तीन दिन से लापता बच्ची का मिला शव, रेप के बाद की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Ravi Singh | Sept 26, 2024, 20:08 IST
Share
Bhopal Shahjahanabad
Bhopal Shahjahanabad

भोपाल के शाहजहांनाबाद में 3 दिन से लापता बच्ची का गुरुवार को शव मिलने से हड़कंप मच गया। 5 साल की बच्ची मंगलवार दोपहर 12 बजे से लापता थी। आज पानी की टंकी में मृत मिली है।

भोपाल के शाहजहांनाबाद में 3 दिन से लापता बच्ची का शव गुरुवार 26 सितंबर को मिल गया है। बच्ची का शव मल्टी स्टोरी बिल्डिंग के बंद फ्लैट में पानी की टंकी में मिला है। जहां बच्ची का परिवार रहता था। वहीं पुलिस कमिश्नर हरि नारायणचारी मिश्र ने बताया कि आरोपी ने बच्ची को अगवा किया और फिर रेप के बाद गला घोंटकर हत्या कर दी गई। इसके बाद शव पानी की टंकी में छिपा दिया।

मां और बहन को भी बनाया आरोपी

पुलिस ने आरोपी अतुल को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही अतुल की मां और बहन को भी आरोपी बनाया है, क्योंकि दोनों ने घटना को छिपाने की कोशिश की थी। पुलिस ने जांच के लिए एसआईटी टीम गठित की है।

थाने के सामने दिया धरना

बच्ची के परिजनों और स्थानीय लोगों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। गुस्साई भीड़ ने टीबी अस्पताल रोड को जाम कर दिया। थाने के सामने प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। लोगों की मांग है कि बच्ची की हत्या के आरोपियों को फांसी की सजा दी जाए।

आरोपियों को फांसी की सजा मिले : सीएम मोहन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस घटना पर कहा कि इस घृणित अपराध की जांच के लिए एस.आई.टी. गठित की गई है। जांच दल को निर्देशित किया है कि सभी तथ्यों का गहराई से अध्ययन करें और इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में संलिप्त कोई भी दोषी बचना नहीं चाहिए। इस तरह के वीभत्स अपराधों में फांसी का प्रावधान है।

आरिफ मसूद ने दी सीएम हाउस घेरने की चेतावनी

प्रदर्शन 3 घंटे तक चला जिसके पुलिस अधिकारियों ने लोगों को भरोसा दिलाया कि आरोपियों को राउंडअप कर लिया गया है। मामले में सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद शाम को प्रदर्शन खत्म कर दिया। कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने का कहा कि अगर आरोपियों को जल्द सजा नहीं दी गई तो सीएम हाउस का घेराव करेंगे।

नगर निगम कर्मचारियों से भी पूछताछ

पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है। पूछताछ के लिए नगर निगम के कुछ कर्मचारियों को भी हिरासत में लिया गया है, क्योंकि लड़की के लापता होने के समय नगर निगम के कर्मचारी बिल्डिंग में फॉगिंग कर रहे थे।

संदिग्ध लोगों से हो रही पूछताछ : एडिशनल डीसीपी

एडिशनल डीसीपी शालिनी दीक्षित का कहना है कि बच्ची का शव सामने वाले घर में पानी की टंकी में मिला है। जिस मकान में शव मिला है, उसमें पांच महीने पहले ही लोग किराए पर रहने आए थे। पुलिस ने बच्ची के पड़ोसी बसंती चंचल और अतुल को हिरासत में लिया है। परिजनों ने उन पर बच्ची को बेचने की नीयत से अगवा करने का आरोप लगाया है।

राजधानी हुई नर्क से बदतर

पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि भाजपा ने मध्य प्रदेश को हमारी बेटियों के लिए नर्क से भी बदतर बना दिया है। कहीं हमारी बच्चियों के साथ घिनौने अपराध हो रहे हैं, तो कहीं दिनदहाड़े हत्याएँ। भोपाल की एक मासूम बेटी, जो तीन दिनों से गायब थी, आज दुर्भाग्यवश पानी की टंकी में मृत मिली है।

पड़ोसी ने कहा, आज फ्लैट में बदबू आ रही थी

मल्टी में रहने वाले पड़ोसी कला कुशवाह ने बताया कि पुलिस वाले नीचे लड़की को खोज रहे थे। आज उसके लापता होने के चौथे दिन फ्लैट से बदबू आ रही थी। मैं उसकी दादी को साथ ले गई। उसकी दादी ने पुलिस को फोन किया। पहले दो पुलिस वाले गए। उनके बाद और लोग आए। उन्होंने हमें देखने नहीं दिया। पुलिस वाले पानी की टंकी अपने साथ ले गए। यह किराएदार का फ्लैट था।

कब हुई थी बच्ची लापता

घटना भोपाल के शाहजहांनाबाद इलाके में स्थित बाजपेयी नगर बिल्डिंग की है। 36 घंटे से लापता बच्ची का नाम सृष्टि था, जो 24 सितंबर को अपने घर से नीचे उतरी और अपनी दादी के साथ कॉपी लेने चली गई। इसके बाद सृष्टि घर लौट आई। इसके बाद मासूम बच्ची फिर अपने बड़े पापा के पास चली गई। तब से उसकी कोई खबर नहीं मिली। इस घटना के बाद बच्ची के परिजनों ने पुलिस में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने बच्ची की तलाश शुरू की। पुलिस ने डॉग स्क्वॉड के साथ-साथ ड्रोन का भी इस्तेमाल किया। इसके अलावा पुलिस ने इलाके के सैकड़ों फ्लैटों की तलाशी ली, लेकिन बच्ची कहीं नहीं मिली।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • भोपाल न्यूज
  • मोहन यादव
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल क्राइम न्यूज
  • भोपाल बच्ची लापता
  • शाहजहांनाबाद
  • लापता बच्ची
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा