भोपाल नगरीय प्रशासन में अफसरों से ज्यादा कंसल्टेंट, हर महीने खर्च हो रहे करोड़ों
Aman Vaishnav | Updated:
भोपाल नगरीय प्रशासन में अफसरों से ज्यादा कंसल्टेंट
भोपाल के नगरीय प्रशासन विभाग में अफसरों से ज्यादा कंसल्टेंट्स का राज है। एक हजार सरकारी अफसरों के मुकाबले 1100 से ज्यादा सलाहकार तैनात हैं। इन पर हर महीने 8 करोड़ रुपए खर्च हो रहे हैं।
समझें क्या है पूरा मामला...
- नगरीय प्रशासन एवं विकास संचालनालय में अफसरों से ज्यादा कंसल्टेंट काम कर रहे हैं।
- स्टेट कैडर के अफसर एक हजार हैं, जबकि कंसल्टेंट 1100 से ज्यादा हैं।
- विभाग हर महीने इन पर 8 करोड़ रुपए खर्च कर रहा है।
- अमृत 2.0, स्मार्ट सिटी और पीएम आवास योजना में सैकड़ों कंसल्टेंट तैनात हैं।
- कुछ फर्मों के साथ करार आठ साल से भी ज्यादा समय से चल रहा है।
बता दें कि सरकारी अफसरों की संख्या को एक हजार है। वहीं कंसल्टेंट की संख्या 1100 से भी ज्यादा है। इन कंसल्टेंट पर विभाग हर महीने 8 करोड़ रुपए खर्च करता है।
इतना ही नहीं। नगरीय निकायों में भी अलग से कंसल्टेंट नियुक्त हैं। केंद्र सरकार की मदद से प्रदेश में अमृत 2.0, हाउसिंग फॉर ऑल, स्वच्छ भारत मिशन और स्मार्ट सिटी जैसी योजनाएं चल रही हैं।
राज्य की भी कई योजनाओं में बड़ी संख्या में कंसल्टेंट लगाए गए हैं। यानी पूरा विभाग कंसल्टेंट के भरोसे चल रहा है।
अफसरों की सफाई
संजय दुबे के मुताबिक प्रदेश में 413 निकाय हैं। विभाग में योजनाएं और कार्यक्रम ज्यादा हैं। इसलिए कंसल्टेंट की जरूरत पड़ती है।
अमृत में हर साल 72 करोड़ खर्च
निकायों में पेयजल, सीवेज और ग्रीन एरिया डेवलपमेंट के लिए अकेले अमृत 2.0 में 900 से ज्यादा कंसल्टेंट रखे गए हैं।
- इसमें केपीएमजी एडवाइजरी सर्विसेज के 42
- एजिस इंडिया कंसल्टिंग इंजीनियर्स के 179
- शाह टेक्निकल कंसलटेंट के 277
- टाटा कंसल्टिंग इंजीनियर्स के 222
- आरवी इंजीनियरिंग कंसलटेंट के 179
साढ़े आठ साल एक ही फर्म
इन्हें हर महीने एक करोड़ 27 लाख रुपए दिए जाते थे। यह करार 31 दिसंबर 2025 तक के लिए था। यानी साढ़े आठ साल तक एक ही फर्म पीएम आवास योजना का काम संभालती रही।
दूसरी योजनाओं में भी कंसल्टेंट राज
जर्मन बैंक KFW से मदद वाली योजनाओं में जीटेक के 27 सलाहकार काम कर रहे हैं। उन्हें हर महीने 85 हजार यूरो का भुगतान होता है। यह अनुबंध अगले महीने खत्म हो रहा है।
एशियाई विकास बैंक से जुड़ी योजनाओं में एसएमईसी इंटरनेशनल और एसएमईसी इंडिया का संयुक्त उपक्रम काम कर रहा है। इसके 126 सलाहकारों को हर महीने 1.34 करोड़ रुपए दिए जाते हैं।
इसके अलावा शाह टेक्निकल कंसलटेंट और लेक्सस के संयुक्त उपक्रम के 6 सलाहकारों को हर महीने 5 लाख रुपए मिलते हैं।
नमामि गंगे योजना में एनजेएस इंजीनियरिंग के 33 कंसल्टेंट काम कर रहे हैं। यह करार अप्रैल 2027 तक चलेगा। सिंहस्थ के लिए ग्रांट थोरंटन भारत एलएलपी के 13 कंसल्टेंट को हर महीने 24 लाख रुपए दिए जा रहे हैं।
आईटी और फायर सेल में भी सलाहकार
स्मार्ट सिटी के लिए अर्नस्ट एंड यंग एलएलपी का करार 31 मार्च 2025 तक था। फर्म को 7 कंसल्टेंट के लिए हर महीने 27 लाख 84 हजार रुपए दिए गए।
वहीं एडीबी से चल रही योजनाओं के लिए इन्फ्रास्ट्रक्चर रिसर्च ग्रुप के जेवी को कंसल्टेंट बनाया गया है। इसके 8 सलाहकारों को हर महीने पांच लाख 53 हजार रुपए मिलते हैं। यह करार 15 मार्च 2026 तक है।
कुल मिलाकर तस्वीर साफ है। मध्य प्रदेश के नगरीय प्रशासन विभाग में अफसरों से कहीं ज्यादा कंसल्टेंट काम कर रहे हैं। हर महीने करोड़ों रुपए इन पर खर्च हो रहे हैं।
ये खबरें भी पढ़िए...
राजगढ़ में 10 गुरुजी निकले फर्जी, विभाग की नाक के नीचे सालों तक किया घोटाला
MP के सरकारी कर्मचारी अब नहीं कर पाएंगे भड़काऊ पोस्ट, सरकार ने जारी किया फरमान
मेडिकल ऑफिसर भर्ती में डॉक्टर्स को नहीं मिली मनपसंद पोस्टिंग, HC पहुंचा मामला
एमपी में 213 शिक्षकों का अटैचमेंट खत्म, स्कूल छोड़कर दफ्तरों में कर रहे थे काम
एमपी में बैंकिंग मामलों पर न्याय का संकट! जबलपुर DRT में 13 महीने से जज नहीं, 29 हजार केस लंबित
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ में VIP सिक्योरिटी की नई लिस्ट जारी, केदार कश्यप को Z कैटेगरी, कौशल्या साय समेत 24 को Y+, कई नेताओं की सुरक्षा घटी तो कुछ की पूरी तरह खत्म
By VINAY VERMA
हाईकोर्ट ने दैनिक भास्कर के एमडी और नेशनल एडिटर से मांगा जवाब, पीड़िता की पहचान बताने वाले तथ्यों पर लगाई रोक
By Mukesh Sharma
खेतों का डिजिटल सर्वे कराने निजी कंपनी को दिया काम, 40 करोड़ खर्च, एप से रिकॉर्ड गायब, फिर से पटवारियों पर जिम्मेदारी
By VINAY VERMA
9 मांगों पर नर्सिंग ऑफिसर्स का सरकार से टकराव, 10 मेडिकल कॉलेजों में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू, 21 नवंबर को CM घेराव की तैयारी
By VINAY VERMA
MP में 53 हजार कर्मचारियों-पेंशनर्स की बल्ले-बल्ले, DA में 5% और DR में 2% की बढ़ोतरी, 3 किस्तों में मिलेगा एरियर
By Sandeep Kumar
छत्तीसगढ़ में 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा का बिगुल बजा, 12 मार्च से शुरू होंगे पेपर, 18 नवंबर को जारी हुआ पूरा टाइम टेबल
By VINAY VERMA