भोपाल में शत्रु संपत्ति पर एक्शन, मेपल हाउस समेत कई संपत्तियां जांच के दायरे में
Aman Vaishnav | Jun 14, 2026, 10:07 IST
भोपाल में शत्रु संपत्ति पर एक्शन
भोपाल में नवाबकाल की शत्रु संपत्तियोंको लेकर प्रशासन सख्त हो गया है। कलेक्टर कार्यालय ने मेपल हाउस और रियाज मंजिल सहित कई चर्चित संपत्तियों की वर्तमान स्थिति और मालिकाना हक की पूरी रिपोर्ट मांगी है।
समझें क्या है पूरा मामला...
- राजधानी भोपाल में नवाबों से जुड़ी संपत्तियां एक बार फिर जांच के घेरे में आ गई हैं।
- कलेक्टर कार्यालय ने उन सभी संपत्तियों का ब्यौरा मांगा है जिन्हें शत्रु संपत्ति घोषित किया था।
- एडीएम सुमित पांडे ने बैरागढ़, गोविंदपुरा, टीटी नगर, कोलार एसडीएम से इसकी जानकारी मांगी है।
- जांच में मेपल हाउस और रियाज मंजिल जैसी संपत्तियां भी शामिल हैं।
- प्रशासन यह पता लगा रहा है कि इन संपत्तियों का असली मालिक कौन है।
एडीएम सुमित पांडे ने छह इलाकों के एसडीएम से जानकारी तलब की है। इससे यह पता चलेगा कि इन संपत्तियों पर अभी किसका कब्जा है।
भोपाल की पुरानी हवेलियां फिर सुर्खियों में
अब कलेक्टर कार्यालय ने इन संपत्तियों की ताजा स्थिति जानने के निर्देश दिए हैं। एडीएम (अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट) सुमित पांडे ने बैरागढ़, शहर वृत्त, गोविंदपुरा, टीटी नगर, कोलार और बैरसिया के एसडीएम से जानकारी मांगी है। यह कार्रवाई केंद्र सरकार के निर्देश पर हुई है।
कौन-सी संपत्तियां जांच के दायरे में?
प्रशासन यह पता लगाएगा कि इनमें से कौन-सी संपत्तियां बेची या खरीदी जा चुकी हैं। साथ ही यह भी जांचा जाएगा कि इनका मौजूदा मालिकाना हक किसके नाम है। राजस्व अभिलेखों की भी जांच होगी।
saif-ali-khan-bhopal-property-enemy-property-case-2026-06-02-10-25-13
भोपाल में सैफ अली खान की संपत्ति पर संकट, पाकिस्तान कनेक्शन खोल रहा पुराना इतिहास
शत्रु संपत्ति क्या होती है?
ऐसी संपत्तियों को शत्रु संपत्ति (भारत में शत्रु संपत्ति) कहा जाता है। इनका प्रबंधन केंद्र सरकार के अधीन सीईपीआई (CEPI – Custodian of Enemy Property for India) करता है। गृह मंत्रालय इन संपत्तियों की निगरानी रखता है।
2021 में भी हो चुकी ऐसी कार्रवाई
तब की जानकारी अधूरी रह गई थी। इसीलिए अब फिर से संबंधित एसडीएम और तहसीलदारों से पूरी जानकारी मांगी गई है। इस बार हस्तांतरण, बिक्री और राजस्व रिकॉर्ड तीनों की जांच होगी।
दशकों से निजी उपयोग में कई संपत्तियां
जांच से यह साफ होगा कि इन संपत्तियों का कानूनी दर्जा क्या है।
FAQ
- शत्रु संपत्ति किसे कहते हैं?
उत्तर: जो लोग विभाजन या युद्ध के बाद पाकिस्तान या किसी शत्रु देश की नागरिकता ले लेते हैं, उनकी भारत में छूटी संपत्तियों को शत्रु संपत्ति कहा जाता है। इनका प्रबंधन केंद्र सरकार के CEPI के जरिए होता है। इन पर निजी दावा नहीं किया जा सकता। - भोपाल में कौन-सी संपत्तियां जांच के दायरे में हैं?
उत्तर: मेपल हाउस, रियाज मंजिल और नानी की कोठी समेत कई संपत्तियां जांच में शामिल हैं। ये सभी नवाब हमीदुल्ला खां और उनके परिवार से जुड़ी हैं। इनकी मौजूदा स्थिति और मालिकाना हक की पड़ताल हो रही है।
ये खबरें भी पढ़िए...
भोपाल पहुंची केंद्रीय गृह मंत्रालय की टीम, शत्रु संपत्ति के दायरे में आ सकती हैं करोड़ों की संपत्तियां
MP News: भोपाल नवाब की छोटी बेगम की प्रॉपर्टी अब शत्रु संपत्ति, सैफ अली खान की बड़ी मुश्किलें
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari