Parle-G : पारले ग्रुप पर IT का शिकंजा, मुंबई में कई ठिकानों पर छापेमारी, जांच जारी

Vikram Jain | Mar 07, 2025, 18:50 IST
Share
Parle G Biscuit Company income tax raid mumbai
Income Tax raid On Parle-G।

बिस्किट कंपनी पारले ग्रुप पर आयकर विभाग ने छापेमारी की है। यह छापे मुंबई में कंपनी के कई स्थानों पर मारे गए हैं। हालांकि, छापेमारी के पीछे की सही वजह अभी सामने नहीं आई है। पारले ग्रुप Parle-G, मोनाको और बिस्‍कुट बेचने वाली फर्म है।

Income Tax raid On Parle-G : भारत की सबसे लोकप्रिय बिस्किट निर्माता कंपनी पारले (Parle-G) मुश्किल में है। पारले कंपनी आयकर विभाग यानी इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की जांच के घेरे में आ गई है। आयकर विभाग की टीम ने मुंबई में कंपनी के कई ठिकानों पर छापेमारी की है। कंपनी के कई स्‍थानों पर रेड हुई और सुबह से जांच चल रही है। फिलहाल, आयकर विभाग की टीम कंपनी के कंपनी के वित्तीय दस्तावेजों की गहन जांच कर रही है। पारले ग्रुप देश में Parle-G, मोनाको और अन्य बिस्किट ब्रांड्स के लिए मशहूर है।

आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में आयकर विभाग की फॉरेन एसेट यूनिट और इनकम टैक्स इन्वेस्टिगेशन विंग की संयुक्त टीम ने पारले ग्रुप के कई ठिकानों पर छापेमारी की है। यह कार्रवाई सुबह से ही जारी है और आयकर विभाग के अधिकारी पारले कंपनी के वित्तीय दस्तावेजों की बारीकी से जांच कर रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें...

E-Pay Tax सर्विस अपडेट, इन बैंक से ही भर सकेंगे इनकम टैक्स

छापेमारी की वजह का खुलासा नहीं

अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि पारले ग्रुप पर इनकम टैक्स विभाग की रेड क्यों पड़ी। उम्मीद की जा रही है कि जब जांच पूरी होगी, तब इस कार्रवाई के पीछे के कारण सामने आएंगे। फिलहाल आयकर विभाग कंपनी के दस्‍तावेज की जांच में जुटा हुआ है।

वित्त वर्ष में इतना बढ़ा Parle-G का प्रॉफिट

पारले ग्रुप भारतीय बाजार में बिस्किट और अन्य खाद्य उत्पादों की बड़ी कंपनियों में से एक है। मार्केट में पारले-जी बिस्किट की डिमांड जोरदार बनी रहता है। पारले ग्रुप अपने बड़े कारोबार से साथ मजबूत वित्तीय स्थिति में है। अगर पारले कंपनी के वित्त वर्ष 2023-24 में हुए प्रॉफिट की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट के अनुसार वित्तीय वर्ष 2023-24 में पारले ग्रुप का मुनाफा 1,606.95 करोड़ रुपए तक पहुंच गया, जो कि पिछले वित्त वर्ष (FY23) में 743.66 करोड़ रुपए था। वहीं, कंपनी की ऑपरेशनल इनकम भी 14,349.4 करोड़ रुपए तक पहुंच गई। अगर रेवेन्यू की बात करें, तो ये 5.31 फीसदी उछाल के साथ 15,085.76 करोड़ रुपए रहा है।

ये खबर भी पढ़ें...

BJP सांसदों ने नेम प्लेट से हटाया तुगलक लेन, लिख दिया ये नया नाम

पारले ग्रुप की शुरुआत

पारले ग्रुप की शुरुआत 1929 में मुंबई के विले पार्ले इलाके से हुई थी। 1938 में इसने पहली बार "पारले-ग्लूको" नाम से बिस्किट बनाना शुरू किया था। आजादी से पहले पारले-जी को ग्लूको बिस्किट के नाम से जाना जाता था। लेकिन, आजादी के बाद ग्लूको बिस्किट का प्रोडक्शन बंद कर दिया गया था। और इस बिस्किट का नाम Parle-G रख दिया गया। साथ ही चाय के साथ पारले जी का कॉम्बिनेशन सबसे ज्यादा लोकप्रिय हुआ था। Parle-G आज भी भारत के सबसे लोकप्रिय बिस्किट ब्रांड्स में से एक है।

ये खबर भी पढ़ें...

इंदौर EOW को निगम के एआरओ के पास 7 फ्लैट, प्लॉट और करोड़ों की संपत्ति, छापा जारी

रामा ग्रुप पर टैक्स चोरी का आरोप, टीम ने ठिकानों पर मारा छापा

Tags:
  • Mumbai News
  • Income Tax raid
  • मुंबई न्यूज
  • आयकर विभाग का छापा
  • देश दुनिया न्यूज
  • पारले कंपनी
  • Parle-G
  • Parle-G income tax raid
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि