मध्यप्रदेश में अपराध रोकने के लिए CM मोहन यादव का बड़ा फैसला...
Pratibha Rana | Jan 02, 2024, 24:00 IST
मध्यप्रदेश में अपराध रोकने के लिए CM मोहन यादव का बड़ा फैसला...
नए साल के मौके पर सीएम मोहन यादव ने कहा कि अपराधों पर प्रभावी निगरानी और अपराधों की ट्रेसिंग के लिए अब गांवों के प्रमुख चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर भी पंचायतों के माध्यम से सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएंगे।
BHOPAL. हार्ड हिंदुत्व के संकेत में चलने के संकेत दे चुके मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव, पीएम नरेंद्र मोदी के बाद यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की राह पर फैसले लेने लगे है। मंगलवार (2 जनवरी) को जहां योदी ने बच्चों की सुरक्षा के लिए स्कूली वैन में सीसीटीवी कैमरा लगाने का फैसला लिया। वहीं कुछ देर बाद ही मोहन यादव ने भी एक बड़ा निर्णय लिया है। नए साल के मौके पर सीएम यादव ने प्रदेश के हर गांव के प्रमुख चौराहों पर सीसीटीवी कैमरा लगाने के निर्देश जारी कर दिए है।
सीएम मोहन यादव ने आदेश जारी किए है कि अपराधों पर प्रभावी निगरानी और अपराधों की ट्रेसिंग के लिए अब गांवों के प्रमुख चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर भी पंचायतों के माध्यम से सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएं। इसके लिए उन्होंने जन सहयोग की बात भी कही, सीएम ने शहरों में सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाई जाने के भी निर्देश दिए है, जिससे अपराधों और अपराधियों पर निगरानी कर उसपर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके। बता दें, सोमवार (1 जनवरी) को सीएम मोहन यादव ने खरगोन में आयोजित संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक में ये फैसला लिया।
खरगोन में हुई इस बैठक में मंत्रीगण तुलसीराम सिलावट, विजय शाह, निर्मला भूरिया और नागर सिंह चौहान सहित संभाग के सांसदगण, विधायकगण, स्थानीय निकायों के महापौर और अध्यक्षों सहित प्रशासन और पुलिस के अधिकारीगण मौजूद थे। इस दौरान सीएम ने कहा कि सभी जिलों में पुलिस का अपना बैंड होना चाहिए। पुलिस बैंड में पर्याप्त संख्या में सदस्य रहें। इसके लिए होमगार्ड के जवानों को भी पुलिस बैंड में शामिल किया जाएं।
वहीं यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बच्चों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ा फैसला लिया है। इन्हें लगवाने के लिए वाहन मालिकों व स्कूल संचालकों को तीन महीने का समय दिया गया है। नियम के उल्लंघन पर कठोर कार्रवाई होगी।
हर गांव के प्रमुख चौराहों पर लगेंगे CCTV
होमगार्ड के जवानों को पुलिस बैंड में किया जाएगा शामिल!
UP में स्कूली वैन में CCTV कैमरा अनिवार्य
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari