इस्लाम जहां-अशांति वहां, मुस्लिमों के तलवे चाटना बंद करें नेता-बोले कालीचरण महाराज
Aman Vaishnav | Jul 29, 2026, 11:53 IST
कालीचरण महाराज
संत कालीचरण महाराज ने कहा कि जहां-जहां इस्लाम रहेगा, वहां अशांति ही रहेगी। उन्होंने यह भी कहा कि इस्लाम और क्रिश्चियन कोई असली धर्म नहीं हैं।
समझें क्या है पूरा मामला...
- राष्ट्रीय संत कालीचरण महाराज ने ब्यावरा में विवादित बयान दिया है।
- मंगलवार को प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने इस्लाम पर टिप्पणी की।
- उन्होंने नाथूराम गोडसे का भी खुलकर समर्थन किया।
- महाराज ने भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की मांग दोहराई।
- वे तीन दिवसीय गुरु पूर्णिमा महोत्सव में शामिल होने ब्यावरा पहुंचे हैं।
प्रेस वार्ता में क्या कहा
महाराज ने आगे कहा कि इस्लाम और ईसाई धर्म असल में धर्म नहीं हैं। महाराज के अनुसार सिर्फ सनातन धर्म ही सच्चा धर्म है। उन्होंने तर्क दिया कि हर धर्म का उद्देश्य ईश्वर प्राप्ति होता है।
कालीचरण महाराज ने कहा कि इस्लाम में यह लक्ष्य नहीं है। उनके अनुसार इसमें पुनर्जन्म और कर्मफल का कोई सिद्धांत भी नहीं है। इसी आधार पर उन्होंने इसे धर्म मानने से इनकार किया।
हिंदू राष्ट्र की उठी मांग
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार महाराज ने कहा कि सिख, जैन और बौद्ध धर्म सनातन परंपरा का ही हिस्सा हैं। उनके मुताबिक सभी हिंदुओं को धर्म और राष्ट्र की उन्नति के लिए मिलकर काम करना चाहिए।
प्रेस वार्ता में महाराज ने गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग भी दोहराई। यह मांग वे पहले भी कई मंचों से उठा चुके हैं।
नाथूराम गोडसे का किया समर्थन
नेताओं पर भी साधा निशाना
कालीचरण महाराज ने कहा कि यदि नेता धर्मसंगत राजनीति करें तो भारत विश्व गुरु भी बन सकता है। महाराज ने हिंदू समाज से शत-प्रतिशत हिंदू हित में मतदान करने की अपील की।
महाराज ने यह भी कहा कि जातिवाद और सब्जियों के भाव जैसे मुद्दों पर वोट देना उचित नहीं है। उनके अनुसार हिंदुओं को धर्म के आधार पर एकजुट होकर मतदान करना चाहिए।
गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन
ये खबरें भी पढ़िए...
RSS प्रमुख मोहन भागवत ने कहा, किताबों में हो हिंदू देवी-देवताओं की जानकारी
श्रीकृष्ण मुस्लिम थे बयान पर भड़के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, मौलाना को दे दी चेतावनी
राम मंदिर विवाद पर भड़के पंडित प्रदीप मिश्रा, बोले यह सनातन के खिलाफ षड्यंत्र
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari