इंडियन विमेंस क्रिकेट टीम की सबसे बड़ी जीत, भारत ने इंग्लैंड को टेस्ट मैच में 347 रन से हराया, दीप्ति शर्मा ने 9 विकेट लिए

BP Shrivastava | Dec 17, 2023, 24:00 IST
Share
इंडियन विमेंस क्रिकेट टीम की सबसे बड़ी जीत, भारत ने इंग्लैंड को टेस्ट मैच में 347 रन से हराया, दीप्ति शर्मा ने 9 विकेट लिए
इंडियन विमेंस क्रिकेट टीम की सबसे बड़ी जीत, भारत ने इंग्लैंड को टेस्ट मैच में 347 रन से हराया, दीप्ति शर्मा ने 9 विकेट लिए

भारतीय विमेंस टीम ने शनिवार,16 दिसंबर को इकलौते टेस्ट मैच में इंग्लैंड को 347 रन हरा दिया। यह जीत महिला टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में रनों के लिहाज से अब तक की सबसे बड़ी जीत है।

स्पोर्ट्स डेस्क. भारतीय विमेंस टीम ने शनिवार,16 दिसंबर को इकलौते टेस्ट मैच में इंग्लैंड को 347 रन हरा दिया। यह जीत महिला टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में रनों के लिहाज से अब तक की सबसे बड़ी जीत है। मुकाबला मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला गया।

इससे पहले सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड श्रीलंका के नाम था

इससे पहले सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड श्रीलंका की महिला टीम के नाम था। जिसमें श्रीलंका विमेंस टीम ने पाकिस्तान को 1998 में 309 रन से हराया था। वहीं, न्यूजीलैंड ने 1972 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 188 रन से जीत हासिल की थी।

भारतीय पुरुष टीम ने 5 साल पहले हासिल की थी सबसे बड़ी जीत:यदि टीम इंडिया की सबसे बड़ी जीत की बात करें, तो भारतीय लड़कों ने वेस्टइंडीज के खिलाफ राजकोट में हुए पहले टेस्ट में पारी और 272 रन से हराया था। यह मुकाबला 6 अक्टूबर 2018 को राजकोट में हुआ था। हालांकि, यह जीत दुनिया की टॉप 5 सबसे बड़ी जीत में शामिल नहीं है।

घरेलू मैदान पर हासिल की जीत

इंडियन विमेंस टीम ने पहली बार घरेलू मैदान पर टेस्ट में इंग्लैंड को हराया है। भारतीय महिला टीम की इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में यह तीसरी जीत है। इससे पहले उसने 2006 में टॉन्टन और 2014 में वॉर्मस्ले में जीत हासिल की थी।

चार दिनी टेस्ट तीन दिन में जीता

चार दिनी टेस्ट में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहली इनिंग में भारत ने 428 रन बनाए और इंग्लैंड को पहली पारी में 136 रन पर समेट दिया। इस तरह पहली पारी के आधार पर भारत को 292 रन की बढ़त हासिल की।

दूसरी पारी में भारत ने 6 विकेट पर 186 रन बनाकर पारी घोषित की। इस तरह इंग्लैंड को जीत के लिए 479 रन का टारगेट मिला। दूसरी पारी में इंग्लैंड की टीम 131 रन पर ढेर हो गई। भारत ने यह मैच तीसरे दिन ही रिकॉर्ड अंतर से जीत लिया।

दीप्ति शर्मा प्लेयर ऑफ द मैच

दीप्ति ने दोनों पारियों को मिलाकर 9 विकेट लिए। दीप्ति ने पहली पारी में 5.3 ओवर में 7 रन देकर 1.27 की इकोनॉमी रेट से 5 विकेट लिए। जबकि दूसरी पारी में उन्होंने 8 ओवर में 32 रन देकर 4 की इकोनॉमी रेट से 4 विकेट लिए। दूसरी पारी में पूजा वस्त्राकार ने 4 ओवर में 23 रन देकर 3 विकेट लिए। वहीं राजेश्वरी गायकवाड ने 5.3 ओवर में 20 रन देकर 2 विकेट लिए।

9 साल बाद विमेंस टीम घर में टेस्ट खेली विमेंस टीम

इंडियन विमेंस टीम 9 साल बाद घर में टेस्ट मैच खेलने उतरी थी। इससे पहले 2014 में विमेंस टीम ने घर में साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट खेला था। हालांकि, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट के बाद इंडियन विमेंस टीम को अगले टेस्ट के लिए ज्यादा लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

Tags:
  • Cricket News
  • क्रिकेट न्यूज
  • Biggest win of Indian women's team
  • Biggest win of Indian women's team in Test
  • Indian women's team defeated England by 347 runs
  • Biggest win of women's team
  • भारतीय विमेंस टीम की सबसे बड़ी जीत
  • भारतीय विमेंस टीम की टेस्ट में सबसे बड़ी जीत
  • भारतीय महिला टीम ने इंग्लैंड को 347 रन से हराया
  • विमेंस टीम की सबसे बड़ी जीत
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा