली नौकरी?

महिलाओं के लिए न्याय और सुरक्षा की मांग

साइकेट्रिस्ट ने सोशल मीडिया पर धमकियों और बदनामी का सामना करते हुए अपनी सुरक्षा के लिए कानूनी मदद की मांग की है। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई होनी चाहिए ताकि महिलाओं को डर और उत्पीड़न का सामना न करना पड़े। यह घटना साइबर सुरक्षा की आवश्यकता और महिलाओं की गरिमा बनाए रखने के लिए कड़े कदम उठाने का आह्वान करती है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • भोपाल न्यूज
  • MP
  • भोपाल
  • MP Police
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल पुलिस
  • पीड़ित महिला
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती