डेयरी संचालक ने पैसा देकर खुद कटवाया था अपना प्राइवेट पार्ट, हैरान कर देरी पूरी कहानी

Vikram Jain | Published:
Share
ghaziabad kinner guru
पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार।

यूपी के गाजियाबाद में पुलिस ने डेयरी संचालक के प्राइवेट पार्ट काटने के मामले का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं। साथ ही मेडिकल रिपोर्ट में शख्स के एचआईवी पॉजिटिव होने की भी पुष्टि हुई है। जानें पूरा मामला

उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद में पुलिस ने डेयरी चलाने वाले युवक का प्राइवेट पार्ट काटने के सनसनीखेज मामले में चौंकाने वाला खुलासा किया है। साथ ही पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनमें दो किन्नर भी शामिल हैं। पुलिस ने खुलासा किया कि किन्नरों का गुरु (हेड) बनने के लिए युवक का प्राइवेट पार्ट काटा गया था। जांच में सामने आया कि पीड़ित संजय यादव खुद इस योजना में शामिल था, और उसने प्राइवेट पार्ट कटाने के लिए भुगतान भी किया था। उसने इलाके की प्रभावशाली किन्नर पारो को फंसाने की साजिश रची थी। वहीं, मेडिकल रिपोर्ट से शख्स के HIV पॉजिटिव होने की भी पुष्टि हुई है।

जानें पूरा मामला

दरअसल, गाजियाबाद के थाना वेव सिटी क्षेत्र में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां 28 फरवरी की रात एक युवक का प्राइवेट पार्ट काटे जाने की शिकायत के बाद केस दर्ज हुआ था। पुलिस को शिकायत में बताया गया कि रात में डेयरी संचालक संजय यादव नामक एक पीड़ित को बेहोश किया गया फिर उसके प्राइवेट पार्ट को काटा गया है। यह घटना बेव सिटी थाना क्षेत्र में ग्राम शाहपुर बम्हैटा में हुई थी।

ये खबर भी पढ़ें...

जौनपुर थाने में किन्नरों का नग्न प्रदर्शन, इधर-उधर भागती रही पुलिस, जानें क्या है मामला?

पुलिस जांच में सामने आया पूरा सच

पुलिस ने इस हैरान करने वाले मामले की जांच में पाया कि पीड़ित संजय यादव खुद इस योजना का मास्टरमाइंड था। वह इलाके की प्रभावशाली किन्नर पारो को फंसाकर खुद किन्नरों का गुरु बनना चाहता था। खुद पीड़ित संजय ने कुछ किन्नर साथियों के साथ मिलकर यह साजिश रची थी। वह किन्नर पारो को इस केस में फंसाकर जेल भेजना चाहता था।

साथियों की मदद से कराया ऑपरेशन

पीड़ित के बेटे प्रिंस यादव की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस को पता चला कि संजय यादव खुद किन्नर समुदाय के कुछ सदस्यों के साथ रह रहा था और किन्नर गुरु बनने की योजना बना रहा था। लेकिन किन्नर समुदाय में नियम है कि किन्नर समुदाय में बिना प्राइवेट पार्ट हटवाए कोई भी नया सदस्य नहीं बन सकता, इसलिए उसने अपने साथियों की मदद से यह ऑपरेशन करवाया।

ये खबर भी पढ़ें...

Parle-G : पारले ग्रुप पर IT का शिकंजा, मुंबई में कई ठिकानों पर छापेमारी, जांच जारी

मामले में किन्नर पारो पर लगाए आरोप

घटना के दिन संजय यादव की सहमति से ऑपरेशन कर उसका प्राइवेट पार्ट काटा गया। इस ऑपरेशन के लिए तानिया खान को 10 हजार रुपए दिए गए, जिसमें 5 हजार रुपए पेटीएम से और 5 हजार रुपए कैश दिए गए। इसके अलावा, इलाके की प्रभावशाली किन्नर पारो को आरोपी बताया गया ताकि वह जेल चली जाए और संजय खुद इलाके का किन्नर गुरु बन सके।

ये खबर भी पढ़ें...

MP में जंजीरों में कैदकर नाबालिग से मारपीट, धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव, पुलिस ने किया रेस्क्यू

पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, आरोपियों की गिरफ्तारी दिल्ली पुलिस कॉलोनी के पास शाहपुर बम्हैटा से की गई। आरोपियों में जोगेन्द्र उर्फ मोहिनी, तानिया खान उर्फ बंगालन और ब्रह्म सिंह उर्फ अजय शामिल हैं।

पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया सच

एसीपी उपासना पाण्डेय ने बताया कि किन्नरों द्वारा बधाई मांगने से होने वाली कमाई को देखते हुए युवक संजय यादव ने खुद किन्नरों का गुरु बनने की साजिश रची थी। जिसके बाद अपना अंदरूनी अंग को कटवाकर आरोप किन्नर गुरू पारो पर लगवाया था। उन्होंने आगे बताया कि पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मैनुअल इनपुट के आधार पर आरोपियों को पकड़ा है। पुलिस ने पूछताछ में आरोपियों ने सच कबूल किया है। गिरफ्तार तानिया खान के खिलाफ पहले से थाना निजामुद्दीन, दिल्ली में झगड़े का केस दर्ज है। पुलिस अन्य संभावित आरोपियों की तलाश कर रही है और आगे की जांच जारी है।

ये खबर भी पढ़ें...

नालंदा में दिल दहला देने वाला मामला, शव के दोनों पैरों में ठुकी मिली 5-5 कीलें

Tags:
  • यूपी न्यूज
  • किन्नर
  • प्राइवेट पार्ट
  • गाजियाबाद न्यूज
  • देश दुनिया न्यूज
  • युवक का प्राइवेट पार्ट काटा
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर