इंदौर बना मध्यप्रदेश का एक्शन कैपिटल, भोपाल राजधानी होने के बाद भी आखिर क्यों पिछड़ा?

Sourabh Bhatnagar | Jun 11, 2025, 14:21 IST
Share
indore vs bhopal
indore vs bhopal

भोपाल और इंदौर दोनों ही मध्यप्रदेश के अहम शहर हैं, लेकिन प्रशासनिक और विकास के मामले में इंदौर ने भोपाल को पीछे छोड़ दिया है। पढ़िए हमारी ये खास रिपोर्ट...

भोपाल और इंदौर...ये दोनों शहर मध्यप्रदेश की जान हैं। एक राजधानी है तो दूसरा व्यावसायिक राजधानी। दोनों ही संसाधनों से लैस हैं। राजनीतिक संरक्षण से संपन्न हैं। प्रशासनिक दृष्टि से मजबूत हैं। फिर भी एक शहर लगातार आगे है और दूसरा पिछड़ता नजर आता है।

इंदौर स्मार्ट फैसलों, फटाफट एक्शन और मजबूत प्लानिंग के साथ 'नंबर वन सिटी' की पहचान बनाए हुए है। वहीं राजधानी भोपाल बार-बार योजनाओं की शुरुआत में तो दिखता है, लेकिन अंत तक पहुंचते-पहुंचते थक जाता है। पढ़िए ये खास रिपोर्ट...

1. मेट्रो प्रोजेक्ट : इंदौर पहुंचा मंजिल पर

भोपाल और इंदौर दोनों शहरों में मेट्रो परियोजना की नींव साल 2018 में एक साथ रखी गई थी। 2025 में खड़े होकर देखें तो तस्वीर साफ हो जाती है।
इंदौर मेट्रो के पहले चरण का काम पूरा हो चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 31 मई को इसका उद्घाटन भी कर दिया है। सुरक्षा निरीक्षण (CMRS) के तीन चक्र पूरे हो चुके हैं।

आज इंदौर मेट्रो सिटी के रूप में अपनी पहचान बना रहा है। भोपाल मेट्रो अब भी अधूरी। न सिर्फ ट्रैक और स्टेशन आधे बने हैं, बल्कि अभी तक एक बार भी सुरक्षा निरीक्षण नहीं हुआ है। सुभाष नगर से एम्स तक की दूरी बढ़ाई गई, लेकिन साथ में बढ़ गईं तकनीकी बाधाएं, स्टेशन पर अपूर्ण सुविधाएं और नियंत्रण कक्ष की अनुपस्थिति।

यानी: शुरुआत एकसाथ, लेकिन इंदौर मेट्रो शहर बन गया और राजधानी अब भी मेट्रो के इंतजार में है। कहां जा रहा है कि सितंबर तक भोपाल में भी मेट्रो दौड़ने लगेगी, लेकिन मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए यह मुमकिन नहीं है।

551d7cc6-32d
551d7cc6-32d


2. मेट्रोपॉलिटन रीजन : इंदौर ने दिखाई दूरदृष्टि

प्रदेश सरकार ने दोनों शहरों को दिल्ली-एनसीआर की तर्ज पर मेट्रोपॉलिटन रीजन के रूप में विकसित करने का फैसला किया है। यहां भी इंदौर की बढ़त साफ नजर आती है। इंदौर ने मेट्रोपॉलिटन रीजन की प्रारंभिक डीपीआर (डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट) पहले ही तैयार कर ली है। इसमें इंदौर के साथ धार, देवास, उज्जैन और शाजापुर के हिस्से भी शामिल हैं। भोपाल अभी तक एजेंसी तक तय नहीं कर पाया है, जो डीपीआर बनाए। महज एक कॉन्सेप्ट मैप तैयार है, जानकारी के मुताबिक, अभी सर्वे का काम भी शुरू नहीं हुआ है। तो इस तरह भोपाल यहां भी पीछे है, जबकि दोनों शहरों में एक साथ इस प्रोजेक्ट के लिए मंजूरी दी गई है।

3. टाउन प्लानिंग व शहरी विकास : इंदौर बना रहा भविष्य

शहरी विकास के मामले में इंदौर ने टाउन प्लानिंग स्कीम (TPS) के जरिए शहरी विस्तार का प्रभावी मॉडल तैयार किया है। इंदौर में सात TPS पर एकसाथ काम चल रहा है। किसानों से जमीन लेकर व्यवस्थित प्लॉटिंग, चौड़ी सड़कें, हरियाली, पार्किंग और मिश्रित उपयोग वाली जमीन विकसित की जा रही है। इससे न केवल शहर व्यवस्थित हो रहा है, बल्कि किसानों को भी बेहतर दाम मिल रहे हैं।

भोपाल में इस स्तर की केवल एक योजना चल रही है, वह भी धीमी गति से। कटारा हिल्स क्षेत्र में सड़कों का विकास भी अधूरा है। इस तरह इंदौर में विकास 'विजन' और 'एक्शन' दोनों है, भोपाल में अब भी योजनाएं फाइलों में घूम रही हैं।

9900a358-aa7
9900a358-aa7


जब राजधानी ही पिछड़ जाए

भोपाल में खुद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और प्रशासनिक अमला मौजूद है, मतलब यहां योजनाओं का पिछड़ जाना आश्चर्यजनक है। इससे ये सवाल खड़ा होता है कि क्या राजधानी होने मात्र से कोई शहर लीडर बन सकता है? इंदौर ने बार-बार साबित किया है कि नेतृत्व सिर्फ पद से नहीं, नजरिया, नजर, निर्णय और निष्पादन से आता है। इंदौर के लोग गर्व से इस बात को कहते भी हैं।

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें

📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧


thesootr links

Indore News | Bhopal News | MP News | भोपाल मेट्रोपॉलिटन रीजन | Indore Metropolitan City | Metropolitan | MP में मेट्रो प्रोजेक्ट | इंदौर मेट्रो प्रोजेक्ट | भोपाल-इंदौर मेट्रो प्रोजेक्ट

Tags:
  • MP News
  • Bhopal News
  • Indore News
  • मोहन यादव
  • मध्य प्रदेश
  • Indore Metropolitan City
  • शहरी विकास
  • MP में मेट्रो प्रोजेक्ट
  • Metropolitan
  • इंदौर मेट्रो प्रोजेक्ट
  • भोपाल-इंदौर मेट्रो प्रोजेक्ट
  • इंदौर-उज्जैन मेट्रोपॉलिटन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच