फर्जी बिल मामले में भोपाल निगम के डिप्टी कमिश्नर चंचलेश पर FIR दर्ज

Aman Vaishnav | Mar 29, 2026, 13:25 IST
Share
bhopal nagar nigam fake bill chanchalesh fir
bhopal nagar nigam fake bill chanchalesh fir

भोपाल नगर निगम के फर्जी बिल भुगतान कांड में लोकायुक्त ने डिप्टी कमिश्नर चंचलेश गिरहरे पर FIR दर्ज की है। इससे पहले अपर आयुक्त गुणवंत सेवतकर पर भी कार्रवाई हो चुकी है।

एक के बाद एक अफसर जांच के घेरे में

भोपाल नगर निगम में फर्जी बिल भुगतान कांड थमने का नाम नहीं ले रहा। कुछ दिन पहले अपर आयुक्त गुणवंत सेवतकर पर लोकायुक्त ने भ्रष्टाचार, आपराधिक साजिश और जालसाजी के मामले में FIR (First Information Report) दर्ज की थी। अब इसी मामले में डिप्टी कमिश्नर चंचलेश गिरहरेका नाम भी जोड़ दिया गया है।

लोकायुक्त पुलिस को पुख्ता शिकायत मिली थी। शुरुआती जांच के बाद गुणवंत सेवतकर, चंचलेश गिरहरेऔर अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं में एफआईआर की गई है।

क्या है पूरा घोटाला

निगम में पदस्थ उपायुक्त चंचलेश गिरहरेपर आरोप है कि उन्होंने अपने पद का फायदा उठाते हुए वित्तीय अनियमितताएं बरती और नियमों को ताक पर रखकर चहेतों को फायदा पहुंचाया।

SAP सॉफ्टवेयर के माध्यम से वाहनों की मरम्मत, पेंटिंग और अन्य कामों के नाम पर ई-बिल तैयार कराए गए। कई मामलों में बिना काम किए ही भुगतान कर दिया गया।

लोकायुक्त के अनुसार जब्त डिजिटल रिकॉर्ड और दस्तावेजों की जांच जारी है। इन दस्तावेजों के आधार पर आगे और कर्मचारियों और संबंधित फर्मों की भूमिका भी सामने आ सकती है।

रविवार को भी पड़े छापे

लोकायुक्त की इस जांच में निगम के सेंटर वर्कशॉप और वित्तीय शाखा से जुड़े कई वित्तीय लेनदेन संदिग्ध पाए जाने के बाद दफ्तरों पर छापा डाला गया। गौरतलब है कि पहले निगम में SAP सॉफ्टवेयर में गड़बड़ी की आशंका में छापे मारे गए थे।

निगम प्रशासन में हड़कंप

चंचलेश गिरहरेभोपाल नगर निगम के कई महत्वपूर्ण पदों पर हैं। ऐसे में उन पर हुई इस कार्रवाई ने निगम की कार्यप्रणाली पर भी बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। निगम प्रशासन और प्रशासनिक गलियारों में इस खबर के बाद से हड़कंप मचा हुआ है।

लोकायुक्त अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच जारी है। आने वाले दिनों में कुछ और बड़े खुलासे हो सकते हैं। भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस (Zero Tolerance) की नीति के तहत यह कार्रवाई की गई है।

अब सबकी नजर इस बात पर है कि जिस तरह गुणवंत सेवतकर को हटाया गया, क्या उसी तरह चंचलेश गिरहरे को भी हटाया जाएगा?

ये खबरें भी पढ़िए...

MP में 35 हजार रसोइयों का 14 करोड़ रुपए रोका, चूल्हे नहीं जले

सड़क हादसों के नाम पर करोड़ों का फर्जीवाड़ा, दलाल ले रहे फर्जी क्लेम से मुआवजा

एमपी न्यूज: भोपाल नगर निगम घोटाला, अपर आयुक्त पर FIR, पद से हटाया

मध्यप्रदेश न्यूज: एक अप्रैल से नया इनकम टैक्स कानून, फॉर्म 16 बंद, जानें नए नियम

Tags:
  • एमपी न्यूज
  • मध्यप्रदेश न्यूज
  • भोपाल नगर निगम
  • लोकायुक्त
  • लोकायुक्त पुलिस
  • चंचलेश गिरहरे
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं