चोरी की स्कूटी दौड़ाती दिखी महिला पुलिसकर्मी! इस एक गलती से खुला राज

Aman Vaishnav | Sept 09, 2026, 09:00 IST
Share
चोरी की स्कूटी दौड़ाती दिखी महिला पुलिसकर्मी
चोरी की स्कूटी दौड़ाती दिखी महिला पुलिसकर्मी

भोपाल में हमीदिया अस्पताल से चोरी हुई स्कूटी का ई-चालान जब मालिक के घर पहुंचा तो उसके होश उड़ गए। चालान की इमेज में पुलिस की वर्दी पहने एक युवती स्कूटी दौड़ाती नजर आई।

भोपाल में एक चोरी की स्कूटी थाने में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी सड़कों पर दौड़ती रही। हैरानी की बात यह रही कि इसी स्कूटी को पुलिस की वर्दी पहने एक युवती चला रही थी। युवती ने रोशनपुरा स्क्वायर पर ट्रैफिक सिग्नल तोड़ दिया। इसके बाद यह पूरा मामला सामने आया।

कैसे हुई चोरी स्कूटी

दरअसल यह पूरा मामला कोहेफिजा थाना क्षेत्र का है। फरियादी नीलू साहू एयरपोर्ट रोड की रहने वाली हैं। वह हमीदिया अस्पताल में नर्सिंग ऑफिसर हैं।

22 अगस्त की सुबह करीब 8:05 बजे वह अपनी स्कूटी से ड्यूटी पर पहुंचीं। स्कूटी अस्पताल परिसर के सामने खड़ी की। वह हस्ताक्षर करने कार्यालय चली गईं।

करीब 8:30 बजे वापस लौटीं तो स्कूटी वहां नहीं थी। आसपास काफी तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने थाने जाकर रिपोर्ट दर्ज कराई।

बैग में था कीमती सामान

नीलू साहू ने बताया कि स्कूटी पर एक काला बैग भी रखा था। इसमें आईफोन, सिम कार्ड, पेन ड्राइव और कार की डिजिटल चाबी थी। इसके अलावा एसबीआई का एटीएम कार्ड भी बैग में मौजूद था।

चोरी हुई स्कूटी नीले रंग की है। यह 2026 मॉडल की बताई गई है। इसकी कीमत करीब 95 हजार रुपए है। पुलिस ने इंजन और चेसिस नंबर भी दर्ज कर लिए हैं।

4e406e14-fe0
4e406e14-fe0

ई-चालान से खुला राज

रिपोर्ट दर्ज होने के बाद फरियादी को उम्मीद थी कि स्कूटी जल्द मिल जाएगी। लेकिन 2 सितंबर को उनके घर एक ई-चालान पहुंचा। चालान में रोशनपुरा स्क्वायर पर सिग्नल तोड़ने की जानकारी थी।

चालान के साथ आई फोटो देखकर वह चौंक गईं। फोटो में वही चोरी की स्कूटी नजर आ रही थी। उसे पुलिस की वर्दी पहने एक युवती चला रही थी।

यानी जिस स्कूटी की चोरी की रिपोर्ट पहले से दर्ज थी वह रिपोर्ट के बाद भी शहर में इस्तेमाल हो रही थी। इस खुलासे ने पूरे मामले को नया मोड़ दे दिया।

पुलिस के सामने कई सवाल

ई-चालान की फोटो ने जांच को नई दिशा दी है। अब यह पता लगाया जा रहा है कि चोरी के बाद स्कूटी किसके हाथ लगी। साथ ही यह भी जांचा जा रहा है कि वर्दी में दिखी युवती असल में पुलिसकर्मी है या नहीं।

पुलिस यह भी देख रही है कि कहीं पहचान छिपाने के लिए वर्दी का इस्तेमाल तो नहीं किया गया। रोशनपुरा स्क्वायर के कैमरों और चालान की फोटो के आधार पर युवती की पहचान की कोशिश हो रही है।

सबसे बड़ा सवाल यही है कि चोरी की रिपोर्ट के बाद भी वाहन सड़कों पर कैसे दौड़ता रहा। यह भी पता लगाया जा रहा है कि स्कूटी वर्दी वाली युवती तक कैसे पहुंची।

ये खबरें भी पढ़िए...

मध्यप्रदेश न्यूज: पटवारी ने बुजुर्ग को बनाई अपनी सवारी, कंधे पर चढ़ नाला किया पार

एमपी न्यूज: पुलिस की फिटनेस का खुली पोल, 62% जवान 1 घंटे में 10 किमी भी नहीं दौड़ पाए

जनपद-पंचायतों के पास 1200 करोड़ का हिसाब नहीं! काम हुआ या नहीं इसका भी रिकॉर्ड नहीं

शिक्षा का बजट 36 हजार करोड़ के पार, फिर भी स्कूल बंदी में एमपी सबसे आगे

Tags:
  • एमपी न्यूज
  • हमीदिया अस्पताल
  • मध्यप्रदेश न्यूज
  • नर्सिंग ऑफिसर
  • ई-चालान
EOW ने पेश किया 9500 पन्नों का पूरक चालान,रामगोपाल,देवेंद्र यादव और विनोद तिवारी समेत 12 आरोपी

By Arun Tiwari

EOW ने पेश किया 9500 पन्नों का पूरक चालान,रामगोपाल,देवेंद्र यादव और विनोद तिवारी समेत 12 आरोपी
13 से 16 अक्टूबर तक होगी सहायक निदेशक और वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी परीक्षा, जानें कब मिलेगा एडमिट कार्ड

By Ashish Bhardwaj

13 से 16 अक्टूबर तक होगी सहायक निदेशक और वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी परीक्षा, जानें कब मिलेगा एडमिट कार्ड
CG Top News : खरोरा अडानी फैक्ट्री में शराब बिक्री पर बवाल, बालोद में एसिड अटैक और हाईकोर्ट का अहम फैसला समेत पढ़े छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें

By Umeshwari Baghel

CG Top News : खरोरा अडानी फैक्ट्री में शराब बिक्री पर बवाल, बालोद में एसिड अटैक और हाईकोर्ट का अहम फैसला समेत पढ़े छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें
राजस्थान पुलिस की ऐतिहासिक पहल, हाइटेक होगी बीट पुलिसिंग, पहले चरण में 9 जिलों में होगी लागू

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान पुलिस की ऐतिहासिक पहल, हाइटेक होगी बीट पुलिसिंग, पहले चरण में 9 जिलों में होगी लागू
जवाहर सर्किल के सब-वे की 20 दुकानें बनीं कबाड़घर: दो बार नीलामी फेल, अब बिजली पर ₹19.97 लाख का नया टेंडर

By Raghvendra Singh Rathore

जवाहर सर्किल के सब-वे की 20 दुकानें बनीं कबाड़घर: दो बार नीलामी फेल, अब बिजली पर ₹19.97 लाख का नया टेंडर
पांच सितारा शेरेटन ग्रैंड पैलेस होटल ने गंदगी फैलाई, इंदौर नगर निगम ने किया ढाई लाख का स्पॉट फाइन

By Sanjay Gupta

पांच सितारा शेरेटन ग्रैंड पैलेस होटल ने गंदगी फैलाई, इंदौर नगर निगम ने किया ढाई लाख का स्पॉट फाइन
सीएम मोहन यादव ने बोला राहुल गांधी पर हमला, कांग्रेसी तब न सुधरे और ना अब सुधर रहे

By Sandeep Kumar

सीएम मोहन यादव ने बोला राहुल गांधी पर हमला, कांग्रेसी तब न सुधरे और ना अब सुधर रहे