भोपाल रेलवे स्टेशन की पुरानी बिल्डिंग का 100 करोड़ से हो रहा कायाकल्प, मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

Vikram Jain | Mar 26, 2025, 17:13 IST
Share
bhopal railway station 100 crore budget renovation
Bhopal Railway Station।

Bhopal Railway Station: भविष्य में जब आप भोपाल स्टेशन जाएंगे तो आपको स्टेशन की नई और मनमोहक बिल्डिंग देखने को मिलेगी। भोपाल स्टेशन के रिनोवेशन पर 100 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। जानें क्या-क्या होंगी सुविधाएं....

भोपाल रेलवे स्टेशन की पुरानी बिल्डिंग का 100 करोड़ रुपए की लागत से रिनोवेशन किया जा रहा है। इस परियोजना के तहत सेकंड एंट्री गेट को सुविधाजनक बनाया जाएगा, प्लेटफार्म नंबर-6 को बड़े बदलाव कर आधुनिक बनाया जाएगा। साथ ही वरिष्ठ नागरिकों और महिला यात्रियों के लिए विशेष सुविधाएं जोड़ी जाएंगी। यह कार्य अप्रैल में शुरू होने की संभावना है और इस कार्य को अक्टूबर तक पूरा करने का लक्ष्य है। आइए जानते हैं इस रिनोवेशन के बारे में विस्तार से।

भोपाल रेलवे स्टेशन के सेकंड एंट्री गेट का रिनोवेशन

भोपाल रेलवे स्टेशन (Bhopal Railway Station) के पुरानी बिल्डिंग का रिनोवेशन अब जल्द ही शुरू होने जा रहा है, जिससे यात्रियों को बेहतर और अधिक सुविधाजनक वातावरण मिलेगा। यह परियोजना लगभग 100 करोड़ रुपए की लागत से पूरी होगी, जिसमें स्टेशन के सेकंड एंट्री गेट को नया रूप दिया जाएगा, और प्लेटफार्म नंबर-6 की दिशा को अधिक सुव्यवस्थित और आधुनिक बनाया जाएगा। इस परियोजना में विशेष रूप से यात्री सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए कई निर्माण कार्य किए जाएंगे।

ये खबर भी पढ़ें...

मां शारदा के धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खबर, चैत्र नवरात्रि में मैहर में 5 मिनट ठहरेंगी ये ट्रेनें

प्लेटफार्म और रास्तों में होगा बदलाव

इस परियोजना के तहत प्लेटफार्म की इमारत को नया लूक दिया जाएगा। इस रिनोवेशन में पुराने संकरे रास्तों को चौड़ा किया जाएगा, जिससे यात्री आराम से आवागमन कर सकेंगे। साथ ही, प्लेटफार्म नंबर-6 को आधुनिक रूप में परिवर्तित किया जाएगा, जिससे यात्री और ज्यादा आरामदायक माहौल में यात्रा कर सकेंगे। मुख्य द्वार की सजावट की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें...

सदन में गूंजा सीधी की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था का मुद्दा, BJP विधायक रीति पाठक ने डिप्टी सीएम से किए सवाल

कला और संस्कृति का प्रदर्शन

इस परियोजना में कला और संस्कृति को भी प्रदर्शित करने पर ध्यान दिया जाएगा। मुख्य द्वार पर ताजुल मसाजिद समेत अन्य प्रसिद्ध इमारतों के स्कल्पचर लगाए जाएंगे। साथ ही आकर्षक चित्र भी लगाए जाएंगे, जिससे स्टेशन के इस हिस्से को और आकर्षक बनाया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें...

दो टुकड़ों में बंट जाएगा MP का यह जिला, कलेक्टर ने सरकार को भेजा प्रस्ताव

वरिष्ठ नागरिकों और महिलाओं के लिए विशेष सुविधाएं

रिनोवेशन के दौरान, जिन स्थानों पर केवल सीढ़ियां हैं, वहां रैंप का निर्माण किया जाएगा, ताकि वरिष्ठ नागरिकों और महिला यात्रियों को आसानी हो। इसके अलावा, प्लेटफार्म और स्टेशन परिसर में टेक्टाइल टाइल्स और साइनेज लगाए जाएंगे, जो दृष्टिहीन यात्रियों के लिए मददगार साबित होंगे। सीनियर डीसीएम सौरभ कटारिया के अनुसार, रिनोवेशन कार्य अप्रैल के अंत तक शुरू होने की संभावना है, और इसे अक्टूबर तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

ये खबर भी पढ़ें...

MP में पुलिस अधिकारियों के थोकबंद तबादले, 67 अफसरों का ट्रांसफर, PHQ ने जारी किए यह निर्देश

5 मुख्य बिंदुओं से समझें पूरा मामला

✅ भोपाल रेलवे स्टेशन का रिनोवेशन 100 करोड़ रुपए में किया जाएगा।

✅ प्लेटफार्म नंबर-6 और सेकंड एंट्री गेट को सुविधाजनक बनाया जाएगा।

✅ स्टेशन में कला और संस्कृति के स्कल्पचर और चित्र लगाए जाएंगे।

✅ वरिष्ठ नागरिकों और महिलाओं के लिए रैंप और विशेष सुविधाएं बनाई जाएंगी।

✅ यह रिनोवेशन कार्य अप्रैल से अक्टूबर के बीच पूरा होने का लक्ष्य है।

भोपाल न्यूज | Bhopal News | रेलवे स्टेशन रिनोवेशन | मध्य प्रदेश | भोपाल रेल मंडल

Tags:
  • Bhopal News
  • भोपाल न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • Bhopal railway station
  • भोपाल रेलवे स्टेशन
  • भोपाल रेल मंडल
  • रेलवे स्टेशन रिनोवेशन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई