पानी के लिए अनोखा प्रदर्शन, आवेदनों की माला बनाकर रेंगते हुए कमिश्नर कार्यालय पहुंचे ग्रामीण

Vikram Jain | Apr 02, 2025, 20:13 IST
Share
bhopal sehore water crisis Villagers protest
bhopal sehore water crisis Villagers protest

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सीहोर जिले के ग्रामीणों ने अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने आवेदनों की माला बनाकर सांप की तरह रेंगते हुए कमिश्नर कार्यालय तक पहुंचकर जल संकट दूर करने की मांग की।

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सीहोर जिले के ग्रामीण ने जल संकट को लेकर अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीण ने आवेदनों की माला बनाकर सांप की तरह रेंगते हुए कमिश्नर कार्यालय तक पहुंचकर जल संकट दूर करने की मांग की। दो महीनों से ग्रामीण प्रशासन से मदद की उम्मीद लगाए बैठे थे, लेकिन किसी भी स्तर पर सुनवाई नहीं हुई। अंत में ग्रामीण ने यह अनोखा तरीका अपनाया और कमिश्नर से जल्द समाधान की गुहार लगाई।

जल संकट को लेकर अनोखा विरोध प्रदर्शन

सीहोर के ग्राम बिशनखेड़ी के ग्रामीणों ने पानी की समस्या को लेकर अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीण बजरंगी नागर ने भोपाल में कमिश्नर कार्यालय तक अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। इस अनोखा विरोध में ग्रामीण ने अपने शरीर पर आवेदनों की माला लटकाई, साथ ही आवेदनों की पूछ बनाकर सांप की तरह रेंगते हुए जल संकट की समस्या को हल करने की गुहार लगाई।

कई बार दिए आवेदन, नहीं हुई सुनवाई

दरअसल, सीहोर के बिशनखेड़ी के जल संकट गहराते जा रहा है। जिसको लेकर ग्रामीण कलेक्टर से लेकर मुख्यमंत्री तक आवेदन दे चुके हैं, लेकिन कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही है। पिछले दो महीनों से ग्रामीणों द्वारा कई स्तरों पर की गई मांगों के बावजूद सुनवाई न होने पर यह कदम उठाया गया।

ये खबर भी पढ़ें...

अर्धनग्न होकर जनसुनवाई में पहुंचे बुजुर्ग, लगाई मदद की गुहार, कलेक्टर ने दिया इंसाफ का भरोसा

जल संकट को लेकर ग्रामीणों ने उठाई आवाज

ग्रामीण बजरंगी नागर ने बताया कि मामले में आवाज उठाने पर प्रशासन द्वारा कानूनी कार्रवाई की धमकी दी और उनके घर को तोड़ने की भी धमकी दी गई। जिससे बाद हम ग्रामीणों ने मजबूर होकर आवेदनों की माला बनाकर बनाकर सांप की तरह रेंगते हुए न्याय की गुहार लगाई। साथ ही भोपाल कमिश्नर ऑफिस पहुंचकर जल संकट की समस्या को दूर करने की मांग की है।

जल संकट दूर करने की मांग

ग्रामीणों ने बताया कि गर्मी के मौसम में पानी की कमी एक सामान्य समस्या बन चुकी है, लेकिन अधिकारियों और प्रशासन की उदासीनता के कारण यह और भी विकराल होती जा रही है। हालांकि, सरकार ने जल संकट से निपटने के लिए कई योजनाएं बनाई हैं, लेकिन स्थानीय अधिकारियों द्वारा इन योजनाओं की प्रभावी तरीके से लागू नहीं किया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें...

16 साल बाद फर्जी एनकाउंटर में बड़ा खुलासा, CBI ने DSP और सिपाही को किया गिरफ्तार, सामने आई ये कहानी

कमिश्नर से लगाई मदद की गुहार

बजरंगी नागर ने यह भी बताया कि एक मशीन जो पानी की आपूर्ति के लिए लाई गई थी, उसे भी सरपंच पति ने हटा दिया। इतना सब होने के बावजूद, कोई सुनवाई नहीं हुई। अंत में, ग्रामीणों ने यह अनोखा तरीका अपनाया और कमिश्नर से मदद की गुहार लगाई। कमिश्नर ने उन्हें आश्वासन दिया कि समस्या का समाधान शीघ्र किया जाएगा। अब देखना यह होगा कि यह वादा कब तक पूरा होता है और ग्रामीणों को राहत मिलती है।

ये खबर भी पढ़ें...

BJP विधायक भगवान दास सबनानी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, पीसी शर्मा की चुनाव याचिका खारिज

5 मुख्य बिंदुओं से समझें पूरा मामला

✅ सीहोर के ग्रामीणों ने जल संकट को लेकर अनोखा विरोध प्रदर्शन किया, जिसमें उन्होंने आवेदनों की माला बनाई और रेंगते हुए कमिश्नर कार्यालय तक पहुंचे।

✅ ग्रामीणों ने दो महीनों से जल संकट के समाधान की मांग की थी, लेकिन प्रशासन ने कोई सुनवाई नहीं की।

✅ पानी की एक आपूर्ति मशीन को सरपंच पति ने हटा दिया, जिससे समस्या और बढ़ गई।

✅ कमिश्नर ने ग्रामीणों को जल्द समाधान का आश्वासन दिया है।

✅ अब देखना होगा कि प्रशासन का आश्वासन जल्दी पूरा होता है और ग्रामीणों को राहत मिलती है।

ये खबर भी पढ़ें...

कार से परिवार के साथ जा रहे डॉक्टर को पकड़ ले गए NCB के अधिकारी, SP के पास पहुंची शिकायत

भोपाल न्यूज | सीहोर न्यूज | Bhopal News | एमपी न्यूज

Tags:
  • एमपी न्यूज
  • Bhopal News
  • भोपाल न्यूज
  • सीहोर न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • न्याय
  • जल संकट
  • अनोखा विरोध प्रदर्शन
छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत: अब इलाज के लिए पहले पैसे नहीं जुटाने होंगे, कैशलेस चिकित्सा सुविधा को मंजूरी

By Umeshwari Baghel

छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत: अब इलाज के लिए पहले पैसे नहीं जुटाने होंगे, कैशलेस चिकित्सा सुविधा को मंजूरी
UIDAI Internship 2026: सरकारी संस्थान में काम सीखने के साथ हर महीने मिलेंगे ₹40 हजार तक, युवाओं के लिए सुनहरा मौका, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया

By Umeshwari Baghel

UIDAI Internship 2026: सरकारी संस्थान में काम सीखने के साथ हर महीने मिलेंगे ₹40 हजार तक, युवाओं के लिए सुनहरा मौका, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया
छत्तीसगढ़ में 5 हजार शिक्षकों की भर्ती, नवंबर-दिसंबर में होंगी 3 परीक्षाएं, देखें पूरा एग्जाम शेड्यूल

By Harrison Masih

छत्तीसगढ़ में 5 हजार शिक्षकों की भर्ती, नवंबर-दिसंबर में होंगी 3 परीक्षाएं, देखें पूरा एग्जाम शेड्यूल
छत्तीसगढ़ के इस गांव में 7 दिन पहले मनाई जाती है दिवाली, होली समेत 4 त्योहारों की भी है अनोखी परंपरा

By Harrison Masih

छत्तीसगढ़ के इस गांव में 7 दिन पहले मनाई जाती है दिवाली, होली समेत 4 त्योहारों की भी है अनोखी परंपरा
जोधपुर में 20 करोड़ की जमीन हड़पने का खेल, पटवारी और बैंक कर्मियों की मिलीभगत से बुजुर्ग की 22 बीघा जमीन पर कब्जा

By Jageshwar Prasad

जोधपुर में 20 करोड़ की जमीन हड़पने का खेल, पटवारी और बैंक कर्मियों की मिलीभगत से बुजुर्ग की 22 बीघा जमीन पर कब्जा
11 नवंबर को स्वच्छता के पुरस्कार, दिवाली से पहले इंदौर-भोपाल की हवा खराब, रैंकिंग पर उठे सवाल

By Ramanand Tiwari

11 नवंबर को स्वच्छता के पुरस्कार, दिवाली से पहले इंदौर-भोपाल की हवा खराब, रैंकिंग पर उठे सवाल
रायपुर में पटाखों से आंखों में चोट लगने पर मिलेगा मुफ्त इलाज, 8-9 नवंबर को लगेगा नेत्र शिविर

By Harrison Masih

रायपुर में पटाखों से आंखों में चोट लगने पर मिलेगा मुफ्त इलाज, 8-9 नवंबर को लगेगा नेत्र शिविर