MP की बॉक्सर अंजलि सिंह ने अमेरिका में जीता पदक, खेल मंत्री ने दी बधाई
Raj Singh | Nov 03, 2024, 08:20 IST
mp_beti_boxing
भोपाल की रहने वाली अंजलि कुमारी सिंह ने अमेरिका में भारत का नाम रोशन किया है। उन्होंने अंडर-19 वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में रजत पदक जीता है।
भोपाल की रहने वाली अंजलि कुमारी सिंह ने अमेरिका में भारत और मध्य प्रदेश का नाम रोशन किया है। दरअसल, अमेरिका के कोलोराडो में अंडर-19 वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया था। अंजलि इसमें सिल्वर मेडल जीतने में कामयाब रहीं। उन्होंने 57 किलोग्राम वर्ग में यह मेडल जीता है। अंजलि सिंह की जीत पर प्रदेश के साथ-साथ पूरे देश को गर्व है। मध्य प्रदेश के खेल मंत्री विश्वास सारंग ने अंजलि सिंह को उनकी जीत पर बधाई दी है और कहा है कि अंजलि ने देश और दुनिया में प्रदेश का नाम रोशन करने का काम किया है।
बता दें कि सेमीफाइनल में अंजलि ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जापान की ओकायामा सकुरा को 5-0 के अंतर से पटखनी दी। इसके साथ ही अंजलि का फाइनल में जाने का रास्ता साफ हो गया था। इसके बाद फाइनल में अंजलि का मुकाबला इंग्लैंड की तियाह-माई एयटन से हुआ। दोनों ही बॉक्सर एक दूसरे पर भारी पड़ रही थीं। अंत में इंग्लिश खिलाड़ी भारी पड़ी और अंजलि को सिल्वर मेडल से ही संतोष करना पड़ा। हालांकि, सिल्वर मेडल मिलने से भी पूरा देश खुश है।
वहीं अंजलि की इस जीत पर मध्य प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग ने भी बधाई दी है। साथ ही उन्होंने अंजिल के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मोहन कैबिनेट में मंत्री विश्वास सारंग ने अपने अधिकारिक एक्स हैंडल से लिखा कि हमें आप पर गर्व है, अमेरिका के कोलोराडो में आयोजित U19 वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप के 57 किग्रा वर्ग में मध्य प्रदेश राज्य बॉक्सिंग अकादमी की प्रतिभावान खिलाड़ी अंजलि कुमारी सिंह ने रजत पदक अर्जित कर देश व प्रदेश का मान बढ़ाया है। आपकी इस उपलब्धि के लिए हार्दिक शुभकामनाएं, आपके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं।
अंजलि की इस सफलता पर उनके कोच रोशन लाल और परिवार के लोग बेहद खुश हैं और हो भी क्यों न, बेटी ने अमेरिका में पूरे देश और प्रदेश का नाम जो रोशन किया है। बता दें कि अंजलि स्टेट बॉक्सिंग अकादमी की खिलाड़ी हैं।
सिल्वर मेडल किया अपने नाम
खेल मंत्री ने दी बधाई
हमें आप पर गर्व है...
अमेरिका के कोलोराडो में आयोजित U19 वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप के 57 किग्रा वर्ग में मध्य प्रदेश राज्य बॉक्सिंग अकादमी की प्रतिभावान खिलाड़ी अंजलि कुमारी सिंह ने रजत पदक अर्जित कर देश व प्रदेश का मान बढ़ाया है।
आपकी इस उपलब्धि के लिये हार्दिक शुभकामनाएं,… pic.twitter.com/xR4NgeFbFg
— विश्वास कैलाश सारंग (@VishvasSarang) November 2, 2024
परिवार बहुत खुश
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari