भोपाल रेलवे स्टेशन पर बनेगा 7वां प्लेटफॉर्म, दिल्ली से आने वाली ट्रेनों को होगी आसानी
Raj Singh | Oct 01, 2024, 08:50 IST
the sootr
भोपाल रेलवे स्टेशन पर नया सातवां प्लेटफार्म बनने जा रहा है, जिससे दिल्ली, बीना और निशातपुरा से आने वाली 65 ट्रेनों को संचालन में सुविधा होगी।
भोपाल रेलवे स्टेशन ( Bhopal Railway Station ) पर जल्द ही सातवां प्लेटफॉर्म बनने जा रहा है। यह नया प्लेटफॉर्म ( New platform ), प्लेटफॉर्म 1 के पीछे, चांदबड़ की ओर स्थित होगा। इस पर 24 कोच वाली लंबी ट्रेनों को आसानी से प्लेस किया जा सकेगा। इसका सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि दिल्ली, बीना और निशातपुरा ( Nishatpura ) की तरफ से आने वाली 65 ट्रेनों को यहां प्लेस करने में आसानी हो जाएगी। इस प्लेटफॉर्म के निर्माण पर लगभग 4 करोड़ रुपए खर्च होंगे, और इसका काम अगले महीने से शुरू होगा। इस प्रोजेक्ट को 15 महीनों में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
इस प्लेटफॉर्म का निर्माण मौजूदा लोको-गार्ड लॉबी के पास किया जाएगा। बीना एंड पर एक नया फुट ओवर ब्रिज (Foot Over Bridge) भी बनाया जाएगा, जिससे यात्रियों के लिए आवागमन में सहूलियत होगी। यात्रियों की सुविधा के लिए दोनों ओर से नए एंट्री और एग्जिट पॉइंट्स का निर्माण किया जाएगा, जिससे लोगों को आसानी से प्रवेश और निकास मिल सकेगा।
ये भी खबर पढ़िए... भोपाल रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को ड्रॉप एंड गो सुविधा, प्लेटफार्म नंबर-1 पर इंटीग्रेटेड पार्किंग शुरू
प्लेटफॉर्म नंबर 7 के बनने से भोपाल स्टेशन को निशातपुरा से जोड़ने में भी सहूलियत होगी। इस प्लेटफॉर्म के पीछे पैदल मार्ग और अन्य सुविधाएं विकसित की जाएंगी, जिससे निशातपुरा से भोपाल स्टेशन के बीच आवागमन और भी सुगम हो जाएगा।
निर्माण
डीआरएम (कमर्शियल) सौरभ कटारिया ( Saurabh Kataria ) ने बताया कि लंबे समय से दिल्ली की ओर से आने वाली ट्रेनों के लिए अतिरिक्त प्लेटफॉर्म की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। रेलवे की गति शक्ति योजना (Gati Shakti Scheme) के तहत इस प्लेटफॉर्म का निर्माण किया जाएगा, जिससे यात्रियों को और भी बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।
दोनों ओर एंट्री और एग्जिट की सुविधा
ये भी खबर पढ़िए... भोपाल रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को ड्रॉप एंड गो सुविधा, प्लेटफार्म नंबर-1 पर इंटीग्रेटेड पार्किंग शुरू
निशातपुरा से जुड़ना होगा आसान
निर्माण गति शक्ति योजना के तहत
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman