भोपाल में सब्जी वाले के बेटे ने रोशन किया नाम, बना असिस्टेंट डायरेक्टर

Vikram Jain | Jan 18, 2025, 23:43 IST
Share
Bhopal MPPSC Ashish Singh
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग। Photograph: (the sootr)

यह कहावत तो आपने कई बार सुनी होगी कि जब हौसले मजबूत हो और निश्चय दृढ़ तो मंजिल मिल जाती है। यह बात भोपाल के सब्जी वाले के बेटे आशीष सिंह ने सच करके दिखाई है। जानें आशीष सिंह की सफलता की कहानी....

BHOPAL. मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने राज्य सेवा परीक्षा 2022 का फाइनल परिणाम घोषित कर दिया है। मध्य प्रदेश में देवास की दीपिका पाटीदार ने टॉप किया है। नर्मदापुरम के आदित्य तिवारी सेकंड रैंक हासिल की है। साथ ही राजधानी भोपाल के दो होनहारों ने जिले का नाम रोशन किया है। भोपाल के आशीष सिंह चौहान ने 841 अंक प्राप्त करके शिक्षा विभाग में असिस्टेंट डायरेक्टर का पद हासिल किया है। वहीं रमशा अंसारी डीएसपी बनीं हैं। इस चयन से दोनों के परिवारों में खुशी का माहौल है।

आशीष सिंह के पिता लगाते हैं सब्जी का ठेला

भोपाल में एक सब्जी वाले की बेटे ने सभी बाधाओं को पार करके अपने लक्ष्य को प्राप्त कर लिया है। 841 अंक प्राप्त कर शिक्षा विभाग में असिस्टेंट डायरेक्टर बनने वाले आशीष सिंह चौहान बैरागढ़ निवासी हैं। और सब्जी बेचने वाले पिता अजब सिंह के बेटे हैं। इनका परिवार किराए के घर में रहता है। बेहद साधारण परिवार से आने वाले आशीष सिंह के पिता चौराहे पर सब्जी का ठेला लगाते हैं, साथ ही फेरी लगाकर भी सब्जी बेचते हैं। परिवार में बड़े भाई हो जो कपड़ों की दुकान में कर्मचारी हैं। माता संगीता चौहान गृहणी हैं जो पूरे परिवार को संभालती हैं।

MPPSC राज्य सेवा परीक्षा 2022 का रिजल्ट जारी, डिप्टी कलेक्टर के 24 पदों में से 11 पर महिलाएं

परिवार के सपोर्ट और मेहनत से मिली सफलता

आशीष सिंह ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, परिवार और शिक्षकों को दिया है। आशीष सिंह ने बताया कि उनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी, लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और कड़ी मेहनत जारी रखी। उन्होंने आगे बताया कि मैंने हर 8 से 10 घंटे पढ़ाई को दिए। परीक्षा के दौरान कभी समय देखकर पढ़ाई नहीं की। पढ़ाई को लेकर परिवार ने हमेशा साथ किया है। हम लोग 12 साल से किराए के घर में रह रहे हैं। फिर भी पिताजी और भैया ने कभी व्यापार या घर का काम करने के लिए नहीं कहा और हमेशा उनकी पढ़ाई को प्राथमिकता दी। पिताजी ने हमेशा मुझे प्रेरित किया।

ESB Bhopal की माध्यमिक शिक्षक भर्ती, 10 हजार से घटकर 7 हजार रह गए पद

संघर्ष के बावजूद नहीं हारी हिम्मत

आशीष सिंह बैरागढ़ के सरकारी स्कूल से पढ़े हैं और फिर हमीदिया कॉलेज से बीए और एमए की डिग्री प्राप्त की है। वे इन दिनों इंदौर से पीएचडी कर रहे हैं। आशीष सिंह बताते हैं कि जीवन में कड़े संघर्ष के बावजूद हिम्मत नहीं हारी, हमेशा अपनी पढ़ाई पर फोकस किया। मैं अपने परिवार और अपने टीचर्स की वजह से ही इतनी बड़ी सफलता हासिल कर पाया हूं। इधर, आशीष सिंह के माता-पिता और परिवार को जैसे ही उनके रिजल्ट और चयन की जानकारी हुई तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। इस सफलता से परिवार में खुशी का माहौल है। यह प्रेरणादायक कहानी यह दर्शाती है कि कठिनाईयों के बावजूद, कड़ी मेहनत और परिवार के समर्थन से बड़ी सफलता प्राप्त की जा सकती है।

MPPSC राज्य सेवा परीक्षा 2025 में आवेदन से चूके युवा, मोहलत की लगाई गुहार

456 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया

बता दें कि शनिवार को मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने राज्य सेवा परीक्षा 2022 का अंतिम परिणाम जारी किया है। इस परीक्षा के माध्यम से 456 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया पूरी की गई थी। राज्य सेवा परीक्षा का विज्ञापन 30 दिसंबर 2022 को प्रकाशित किया गया था, और इसकी प्रारंभिक परीक्षा 12 जुलाई 2023 को आयोजित की गई थी। मुख्य परीक्षा का आयोजन 8 से 12 जनवरी 2024 तक हुआ था, जिसके परिणाम 7 जून 2024 को घोषित किए गए थे। इसके बाद साक्षात्कार की प्रक्रिया 11 नवंबर 2024 से 9 जनवरी 2025 के बीच हुई। 18 जनवरी 2025 को चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी की गई है। हालांकि, 13 प्रतिशत परिणाम अभी भी बाकी है।

ESB-MPPSC की परीक्षाओं के बाद अब अपेक्स बैंक की भर्ती पर सवाल

Tags:
  • Bhopal News
  • भोपाल न्यूज
  • मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग
  • एमपीपीएससी रिजल्ट
  • आशीष सिंह
  • सफलता की कहानी
  • असिस्टेंट डायरेक्टर
  • mppsc
एमपी के सीनियर आईपीएस अफसर ने खुद को डीजीपी की रेस से किया अलग, प्रदेश में पहली बार हुआ ऐसा

By Aman Vaishnav

एमपी के सीनियर आईपीएस अफसर ने खुद को डीजीपी की रेस से किया अलग, प्रदेश में पहली बार हुआ ऐसा
सांगानेर में जहरीले पानी का तांडव, 30 साल में दर्जनों अदालती आदेश.. फिर भी घुट रहा जिंदगी का गला!

By Mukesh Sharma

सांगानेर में जहरीले पानी का तांडव, 30 साल में दर्जनों अदालती आदेश.. फिर भी घुट रहा जिंदगी का गला!
महादेव सट्टा केस: 4 अफसरों को CBI का समन, दिल्ली में होगी पूछताछ, आज कोर्ट में पेश होगा सौरभ चंद्राकर

By Umeshwari Baghel

महादेव सट्टा केस: 4 अफसरों को CBI का समन, दिल्ली में होगी पूछताछ, आज कोर्ट में पेश होगा सौरभ चंद्राकर
आम आदमी की जेब पर भारी पड़ रही स्मार्ट तकनीक, पोर्टल की गड़बड़ी से बिगड़ा बिजली बिलों का गणित

By Aman Vaishnav

आम आदमी की जेब पर भारी पड़ रही स्मार्ट तकनीक, पोर्टल की गड़बड़ी से बिगड़ा बिजली बिलों का गणित
दिल्ली, यूपी और उत्तराखंड दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, स्थानीय कार्यक्रमों में होंगे शामिल

By Aman Vaishnav

दिल्ली, यूपी और उत्तराखंड दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, स्थानीय कार्यक्रमों में होंगे शामिल
विशेष विमान से भोपाल जा रहे हैं मुख्यमंत्री साय, जानिए क्यों खास है आज का यह एक दिवसीय दौरा

By Umeshwari Baghel

विशेष विमान से भोपाल जा रहे हैं मुख्यमंत्री साय, जानिए क्यों खास है आज का यह एक दिवसीय दौरा
वोटर लिस्ट से कट गया था नाम? घबराएं नहीं, अब फिर जुड़वाने का मौका, निर्वाचन आयोग ने दी राहत

By Aman Vaishnav

वोटर लिस्ट से कट गया था नाम? घबराएं नहीं, अब फिर जुड़वाने का मौका, निर्वाचन आयोग ने दी राहत