सुदामा नगर मर्डर केस की सुलझी गुत्थी, मकान हड़पने भाइयों ने की थी दंपती की हत्या
Aman Vaishnav | Updated:
सुदामा नगर मर्डर केस
भोपाल के सुदामा नगर में बुजुर्ग दंपती हेमंत और शकुंतला बारीक की हत्या का खुलासा हो गया है। दो करोड़ के मकान के लिए परिचित भाइयों ने ही उनकी जान ली थी।
समझें क्या है पूरा मामला...
- भोपाल के सुदामा नगर में बुजुर्ग दंपती हेमंत और शकुंतला बारीक की हत्या हुई थी।
- हत्या 24 जून की रात हुई थी, पुलिस को सुलझाने में 20 दिन लगे।
- प्रॉपर्टी ब्रोकर श्रीकांत चिंचलिया और उसके भाई शशिकांत ने वारदात की थी।
- आरोपी दंपती का दो करोड़ का मकान फर्जी दान पत्र से हड़पना चाहते थे।
- प्लान फेल होते देख दोनों भाइयों ने गोली मारकर हत्या कर दी।
पुलिस के मुताबिक हत्यारे कोई अजनबी नहीं थे। वे दंपती के करीबी और भरोसेमंद प्रॉपर्टी ब्रोकर निकले। कजलीखेड़ा के रहने वाले श्रीकांत चिंचलिया (40) और उसके भाई शशिकांत चिंचलिया (35) को गिरफ्तार किया गया है। शशिकांत पेशे से फिजियोथेरेपिस्ट है।
मुख्य आरोपी का आपराधिक इतिहास
दो साल में जीता भरोसा
आरोपी भाई दंपती की संपत्तियों की खरीद फरोख्त देखने लगे थे। कई बार उन्होंने दंपती को लोन भी दिलवाया था। इसी भरोसे का फायदा उठाकर उन्होंने आगे की साजिश रची।
फर्जी दान पत्र की साजिश
इस दान पत्र में लिखा था कि दंपती की मृत्यु के बाद सुदामा नगर की दो करोड़ की संपत्ति दोनों आरोपियों के नाम हो जाएगी। इसके बाद से दोनों भाइयों की दंपती के घर आवाजाही और बढ़ गई थी।
प्लान फेल हुआ, तो हत्या कर दी
दो करोड़ रुपए में सौदा भी तय हो गया। यह देखकर आरोपियों को अपना पूरा प्लान फेल होता दिखा। इसी वजह से उन्होंने दंपती की हत्या करने का फैसला किया।
रात 9:30 बजे चली गोली
पुलिस की 20 दिन की मेहनत
पुलिस ने कॉल डिटेल, लोकेशन, बैंक ट्रांजेक्शन और डिजिटल सबूत जुटाए। इन्हीं सुरागों के सहारे टीम दोनों आरोपियों तक पहुंच गई। फुटेज में दिखी उनकी चाल के आधार पर आखिरकार शिनाख्त भी हो गई। बता दें कि दोनों आरोपियों पर पुलिस ने 50 हजार रुपए का इनाम भी रखा था।
भाभी शिवानी पर भी शक
हत्या से कुछ दिन पहले उसके खाते में 6 लाख रुपए ट्रांसफर हुए थे। पुलिस का कहना है कि वह आरोपियों के संपर्क में भी थी। संपत्ति के दस्तावेज में विनोद को नॉमिनी बनाया गया है, इसलिए परिवार के अन्य सदस्यों की भूमिका की भी जांच चल रही है।
ये खबरें भी पढ़िए...
मध्यप्रदेश न्यूज: गला दबाया, सिर फोड़ा फिर चाकुओं से किया वार, उर्मिला सैनी मर्डर केस में नया मोड़
क्राइम न्यूज: बाबा के झांसे में आया पिता, गड़े धन के लिए नाबालिग बेटी की दे दी बलि
सिया-सोनम के बाद एक और कातिल दुल्हन, शादी से तीन दिन पहले मंगेतर की कर दी हत्या
12वीं की छात्रा को टीचर ने भेजे आपत्तिजनक मैसेज, कहा- कहीं चलें, 8 बजे तक फ्री कर दूंगा, बात नहीं मानने पर कम नंबर देने की धमकी
By Sandeep Kumar
नितिन नवीन के वीडियो को लेकर भोपाल में सियासी बवाल, साइबर थाने पहुंची भाजपा, कांग्रेस नेता पीसी शर्मा के खिलाफ कार्रवाई की मांग
By Ramanand Tiwari
17 सूत्रीय मांगों को लेकर आर-पार के मूड में सर्व आदिवासी समाज, 90 विधायकों के दरवाजे पर नगाड़ा बजाने से लेकर विधानसभा घेराव तक का ऐलान
By Umeshwari Baghel
गन्ने के रेट बढ़ाने की मांग को लेकर धरने पर बैठे किसानों को उठा ले गई पुलिस, प्रशासन बोला- नहीं थी प्रदर्शन की अनुमति
By Sandeep Kumar
CG Top News : 36 हारी सीटों पर BJP का मिशन 2028, महिला कांग्रेस में बदलाव से लेकर पटवारी भर्ती तक समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें
By Umeshwari Baghel
उद्योग के लिए मिली जमीन पर होटल बनाने की थी तैयारी, हाईकोर्ट ने दिया झटका, अब सरकार के पास ही रहेगी 271 एकड़ जमीन
By Mukesh Sharma
CG Teacher Recruitment 2026 : आत्मानंद स्कूलों में शिक्षक बनने का मौका, 229 पदों के लिए कल से दस्तावेजों की जांच
By Umeshwari Baghel