भोपाल-विदिशा बारिश, MP में 15 तक आंधी-बारिश और ओले गिरने का अलर्ट

Jitendra Shrivastava | Apr 09, 2024, 20:07 IST
Share
THESOOTR
MP में 15 तक आंधी-बारिश और ओले का अलर्ट

मौसम विभाग भोपाल के सीनियर वैज्ञानिक डॉ. वेदप्रकाश सिंह ने बताया कि 10-11 अप्रैल को एक और वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होगा। इससे मौजूदा सिस्टम और भी मजबूत हो जाएगा। ऐसे में 15 अप्रैल तक आंधी-बारिश का दौर जारी रहेगा।

BHOPAL. मध्यप्रदेश में तीन दिन से आंधी-बारिश के साथ कहीं-कहीं ओले गिरने का दौर जारी है। मंगलवार, 9 अप्रैल दोपहर को भी भोपाल में तेज बारिश हुई। विदिशा और शाजापुर में पानी गिरा। रायसेन और खंडवा के ओंकारेश्वर में आंधी चलने के बाद बरसात हुई। मौसम विभाग, भोपाल के सीनियर वैज्ञानिक डॉ. वेदप्रकाश सिंह ने बताया कि 10-11 अप्रैल को एक और वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होगा। इससे मौजूदा सिस्टम और भी मजबूत हो जाएगा। ऐसे में 15 अप्रैल तक आंधी-बारिश का दौर जारी रहेगा।

छिंदवाड़ा, सिवनी, सीहोर, नर्मदापुरम में ओले गिरने की आशंका

मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों में छिंदवाड़ा, सिवनी, बैतूल, सीहोर और नर्मदापुरम के पचमढ़ी में ओलावृष्टि, बिजली गिरने और 90 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवा चलने का अनुमान जताया है। भोपाल जिले में भी ओले गिर सकते हैं। वहीं, खंडवा, बुरहानपुर, पांढुर्णा, रायसेन के भीमबेटका और सांची, विदिशा के उदयगिरि, सागर, दमोह, जबलपुर, बालाघाट, नरसिंहपुर, छतरपुर, आगर-मालवा, राजगढ़, शाजापुर, खरगोन, हरदा, अशोकनगर, मंडला, डिंडोरी, कटनी, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर और देवास में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।

15 तक ऐसी ही स्थिति बनी रहेगी

अप्रैल में पहली बार साइक्लोनिक सर्कुलेशन और वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से स्ट्रॉन्ग सिस्टम की एक्टिविटी है। बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से नमी भी आ रही है। इस कारण आंधी, बारिश, ओले और आकाशीय बिजली की स्थिति बनी रहेगी।

Tags:
  • बारिश
  • वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा