एमपी वालों के लिए बड़ी खबर, प्राकृतिक गैस का मिला भंडार

Madhav Singh | Oct 05, 2024, 11:24 IST
Share
d
d

मध्य प्रदेश में प्राकृतिक गैस के भंडार मिले हैं। ओएनजीसी को चार साल की खोजबीन के बाद बड़ी सफलता हाथ लगी है। केंद्र सरकार को उत्खनन का प्लान भेजा है। अनुमति के बाद शुरू होगा ओएनजीसी का काम।

ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन ( ongc ) को दमोह और छतरपुर जिलों के बनाए ब्लॉक में प्राकृतिक गैस के भंडार मिले हैं। बताया गया है कि पिछले चार साल से ओएनजीसी इसकी खोज में लगी हुई थी। केंद्र सरकार को उत्खनन का प्लान भेजा गया है। वहां से अनुमति के बाद ओएनजीसी काम शुरू करेगा।

पांच जगह और होगी खोज

इन नेचुरल गैस से एलपीजी और सीएनजी गैस बनाई जाती है। प्रदेश सरकार ने पांच और जगह भी पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस की खोज के लिए लाइसेंस दिए हैं। जहां खोज चल रही है। सरकार ने औद्योगिक लाभ उठाने को निवेश भी खोजना शुरू कर दिया है।

जल्द खोजे जाएंगे चार और ब्लॉक

खनिज संसाधन विभाग के प्रमुख सचिव संजय कुमार शुक्ला ने निवेशकों को मध्य प्रदेश में पेट्रोलियम एक्सप्लोरेशन के लिए बनाए गए ब्लॉक्स और लाइसेंस की जानकारी दी। कहा कि ओएनजीसी की ओर से की जा रही खोज के साथ ही चार और ब्लॉकों को जल्द खोले जाने की योजना है। मध्य प्रदेश में प्राकृतिक गैस के भंडार की खोज और पेट्रोकेमिकल उत्पादन की संभावनाएं आर्थिक दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं। यह राज्य के औद्योगिक विकास को भी गति देंगी। सरकार के प्रयासों से प्रदेश में ऊर्जा के क्षेत्र में नई ऊँचाइयों को छूने की उम्मीद है।

प्राकृतिक गैस का सबसे बड़ा स्त्रोत

दमोह और छतरपुर में कोल बैड मीथेन गैस का भंडार मिला है। यह प्राकृतिक गैस का सबसे बड़ा स्रोत है। इसी से सीएनजी और एलपीजी गैसें बनती हैं। सरकार ने पेट्रोकेमिकल की खोज के लिए 10 ब्लॉक में लाइसेंस दिए हैं। इनमें से 6 में खोज चल रही है। इसके एक ब्लॉक में प्राकृतिक गैस का भंडार मिला है। अन्य चार ब्लॉक में भी जल्द खोज का काम शुरू होगा। यह ब्लॉक दमोह, छतरपुर, पन्ना, सतना, सागर, नरसिंहपुर, रायसेन और जबलपुर जिलों में हैं।

ये भी खबर पढ़िए... मंजू राय बनी रहेंगी दमोह नगर पालिका अध्यक्ष, सही साबित हुई द सूत्र की खबर

एमपी में किन जिलों में हैं ब्लाक

क्रमब्लॉकक्षेत्रफल वर्ग किमी में
1दमोह, छतरपुर 462
2दमोह, पन्ना, छतरपुर 2730
3पन्ना, सतना, छतरपुर 3077
4सागर, दमोह, छतरपुर 3017
5नरसिंहपुर, सागर, रायसेन 2932
6दमोह, जबलपुर 1421

जल्द होगी पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन की स्थापना

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खनिज संसाधन विभाग की समीक्षा बैठक में मध्य प्रदेश में पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन की जल्द स्थापना करने के निर्देश दिए हैं। प्रदेश में यह कॉर्पोरेशन पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस की खोज, उत्पादन, वितरण और विपणन का कार्य करेगी। प्राकृतिक गैस का पूरा नियंत्रण इसी के हाथ में रहेगा।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Madhya Pradesh
  • MP
  • damoh
  • मध्य प्रदेश
  • chatarpur
  • News
  • LPG
  • CNG
  • प्राकृतिक गैस
  • natural gas
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज