फेस्टिवल सीजन में अहमदाबाद-बरौनी के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, इन स्टेशनों पर होगा स्टॉपेज, देखें टाइम टेबल
Vikram Jain | Oct 04, 2024, 21:45 IST
Summer Special Train.jpg
रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। रेल प्रशासन ने फेस्टिवल सीजन में अहमदाबाद-बरौनी-अहमदाबाद के बीच 6- 6 ट्रिप स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया गया है। जानिए रूट, टाइम और स्टॉपेज
BHOPAL. भारतीय रेलवे फेस्टिवल सीजन में यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए विशेष तैयारी की है। त्योहार के लिए घरों या अपनों तक पहुंचने में यात्रियों को परेशानी ना हो इसके लिए रेलवे ने देशभर में कई स्पेशल ट्रेन चलाई हैं। दशहरा, दीपावली और छठ पूजा त्योहारों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने गाड़ी संख्या 09413/09414 अहमदाबाद-बरौनी-अहमदाबाद के बीच 6- 6 ट्रिप साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया गया है। यह स्पेशल ट्रेन भोपाल मंडल के इटारसी स्टेशन से गुजरेगी।
गाड़ी संख्या 09413 अहमदाबाद से बरौनी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन प्रत्येक मंगलवार को 8 अक्टूबर से 12 नवंबर 2024 तक अहमदाबाद स्टेशन से 16:35 बजे प्रस्थान कर, अगले दिन बुधवार को 06:05 बजे इटारसी पहुंचेगी। यह स्टेशन ट्रेन जबलपुर रूट से अन्य स्टेशनों से होते हुए तीसरे दिन गुरुवार को 4 बजे बरौनी स्टेशन पहुंचेगी।
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09414 बरौनी से अहमदाबाद साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन प्रत्येक गुरुवार को 10 अक्टूबर 2024 से 14नवंबर 2024 तक बरौनी स्टेशन से सुबह 6 बजे प्रस्थान कर अगले दिन शुक्रवार को 06.10 बजे इटारसी और मार्ग के अन्य स्टेशनों से होते हुए 23.15 बजे अहमदाबाद स्टेशन पहुंचेगी।
इस साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन में 2 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, 8 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 08 शयनयान श्रेणी, 2 सामान्य श्रेणी, 1 एसएलआरडी और 1 जनरेटर कार सहित कुल 22 कोच रहेंगे।
स्पेशल ट्रेन दोनों दिशाओं में आनंद जं., वडोदरा, सूरत, उधना, नंदुरबार, जलगांव , भुसावल, खंडवा, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, मानिकपुर जं., प्रयागराज छिवकी जं., पं. दीनदयाल उपाध्याय जं., बक्सर, आरा जं., दानापुर, पाटलिपुत्र जं., सोनपुर जं., एवं हाजीपुर जं. स्टेशनों पर रुकेगी।
जानें स्पेशल ट्रेन का टाइम टेबल
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09414 बरौनी से अहमदाबाद साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन प्रत्येक गुरुवार को 10 अक्टूबर 2024 से 14नवंबर 2024 तक बरौनी स्टेशन से सुबह 6 बजे प्रस्थान कर अगले दिन शुक्रवार को 06.10 बजे इटारसी और मार्ग के अन्य स्टेशनों से होते हुए 23.15 बजे अहमदाबाद स्टेशन पहुंचेगी।
इस तरह रहेगी कोच पोजिशन
इन स्टेशनों पर रुकेंगी ट्रेन
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari