BJP ने की 212 शिकायतें, चुनाव आयोग किस पर करेगा कार्रवाई

Jitendra Shrivastava | May 13, 2024, 21:05 IST
Share
THESOOTR
THESOOTR

मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव के दौरान मतदान प्रक्रिया में आने वाली गड़बड़ियों और परेशानियों को लेकर विधानसभा, लोकसभा, जिला और प्रदेश कार्यालय में नियंत्रण कक्ष स्थापित किए थे। इनमें बीजेपी ने कुल 212 शिकायतें की हैं...

मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव के दौरान विधानसभा, लोकसभा क्षेत्र के साथ जिला और राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष में कुल 212 शिकायतें प्राप्त हुई हैं। इनमें से 141 शिकायतें राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष में प्राप्त हुई हैं, जिन्हें निराकरण के लिए निर्वाचन आयोग को प्रेषित कर दिया गया है। वहीं 14 शिकायतें ई-मेल द्वारा भारत निर्वाचन आयोग को गई तथा भाजपा ( BJP ) विधि प्रकोष्ठ द्वारा जिलों में 57 शिकायतें की गई हैं।

मध्यप्रदेश में अंतिम चरण के मतदान

मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव के चौथे और अंतिम चरण के मतदान के दौरान उज्जैन, इंदौर, रतलाम, मंदसौर, खण्डवा, खरगौन, धार और देवास लोकसभा क्षेत्रों में आज मतदान हो चुका है। मतदान प्रक्रिया में आने वाली गड़बड़ियों और परेशानियों को लेकर विधानसभा, लोकसभा, जिला और प्रदेश कार्यालय में नियंत्रण कक्ष स्थापित किए थे।

राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष में 212 शिकायतें मिली

बीजेपी प्रदेश कार्यालय में राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष में हर लोकसभा क्षेत्र के लिए दो-दो नेताओं और तीन-तीन अधिवक्ताओं को लगाया गया था। विधानसभा, लोकसभा क्षेत्र के साथ जिला और राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष में कुल 212 शिकायतें मिली हैं। इनमें से 141 शिकायतें राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष में प्राप्त हुई हैं, जिन्हें निराकरण के लिए निर्वाचन आयोग को प्रेषित कर दिया गया है। वहीं 14 शिकायतें ई-मेल द्वारा भारत निर्वाचन आयोग को गई तथा भाजपा विधि प्रकोष्ठ द्वारा जिलों में 57 शिकायतें की गई हैं।

सबसे अधिक इंदौर, सबसे कम खरगोन में की गई शिकायतें

लोकसभा के तीसरे चरण के मतदान को लेकर सबसे अधिक शिकायतें इंदौर लोकसभा क्षेत्र में प्राप्त हुई हैं, वहीं सबसे कम शिकायतें खरगोन लोकसभा क्षेत्र में की गई हैं। उज्जैन 15, मंदसौर 25, रतलाम 16, धार 08, इंदौर 36, खरगोन 05 और खण्डवा में 11 शिकायतें की गई हैं।

Tags:
  • बीजेपी प्रदेश कार्यालय
  • BJP
  • निर्वाचन आयोग
  • राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान

By Ashish Bhardwaj

RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?

By Arohi Raj

वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड

By Umeshwari Baghel

हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड
बंटी नागर सुसाइड केस: रियल एस्टेट कारोबारी की मौत पर तीन महिलाएं पुलिस के राडार पर

By Sanjay Gupta

बंटी नागर सुसाइड केस: रियल एस्टेट कारोबारी की मौत पर तीन महिलाएं पुलिस के राडार पर
ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, तो शोषण कैसे कर सकते हैं', नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, तो शोषण कैसे कर सकते हैं', नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
देश में मानसून की बेरुखी से 51% हिस्से में सूखे का संकट: खरीफ फसलों पर मार, बढ़ सकती है महंगाई और आम आदमी की मुश्किलें

By Aman Vaishnav, CHAKRESH

देश में मानसून की बेरुखी से 51% हिस्से में सूखे का संकट: खरीफ फसलों पर मार, बढ़ सकती है महंगाई और आम आदमी की मुश्किलें
Live |उज्जैन में मस्जिद हटाने पर बवाल

By

उज्जैन में मस्जिद हटाने पर बवाल