गुजरात जा रही थी बिहार STF की टीम, एमपी में हो गया बड़ा हादसा, दो जवान शहीद, 4 घायल
Abhilasha Saksena Chakraborty | May 28, 2025, 14:24 IST
Accident on Expressway in Ratlam
रतलाम एक्सप्रेसवे पर गुजरात जा रही बिहार STF की स्कॉर्पियो के पलटने से दो जवानों की मौत हो गई और चार घायल हो गए। सभी को इंदौर रेफर किया गया है, एक की हालत गंभीर है।
आमीन हुसैन @ रतलाम MP News: मध्यप्रदेश के रतलाम जिले में दिल्ली-मुंबई 8 लेन एक्सप्रेसवे पर बिहार STF की स्कॉर्पियो गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में दो जवानों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। टीम एक वांछित अपराधी को पकड़ने बिहार की टीम स्कॉर्पियो SUV गांधीधाम, गुजरात जा रही थी। मिशन पर थे
रतलाम SP अमित कुमार ने जानकारी दी कि बिहार STF की यह टीम गया से गुजरात के गांधीधाम जा रही थी। उनका मकसद एक वांछित अपराधी को पकड़ना था। पूरी टीम स्कॉर्पियो गाड़ी से दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे परयात्रा कर रही थी, तभी रतलाम से कुछ किलोमीटर आगे गाड़ी असंतुलित होकर पलट गई। सब इंस्पेक्टर संतोष कुमार की स्थिति गंभीर है और उन्हें इंदौर रेफर किया गया है। कॉन्स्टेबलजीवधारी कुमार, मिथिलेश पासवान, रंजन कुमार को भी इंदौर रेफर किया गया है। कॉन्स्टेबल रंजन कुमार ने बताया कि वे गाड़ी की डिक्की में सो रहे थे। जब नींद खुली, तब तक हादसा हो चुका था। उन्होंने कहा कि गाड़ी में सवार तीन लोग बाहर गिर चुके थे और तीन अंदर फंसे हुए थे। ये भी पढ़ें: रोहतक सीवर हादसा : नाले में गिरे बेटे को बचाने उतरे पिता और भाई, तीनों की मौत बिहार ADG हेडक्वार्टर कुंदन कृष्णन ने बताया कि जवानों के शवों को वापस लाने और घायलों के इलाज के लिए एक विशेष टीम रतलाम रवाना की गई है। उन्होंने कहा कि शहीद जवानों को सम्मानपूर्वक अंतिम विदाई दी जाएगी।
मिशन पर थे जवान , अचानक हुआ हादसा
कैसे हुआ हादसा
- तेज रफ्तार और असंतुलन की वजह से गाड़ी पलटी
- दुर्घटना के बाद गाड़ी लगभग 100 मीटर तक घिसटती रही
- हादसे में तीन जवान बाहर फेंक दिए गए, जबकि तीन अंदर फंसे रहे हादसे में
इन लोगों में गवाईं जान
मुकुंद मुरारी
सब इंस्पेक्टर (Sub-Inspector)
विकास कुमार
कॉन्स्टेबल (Constable)
बिहार
घायल जवानों की स्थिति
बिहार से पहुंची विशेष टीम
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava