भोपाल में हिंदू समाज की विशाल रैली, पुलिस ने बनाई यह ट्रैफिक व्यवस्था

Vikram Jain | Dec 03, 2024, 23:25 IST
Share
bhopal-traffic-update-sakal-hindu-samaj-rally
bhopal-traffic-update-sakal-hindu-samaj-rally

भोपाल में बुधवार को सकल हिंदू समाज की रैली के दौरान भारत माता चौराहा से जवाहर चौक तक यातायात प्रभावित रहेगा। पुलिस ने यातायात और पार्किंग के लिए विशेष निर्देश जारी किए हैं। बुधवार को इन स्थानों पर डायवर्ट ट्रैफिक रहेगा।

BHOPAL. बांग्लादेश में हिंदुओं पर बढ़ते अत्याचार के खिलाफ भारत में गुस्सा बढ़ते जा रहा है। बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमले और हिंसा की बढ़ती घटनाओं के विरोध में सकल हिंदू समाज राजधानी भोपाल में बुधवार (4 दिसंबर) को बड़ा प्रदर्शन करने जा रहा है। हिंदूओं की विशाल रैली और प्रदर्शन को लेकर पुलिस ने तैयारियां की है।

सकल हिंदू समाज का विशाल प्रदर्शन

राजधानी भोपाल में सकल हिंदू समाज द्वारा दोपहर करीब 1 बजे से शाम 7 बजे तक रैली का आयोजन किया जाएगा। भारत माता चौराहा से जवाहर चौक के बीच सभा और रैली होनी है। भारत माता चौराहा से जवाहर चौक आने-जाने वाले मार्ग पर ज्यादा ट्रैफिक होने के चलते यह मार्ग प्रभावित रहेगा। पुलिस प्रशासन ने यातायात को सुचारु रूप से चलाने के लिए विशेष व्यवस्था की है। ट्रैफिक पुलिस ने यातायात और पार्किंग के लिए विशेष निर्देश जारी किए हैं।

पार्किंग की व्यवस्था

  • मिसरोद, कोलार, एमपी नगर से आने वाले वाहन प्लेटिनम प्लाजा और अटलपथ पर पार्क करके पैदल कार्यक्रम स्थल तक जा सकेंगे।
  • रातीबड़, नीलबड़, और नेहरू नगर से आने वाले वाहन प्रेमपुरा और वन विहार रोड पर पार्क करके कार्यक्रम स्थल तक पहुंच सकेंगे।
  • ओल्ड शहर से आने वाले वाहन अटलपथ के बाएं हिस्से में पार्क करके पैदल कार्यक्रम स्थल तक जा सकेंगे।

यातायात में परिवर्तन

रैली के दौरान जवाहर चौराहा, रंगमहल, और न्यू मार्केट क्षेत्र में सामान्य यातायात को कुछ समय के लिए परिवर्तित मार्गों पर चलाया जाएगा।

पुलिस ने जनता से की अपील

पुलिस प्रशासन ने जनता से अपील की है कि वे निर्धारित मार्गों का पालन करें और यातायात व्यवस्था में सहयोग करें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।

समस्या होने पर करें संपर्क

यातायात संबंधित समस्याओं के लिए दूरभाष नंबर 0755-2677340, 2443850 पर संपर्क करें या WhatsApp नंबर 7587602055 पर संदेश भेजें।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • भोपाल न्यूज
  • भोपाल ट्रैफिक
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल ट्रैफिक न्यूज
  • सकल हिंदू समाज
  • Sakal Hindu Samaj Rally
  • भारत माता चौराहा
  • Bharat Mata Chauraha Traffic
  • जवाहर चौक यातायात
  • Jawahar Chowk Traffic Updates
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा