MPPSC राज्य सेवा परीक्षा 2022 का रिजल्ट जारी, डिप्टी कलेक्टर के 24 पदों में से 11 पर महिलाएं
Sanjay Gupta | Jan 18, 2025, 19:36 IST
PSC topper Ramsha Ansari Rank 1 Deepika Patidar Photograph: (the sootr)
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (PSC) ने राज्य सेवा परीक्षा 2022 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। इसमें महिलाओं का दबदबा देखने को मिल रहा है। दीपिका पाटीदार ने एमपी में टॉप किया है, जबकि डिप्टी कलेक्टर के 24 पदों में से 11 महिलाओं के खाते में गए हैं।
INDORE : मप्र लोक सेवा आयोग (पीएससी) ने राज्य सेवा परीक्षा 2022 का अंतिम रिजल्ट जारी कर दिया है। इसमें महिलाओं का दबदबा दिख रहा है। मप्र में दीपिका पाटीदार ने टॉप किया है, वहीं 24 डिप्टी कलेक्टर में से 11 पद महिलाओं के पास गए हैं, जबकि उनके लिए 8 ही पद आरक्षित थे। वहीं 87-13 फीसदी फार्मूले के तहत अभी 87 फीसदी का ही अंतिम रिजल्ट जारी हुआ है और 405 पदों पर भर्ती की गई है। डिप्टी कलेक्टर और डीएसपी दोनों में ही महिलाएं ट़ॉपर है।
30 दिसंबर 2022 को इसके लिए विज्ञापन जारी हुआ था। इसमें कुल 456 पद जारी हुए थे। इसकी में परीक्षा 8 जनवरी से 13 जनवरी 2024 तक हुई और मेंस परीक्षा का रिजल्ट 7 जून को जारी हुआ। इसके बाद 11 नवंबर 2024 से 9 जनवरी 2025 तक इसके इंटरव्यू हुए और अब यह अंतिम रिजल्ट जारी किए गए हैं।
ये खबर भी पढ़ें...
MPPSC राज्य सेवा परीक्षा 2025 में आवेदन से चूके युवा, मोहलत की लगाई गुहार
Explainer | 5 साल में 15 राज्यों में 41 पेपर लीक, डेढ़ करोड़ युवाओं के सपने चकनाचूर
टॉपर दीपिका पीटादार रही। दीपिका देवास की रहने वाली हैं। इसके बाद आदित्य तिवारी, सुरभि जैन, महिमा चौधरी., धर्म मिश्रा, शानू चौधरी, स्वाति सिंह, उमेश अवस्थी, कविता देवी यादव, प्रत्युष श्रीवास्तव, प्रियांशी जैन, आयशा अंसारी, संस्कार बावरिया, रोहित लोधी, अनिल कछावरे, रोहित राणावात, वैशाली सोलंकी, गैलेक्सी नागपुरे, निशांत भूरिया, ममता चौहान, श्रुति भायडिया, संदीप परास्ते, कमल मंडलोई और सागर जैन है। जबकि महिलाओं के लिए 8 ही पद थे लेकिन 11 पर महिलाएं आई है।
ये खबर भी पढ़ें...
ESB-MPPSC की परीक्षाओं के बाद अब अपेक्स बैंक की भर्ती पर सवाल
MPPSC ने राज्यपाल को दिया वार्षिक प्रतिवेदन, एक साल में 13833 के हुए इंटरव्यू
डिप्टी कलेक्टर के साथ ही डीएसपी में भी महिला ने टॉप किया है। इसमें कुल 19 पद थे। टॉपर रमशा अंसारी है। वहीं डीएसपी के 19 पदों में 8 पद महिलाओं ने लिए हैं, जो उनके आरक्षित 6 पदों से ज्यादा है।
मप्र में सेकंड रेंक आदित्य तिवारी जो नर्मदापुरम से है, उन्होंने द सूत्र से बात में कहा कि पहले तो द सूत्र का धन्यवाद उन्होंने हमेशा सटीक जानकारी देकर मनोबल बढ़ाया। आदित्य ने कहा कि वह साल 2018 से तैयारी कर रहे हैं, 2018 व 2020 में प्री नहीं हो सका था, साल 2019 में वह इंटरव्य तक पहुंचे थे, वहीं 2021 में कॉपरेटिव इंस्पैक्टर पर चयनित हुए और अब 2022 में डिप्टी कलेक्टर बने। पिता सत्यनारायण तिवारी किसान है और मां अनिता तिवारी सरकारी स्कूल में शिक्षक है। इस सफलता के लिए जरूरी है कि धैर्य बनाए रखें और फोकस रहें, क्योंकि लंबा समय लगता है, इसमें धैर्य नहीं खोना है।
भोपाल की रमशा अंसारी ने एक्सीलेंस कॉलेज से बीए इकानामिक्स आनर्स में ग्रेजुएशन किया। खुद पढ़ाई कर यह सफलता हासिल की है, पिता मोहम्मद अंसारी कृषि विभाग में यूडीसी थे तो मां संजीदा अंसारी गृहिणी। रमशा ने कहा कि लक्ष्य तो इंडियन फारेन सर्विस है, और उसी के लिए और प्रयास करूंगी। मैंने साल 2018, 2021 और 2022 में इंटरव्यू दिए थे। इस परीक्षा के लिए जरूरी है कि खुद पर भरोसा हो, मैं तीसरी बार में इंटरव्यू में सफल हुई हूं। दोस्त और परिजनों ने बहुत साथ दिया है। यह क्लियर होना चाहिए कि वास्तव में आप करना क्या चाहते हैं, तभी सफलता मिलगी। वहीं द सूत्र को भी उन्होंने धन्यवाद दिया और कहा कि हमेशा हमारी बैचने को दूर किया और सही खबरें दी।
कुल 456 पदो के लिए हुई थी यह परीक्षा
ये खबर भी पढ़ें...
MPPSC राज्य सेवा परीक्षा 2025 में आवेदन से चूके युवा, मोहलत की लगाई गुहार
Explainer | 5 साल में 15 राज्यों में 41 पेपर लीक, डेढ़ करोड़ युवाओं के सपने चकनाचूर
यह 24 बने डिप्टी कलेक्टर
ये खबर भी पढ़ें...
ESB-MPPSC की परीक्षाओं के बाद अब अपेक्स बैंक की भर्ती पर सवाल
MPPSC ने राज्यपाल को दिया वार्षिक प्रतिवेदन, एक साल में 13833 के हुए इंटरव्यू
डीएसपी में भी महिला टॉपर
होशंगाबाद से सेकंड रेंक आदित्य तिवारी
आदित्य तिवारी बोले द सूत्र को धन्यवाद
डीएसपी टॉपर रमशा अंसारी ने यह कहा
बिप्लब देब का सख्त संदेश: गुटबाजी पर दी मोहलत, बड़ा सवाल, एमपी बीजेपी में फरमान मानेगा कौन?
By Ramanand Tiwari
अमित शाह के भोपाल दौरे में सौगातें ही नहीं, MP के सहकारिता मॉडल की भी होगी परीक्षा
By Ramanand Tiwari
IPS रतन लाल डांगी मामले में नई जांच की तैयारी, हाईकोर्ट ने गृह सचिव और पुलिस मुख्यालय से मांगा जवाब
By Umeshwari Baghel
इंदौर में अवैध होर्डिंग्स पर हाईकोर्ट ने कहा यह दुखद है कि अधिकारी आदेश का पालन नहीं कर रहे
By Sanjay Gupta
अमित शाह के सामने भी नहीं सुलझा महानदी विवाद, साय-माझी की बैठक में बात आगे बढ़ी, फैसला अब भी बाकी
By VINAY VERMA
Rajasthan Top News: अजमेर में IAS अफसर ठगी का शिकार, तीन आरोपी मिले, रिपोर्ट दर्ज
By
दिल्ली में महानदी विवाद पर उच्चस्तरीय बैठक, छत्तीसगढ़-ओडिशा ने टकराव छोड़ आपसी सहमति पर जताया भरोसा
By Umeshwari Baghel