ट्विशा शर्मा के पिता ने लीगल एड के वकीलों पर लगाए आरोप, वकील को बताया समर्थ का दोस्त

Aman Vaishnav | Jun 12, 2026, 13:30 IST
Share
ट्विशा शर्मा सुसाइड केस
ट्विशा शर्मा सुसाइड केस

भोपाल के चर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले में नया मोड़ आ गया है। मृतका के पिता ने लीगल एड डिफेंस काउंसिल के वकीलों पर आरोपी पक्ष की मदद करने का गंभीर आरोप लगाया है।

समझें क्या है पूरा मामला...

  • ट्विशा शर्मा केस में आरोपी पक्ष के वकीलों पर सवाल उठ रहे हैं।
  • ट्विशा के पिता ने जस्टिस विवेक रूसिया से इस मामले की शिकायत की है।
  • शिकायत में डिफेंस काउंसिल रीना वर्मा और अधिवक्ता श्रेयस सक्सेना पर आरोप लगे हैं।
  • आरोप है कि सक्षम और निजी वकील होने के बावजूद ये आरोपी पक्ष की पैरवी कर रहे हैं।
  • ट्विशा की मौत के बाद आरोपी गिरिबाला सिंह ने उन्हें आठ बार फोन किया था।

लीगल एड वकीलों पर क्या आरोप

ट्विशा शर्मा के पिता नवनिधि शर्मा का कहना है कि, चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल रीना वर्मा और सहायक अधिवक्ता श्रेयस सक्सेना आरोपी पक्ष की ओर से पेश हो रहे हैं।

नवनिधि शर्मा ने बताया कि लीगल एड सिस्टम उन लोगों के लिए बना है जो निजी वकील नहीं रख सकते। इस मामले में आरोपी गिरिबाला सिंह के पास पहले से ही अपने निजी वकील हैं।

शिकायत शर्मा ने में कहा है कि रीना वर्मा और श्रेयस सक्सेना की नियुक्ति उस वक्त हुई थी, जब गिरिबाला सिंह भोपाल की जिला एवं सत्र न्यायाधीश थीं। इसी कारण व्यक्तिगत संबंध होने की आशंका जताई गई है।

शादी में डांस और CBI की पेशी

श्रेयस सक्सेना पर एक और गंभीर आरोप है। शिकायत में शर्मा ने कहा कि वे आरोपी समर्थ सिंह के दोस्त हैं। समर्थ की शादी में वे शामिल हुए थे और वहां उन्होंने वहां डांस भी किया था।

नवनिधि शर्मा ने कहा कि शादी में शामिल होने वाले वकील का अदालत में उसी परिवार के आरोपी की पैरवी करना बड़ा सवाल खड़ा करता है। नवनिधि शर्मा का तर्क है कि यह लीगल एड सेवा के मूल उद्देश्य का उल्लंघन है।

CBI पेशी में भी मौजूद रहीं रीना वर्मा

शिकायत में यह भी बताया गया है कि 2 जून को जब सीबीआई ने आरोपियों को अदालत में पेश किया, उस दिन रीना वर्मा ने वकालतनामा दाखिल किया था। उस समय भी आरोपी के निजी वकील मौजूद थे। फिर भी लीगल एड से जुड़े वकील का पेश होना संदेह पैदा करता है।

MPSLSA के सदस्य पर भी उठे सवाल

शिकायत में राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण से जुड़े सदस्य मनोज कुमार का भी जिक्र है। आरोप है कि ट्विशा की मौत के बाद गिरिबाला सिंह ने उन्हें आठ बार फोन किया था। यह संपर्क क्यों और किस उद्देश्य से था इसकी जांच की मांग की गई है।

नवनिधि शर्मा ने MPSLSA (Madhya Pradesh State Legal Services Authority) के कार्यकारी अध्यक्ष जस्टिस विवेक रूसिया से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की अपील की है।

क्या है पूरा ट्विशा शर्मा केस

ट्विशा शर्मा की शादी भोपाल के रहने वाले समर्थ सिंह से 2025 में हुई थी। हाल ही में उनकी संदिग्ध मौत हुई। उनकी मौत के मामले में गिरिबाला सिंह और समर्थ सिंह आरोपी हैं।

फिलहाल दोनों आरोपी भोपाल सेंट्रल जेल में हैं। मामले की जांच अब सीबीआई कर रही है। इस मामले में लीगल एड सिस्टम के कथित दुरुपयोग का यह पहला सामने आया मामला है।

twisha-sharma-death-case-judge-giribala-samarth-jail
twisha-sharma-death-case-judge-giribala-samarth-jail

FAQ

  1. लीगल एड सेवा किसके लिए होती है?
    लीगल एड सेवा उन लोगों के लिए है जो आर्थिक रूप से कमजोर हों और निजी वकील नहीं रख सकते। सरकार इसके लिए विशेष वकीलों की नियुक्ति करती है। यह सेवा पूरी तरह मुफ्त होती है।
  2. MPSLSA क्या है और यह कैसे काम करता है?
    MPSLSA यानी मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एक सरकारी संस्था है। यह गरीब और कमजोर वर्ग को मुफ्त कानूनी सहायता देती है। इसके कार्यकारी अध्यक्ष उच्च न्यायालय के एक वरिष्ठ न्यायाधीश होते हैं।
  3. ट्विशा शर्मा मामले में अब तक क्या हुआ है?
    ट्विशा शर्मा की मौत के बाद मामले की जांच सीबीआई को सौंपी गई है। गिरिबाला सिंह और समर्थ सिंह आरोपी हैं। अब लीगल एड वकीलों की भूमिका पर भी सवाल उठाए गए हैं।

ये खबरें भी पढ़िए...

ट्विशा शर्मा सुसाइड केस: सीबीआई की जांच हुई तेज, गर्भपात करने वाली डॉक्टर से की पूछताछ

ट्विशा शर्मा सुसाइड केस, दोबारा सीबीआई के घेरे में आ सकते हैं गिरिबाला और समर्थ!

ट्विशा शर्मा सुसाइड केस: सबूत को कार में रखकर घूमते रहे SI, केस डायरी भी लीक

ट्विशा शर्मा मर्डर केस: जेल पहुंचते ही मां-बेटे को मिला VIP ट्रीटमेंट, कार से ले जाने की जिद खारिज

Tags:
  • CBI
  • भोपाल सेंट्रल जेल
  • MPSLSA
  • जिला एवं सत्र न्यायाधीश
  • ट्विशा शर्मा सुसाइड केस
  • ट्विशा शर्मा मर्डर केस
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग