ट्रेन में बख्शीश मांगने पर किन्नरों में विवाद, थाने में किया हंगामा, पुलिस ने चलाई लाठी
Vikram Jain | Mar 09, 2025, 02:25 IST
bhopal shujalpur eunuchs dispute
मध्य प्रदेश के शुजालपुर में ट्रेन में बख्शीश मांगने को लेकर हुए विवाद में किन्नरों का हंगामा देखने को मिला। शुजालपुर पहुंचे भोपाल के किन्नरों ने थाने के बाहर अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया, जिससे पुलिस को लाठियां चलानी पड़ी।
मध्य प्रदेश में एक बार फिर किन्नरों का हंगामा देखने को मिला है। यहां शुजालपुर में किन्नरों के दो गुटों के बीच ट्रेन में बख्शीश मांगने को लेकर जमकर विवाद हुआ, जिसने हिंसक झड़क का रूप ले लिया। इस विवाद के शनिवार को भोपाल से बड़ी संख्या में किन्नर शुजालपुर पहुंचे और शुजालपुर मंडी थाने के सामने अर्धनग्न होकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। किन्नरों ने थाने के बाहर ताली बजाकर नारेबाजी की, इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच बहस हो गई। जिसके बाद पुलिस ने हालात पर काबू पाने के लिए बल प्रयोग किया, और लाठियां चलाकर किन्नरों खदेड़ दिया।
दरअसल, पूरा मामला शुक्रवार 7 मार्च की रात का है। शुजालपुर में रीवा एक्सप्रेस में किन्नरों के दो गुटों के बीच बख्शीश मांगने को लेकर हुआ था। उज्जैन से भोपाल जा रहे किन्नरों में साथी कपिल राठौर और राज ठाकुर को शुजालपुर के किन्नरों ने बैरछा रेलवे स्टेशन से पकड़कर शुजालपुर लाकर जमकर मारपीट की थी। जिसमें दोनों घायल हो गए हैं। ये दोनों भोपाल में किन्नर शिरीन गुरु के हैं।
ये खबर भी पढ़ें...
डेयरी संचालक ने पैसा देकर खुद कटवाया था अपना प्राइवेट पार्ट, हैरान कर देरी पूरी कहानी
बताया जा रहा है कि शुजालपुर के किन्नरों ने भोपाल के किन्नरों द्वारा उनके इलाके में बख्शीश मांगे का विरोध किया था, जिसके बाद हंगामा बढ़ गया। साथ ही ट्रेन में किन्नरों के बीच मारपीट हुई। इसके बाद शुजालपुर के मुस्कान किन्नर के साथी करिश्मा और अन्य ने कपिल और राज ठाकुर से साथ मारपीट की। इनका गुस्सा फिर भी शांत नहीं हुई इसके बाद मुस्कान किन्नर के घर ले जाकर राजेंद्र ठाकुर और शुभम मीणा ने भी पीटा। और उनका मोबाइल व नकदी छीन ली।
ये खबर भी पढ़ें...
मध्य प्रदेश को मिलेगी एक और वंदे भारत एक्सप्रेस, जानें कौन से बड़े शहरों को होगा फायदा
मारपीट की घटना के बाद गुस्साए भोपाल के किन्नर शनिवार को किन्नरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर शुजालपुर मंडी थाने पहुंचे। भोपाल के किन्नरों ने घटना का विरोध जताते हुए थाने के सामने अर्धनग्न होकर प्रदर्शन शुरू किया। वे लगातार नारेबाजी करते रहे और पुलिस से न्याय की मांग की। इस प्रदर्शन के दौरान पुलिस और किन्नरों के बीच तीखी बहस हुई। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए बल प्रयोग किया और लाठियां चलाकर प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा।
मामले में शुजालपुर निवासी मुस्कान किन्नर बताया कि पहले भोपाल के किन्नर केवल कालापीपल तक ही बख्शीश मांगने आते थे, लेकिन अब वे उज्जैन तक आकर यह काम करने लगे हैं। यही कारण था कि शुजालपुर के किन्नरों ने उनका विरोध किया, जिससे विवाद बढ़ा। हालांकि, अब दोनों पक्षों के बीच समझौता हो चुका है।
ये खबर भी पढ़ें...
शराब के लिए पैसे नहीं देने पर बुआ की हत्या, भतीजे ने लूटे 1200 रुपए और 4 दिन तक उड़ाई मौज
इधर, पुलिस ने घटना की गंभीरता को समझते हुए दोनों गुटों की शिकायत सुनी और घायल हुए किन्नरों के दोनों साथियों की शिकायत पर केस दर्ज किया है। पुलिस ने कहा है कि दोनों गुटों की शिकायतों पर केस दर्ज किया है।
ये खबर भी पढ़ें...
फिर बढ़ी रेल यात्रियों की परेशानी, 2 ट्रेनें कैंसिल, 5 का रूट डायवर्ट, देखें डिटेल
जानें पूरा मामला
ये खबर भी पढ़ें...
डेयरी संचालक ने पैसा देकर खुद कटवाया था अपना प्राइवेट पार्ट, हैरान कर देरी पूरी कहानी
भोपाल के किन्नरों के साथियों से मारपीट
ये खबर भी पढ़ें...
मध्य प्रदेश को मिलेगी एक और वंदे भारत एक्सप्रेस, जानें कौन से बड़े शहरों को होगा फायदा
शुजालपुर पहुंचे भोपाल के किन्नरों ने प्रदर्शन
किन्नरों में विवाद का कारण
ये खबर भी पढ़ें...
शराब के लिए पैसे नहीं देने पर बुआ की हत्या, भतीजे ने लूटे 1200 रुपए और 4 दिन तक उड़ाई मौज
किन्नरों की शिकायत पर केस दर्ज
ये खबर भी पढ़ें...
फिर बढ़ी रेल यात्रियों की परेशानी, 2 ट्रेनें कैंसिल, 5 का रूट डायवर्ट, देखें डिटेल
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA