चाचा विधायक हैं हमारेः टोल पर BJP MLA के भतीजे ने किया हंगामा, अब पुलिस ने दर्ज की FIR

Manish Kumar | Aug 10, 2025, 18:00 IST
Share
bhourasa-toll-controversy-haat-pipalya-bjp-mla-nephew-fir
आरोपी निखिल चौधरी Photograph: (The Sootr)

भौरासा टोल प्लाजा पर बीजेपी विधायक के भतीजे निखिल चौधरी ने टोल कर्मचारियों से विवाद किया और धमकी दी। वायरल वीडियो में विधायक का नाम लेते हुए बैरियर हटाने की मांग की। पुलिस ने इसके बाद FIR दर्ज की।

धर्मेंद्र योगी@देवास

MP News: देवास जिले के भौरासा टोल प्लाजा पर 6 अगस्त 2023 को बीजेपी विधायक मनोज चौधरी के भतीजे निखिल चौधरी ने टोल कर्मचारियों से गाली-गलौज की। हाथ में हॉकी स्टिक लेकर टोलकर्मियों को धमकाते हुए उसने टोल बैरियर हटाने के लिए कहा।

टोलकर्मियों के मना करने पर उसने खुद ही लगाए गए बैरियर को फेंकना शुरू कर दिया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद देवास पुलिस ने अब विधायक के आरोपी भतीजे निखिल चौधरी के खिलाफ बीएनएस की धारा 296, 351(3), और 3(5) के तहत FIR दर्ज कर ली है।

वीडियो में टोलकर्मियों से गाली-गलौज करता दिखा था विधायक का भतीजा

निखिल चौधरी टोल प्लाजा पर खड़े होकर विधायक मनोज चौधरी का नाम लेते हुए गाड़ी न रोकने की बात कर रहा था। उसने हॉकी स्टिक से बैरियर को हटाकर फेंक दिया। इस हंगामे के कारण वहां पर गाड़ियों का लंबा जाम लग गया। घटना के दौरान एक पुलिसकर्मी ने उसे रोकने की भी कोशिश की, लेकिन वह हंगामा करता रहा।

ये भी पढ़ें... MPPSC Exam 2025 में देरी बन रही छात्रों के लिए संकट, जानिए नया अपडेट

4 पॉइंट्स में समझें पूरी खबर...



👉 घटना का विवरण: 6 अगस्त 2023 को देवास जिले के भौरासा टोल प्लाजा पर बीजेपी विधायक मनोज चौधरी के भतीजे निखिल चौधरी ने टोल कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज की और बैरियर हटाने की धमकी दी। उसने हॉकी स्टिक से बैरियर को फेंक दिया, जिससे वाहनों का लंबा जाम लग गया।

👉 वीडियो वायरल: इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें निखिल चौधरी को टोल कर्मचारियों से बदतमीजी करते और विधायक का नाम लेकर टोल न देने की धमकी देते हुए दिखाया गया।

👉 एफआईआर दर्ज: वायरल वीडियो के बाद देवास पुलिस ने निखिल चौधरी के खिलाफ बीएनएस की धारा 296, 351(3), और 3(5) के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस अब इस मामले में जांच शुरू कर चुकी है और आरोपी की गिरफ्तारी की संभावना जताई जा रही है।

👉 आरोपी की पहचान: निखिल चौधरी एमबीबीएस डॉक्टर हैं और इंदौर के एक निजी अस्पताल में प्रैक्टिस करते हैं। वे भाजपा विधायक मनोज चौधरी के भतीजे हैं, और इस घटना में उनका नाम सामने आया है।

एमबीबीएस डॉक्टर है भौरासा टोल विवाद का आरोपी

टोल पर हंगामे का आरोपी निखिल चौधरी हाटपिपल्या से भाजपा विधायक मनोज चौधरी का भतीजा बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, निखिल चौधरी एमबीबीएस डॉक्टर है और इंदौर के एक निजी अस्पताल में प्रैक्टिस करता है।



ये भी पढ़ें... वोट चोरी पर राहुल गांधी ने लॉन्च की वेबसाइट, जारी किया टोल फ्री नंबर, लोगों से जुड़ने की अपील

टोल प्लाजा हंगामाः पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

पुलिस ने निखिल चौधरी के खिलाफ बीएनएस की धारा 296, 351(3), और 3(5) के तहत मामले को दर्ज कर लिया है और अब जांच प्रक्रिया शुरू हो गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी की संभावना जताई जा रही है। मामले में आगे की सुनवाई की जाएगी।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था वीडियो

विधायक के भतीजे का टोल पर हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसमें निखिल चौधरी टोल कर्मचारियों से गाली-गलौज कर रहा है। साथ ही धायक का नाम लेकर टोल न देने की धमकी दे रहा है।

ये भी पढ़ें... वोट चोरी पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी बोले, सवाल चुनाव आयोग से किया तो BJP क्यों बौखला गई

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧👩

Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • FIR दर्ज
  • भौरासा टोल विवाद
  • टोल प्लाजा हंगामा
  • बीजेपी विधायक मनोज चौधरी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज