भोपाल के वन विहार घूमने जा रहे हैं तो पढ़ लें यह खबर, बदल गया किराया
Ravi Singh | Nov 06, 2024, 21:11 IST
Bhopal's Van Vihar
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में पर्यटकों के लिए प्रवेश शुल्क में बदलाव किया गया है। नई दरें 7 नवंबर 2024 से लागू होंगी।
BHOPAL : प्रकृति की गोद में बसा है भोपाल... और इसकी जान है यहां का वन विहार राष्ट्रीय उद्यान। वन विहार में वन्यप्राणियों का दीदार करने वालों के लिए यह खबर खास है। दरअसल, वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में सैलानियों के लिए एंट्री फीस में बदलाव किया गया है। नई दरें 7 नवम्बर 2024 से ही लागू होंगी। वन विभाग का कहना है कि पर्यटकों की सुविधा और मेंटेनेंस के खर्चों को देखते हुए एंट्री फीस में बदलाव किया गया है। नई दरों के मुताबिक, यदि आप पैदल भ्रमण करना चाहते हैं तो प्रति व्यक्ति 25 रुपए का प्रवेश शुल्क निर्धारित किया गया है। खुद की साइकिल से आने वाले पर्यटकों को 30 रुपए और उद्यान की साइकिल का उपयोग करने वालों को 40 रुपए चुकाने होंगे।
वाहनों से आने वाले पर्यटकों के लिए भी प्रवेश शुल्क निर्धारित किया गया है। नई दरों के हिसाब से दोपहिया वाहन पर दो व्यक्तियों के लिए 80 रुपए और ऑटो रिक्शा (चालक सहित अधिकतम 4 व्यक्ति) के लिए 120 रुपए का शुल्क तय किया गया है।
हल्के चार पहिया वाहन (जिनमें अधिकतम 5 व्यक्ति बैठ सकते हैं) के लिए 300 रुपए का शुल्क रखा गया है, जबकि 5 से अधिक क्षमता वाले हल्के चार पहिया वाहनों के लिए यह राशि 500 रुपए तय की गई है।
मिनी बस के लिए 1100 रुपए एंट्री फीस रखी गई है, इसमें अधिकतम 20 लोग बैठ सकते हैं। वहीं, 20 से अधिक क्षमता वाली बस के लिए 2200 रुपए तय किए गए हैं।
![a54af8e3-bff]()
यदि पर्यटक वन विहार में गोल्फ कार्ट से घूमना चाहते हैं तो इसके लिए प्रति व्यक्ति 60 रुपए एक्स्ट्रा चार्ज देना होगा। पांच वर्ष तक के बच्चों का प्रवेश नि:शुल्क है, जबकि 5 से 12 वर्ष तक के बच्चों के लिए प्रवेश शुल्क 40 रुपए तय किया गया है। पूरी गोल्फ कार्ट को किराए पर लेने का विकल्प भी है, जिसमें अधिकतम 6 व्यक्ति यात्रा कर सकते हैं और इसके लिए 400 रुपए फीस चुकानी होगी।
![c17bb5b9-a50]()
वन विहार में उपलब्ध वाहनों से सफारी का अनुभव लेने के लिए प्रति व्यक्ति 100 रुपए का शुल्क रखा गया है। 5 से 12 वर्ष तक के बच्चों के लिए यह शुल्क 30 रुपए होगा, जबकि पांच वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए यह नि:शुल्क रहेगा। पूरी गाड़ी किराए पर लेने का भी विकल्प है, जिसमें अधिकतम 6 लोग सफारी कर सकते हैं। इसके लिए 1000 रुपए देने होंगे।
![4c1e9000-ae5]()
पर्यटकों के लिए सूर्यास्त के बाद सफारी का रोमांचक अनुभव भी है। इसके लिए प्रति व्यक्ति 300 रुपए, 5 से 12 वर्ष तक के बच्चों के लिए 150 रुपए और पांच वर्ष से छोटे बच्चों के लिए कोई शुल्क नहीं है। पूरी गाड़ी किराए पर लेने पर 1500 रुपए का शुल्क चुकाना होगा।
पर्यावरण संरक्षण के लिए बैटरी-चलित वाहनों (ई-व्हिकल) का इस्तेमाल करने पर उपरोक्त दरों का केवल 75 प्रतिशत शुल्क लिया जाएगा। इसके साथ ही हर तीन साल में इन शुल्कों में 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी करना तय किया गया है।
वाहन से घूमने पर यह लगेगा चार्ज
हल्के चार पहिया वाहन (जिनमें अधिकतम 5 व्यक्ति बैठ सकते हैं) के लिए 300 रुपए का शुल्क रखा गया है, जबकि 5 से अधिक क्षमता वाले हल्के चार पहिया वाहनों के लिए यह राशि 500 रुपए तय की गई है।
मिनी बस के लिए 1100 रुपए एंट्री फीस रखी गई है, इसमें अधिकतम 20 लोग बैठ सकते हैं। वहीं, 20 से अधिक क्षमता वाली बस के लिए 2200 रुपए तय किए गए हैं।
a54af8e3-bff
गोल्फ कार्ट और बच्चों के लिए छूट
c17bb5b9-a50
सफारी भ्रमण का रोमांच
4c1e9000-ae5
सूर्यास्त के बाद सफारी का आनंद
ई-व्हिकल के लिए विशेष दरें
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari