भोपाल से मुंबई जाने वालों के लिए खुशखबरी, एयर इंडिया शुरू करेगी फ्लाइट सर्विस
Sandeep Kumar | May 31, 2025, 21:06 IST
bhopal-mumbai-new-air-india
भोपाल से मुंबई के लिए हवाई यात्रा अब और सुविधाजनक होने जा रही है। एयर इंडिया 1 जून से भोपाल-मुंबई के बीच नई सीधी फ्लाइट सेवा शुरू कर रही है, जो सप्ताह में चार दिन चलेगी।
MP News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से मुंबई का सफर अब और आसान होने वाला है। भोपाल से मुंबई के लिए एक नई उड़ान 1 जून से शुरू हो रही है। यह उड़ान राजा भोज इंटरनेशनल एयरपोर्ट से भरेगी। नई फ्लाइट एयर इंडिया संचालित करेगी।
एयर इंडिया की इस उड़ान की अधिकांश सीटें पहले ही बुक हो चुकी हैं। यह सेवा सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को उपलब्ध होगी। केंद्रीय विमानन मंत्रालय ने एयर इंडिया को अनुमति दे दी है। राजा भोज एयरपोर्ट के निदेशक रामजी अवस्थी के अनुसार, उड़ान का शेड्यूल 1 जून से 30 जून तक फाइनल हो गया है।
इंडिगो फ्लाइट में 30,000 फीट की ऊंचाई पर टर्ब्युलेंस से नोज कोन डैमेज, यात्रियों में बची अफ़रा-तफ़री
नई फ्लाइट सेवा सप्ताह में चार दिन सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को उपलब्ध होगी। इससे यात्रियों को फ्लेक्सिबिलिटी मिलेगी और उन्हें ट्रेनों या कनेक्टिंग फ्लाइट्स के झंझट से भी छुटकारा मिलेगा। यह शेड्यूल खासतौर पर बिजनेस ट्रैवलर्स और वीकेंड यात्रियों के लिए फायदेमंद साबित होगा।
ये खबर भी पढ़िए... रायपुर के यात्रियों के लिए फ्लाइट में इंटरनेट और मनोरंजन का डबल धमाका!
एयर इंडिया की इस 162 सीटों वाली एयरबस में 90 प्रतिशत से अधिक सीटें पहले ही बुक हो चुकी हैं। बिजनेस क्लास के लिए इसमें 12 सीटें रखी गई हैं। तत्काल बुकिंग करने पर किराया लगभग 9000 रुपए है, जो मांग और सीट की उपलब्धता के अनुसार बदल सकता है।
ये खबर भी पढ़िए... एयर इंडिया की नई ट्रैवल पॉलिसी, अब कर्मचारी नहीं ग्राहक करेंगे बिजनेस क्लास में सफर
मुंबई से उड़ान शाम 6:05 बजे रवाना होगी और भोपाल रात 7:45 बजे पहुंचेगी। वापस भोपाल से मुंबई के लिए यह फ्लाइट रात 8:15 बजे रवाना होकर रात 10:05 बजे मुंबई पहुंचेगी। यह टाइमिंग विशेष रूप से उन लोगों के लिए अनुकूल है जो एक ही दिन में यात्रा और कार्य दोनों निपटाना चाहते हैं।
ये खबर भी पढ़िए... रस्सी से लेकर कैंची तक, फ्लाइट में इन सामानों पर लगा बैन, देखें लिस्ट
हफ्ते के शेष तीन दिनों में एयर इंडिया एक और फ्लाइट का संचालन करेगी, जो शाम 7:35 पर भोपाल आएगी और 8:15 पर वापस मुंबई रवाना होगी। इससे यात्रियों को पूरे सप्ताह ट्रैवल की सुविधा मिलेगी और फ्लेक्सिबिलिटी भी बनी रहेगी।
राजा भोज इंटरनेशनल एयरपोर्ट से अन्य शहरों के लिए भी डायरेक्ट फ्लाइट्स शुरू करने की योजना पर काम चल रहा है। एयरपोर्ट डायरेक्टर रामजी अवस्थी के अनुसार मानसून सीजन में कुछ नए शहरों को सीधी हवाई सेवा से जोड़ा जा सकता है। यह राज्य के पर्यटन, व्यापार और संपर्क साधनों को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, दोस्तों, परिवारजनों के साथ 🤝 शेयर करें
📢🔄 🤝💬👫👨👩👧👦
एयर इंडिया की इस उड़ान की अधिकांश सीटें पहले ही बुक हो चुकी हैं। यह सेवा सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को उपलब्ध होगी। केंद्रीय विमानन मंत्रालय ने एयर इंडिया को अनुमति दे दी है। राजा भोज एयरपोर्ट के निदेशक रामजी अवस्थी के अनुसार, उड़ान का शेड्यूल 1 जून से 30 जून तक फाइनल हो गया है।
इंडिगो फ्लाइट में 30,000 फीट की ऊंचाई पर टर्ब्युलेंस से नोज कोन डैमेज, यात्रियों में बची अफ़रा-तफ़री
सप्ताह में चार दिन उड़ान
ये खबर भी पढ़िए... रायपुर के यात्रियों के लिए फ्लाइट में इंटरनेट और मनोरंजन का डबल धमाका!
किराया 9000 रुपए से शुरू
ये खबर भी पढ़िए... एयर इंडिया की नई ट्रैवल पॉलिसी, अब कर्मचारी नहीं ग्राहक करेंगे बिजनेस क्लास में सफर
उड़ान का टाइमिंग
ये खबर भी पढ़िए... रस्सी से लेकर कैंची तक, फ्लाइट में इन सामानों पर लगा बैन, देखें लिस्ट
अतिरिक्त उड़ान सेवा भी मिलेगी अन्य दिनों में
भोपाल एयरपोर्ट पर विस्तार की तैयारी
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, दोस्तों, परिवारजनों के साथ 🤝 शेयर करें
📢🔄 🤝💬👫👨👩👧👦
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग