केपी यादव को झटका... शाह ने कहा था- BJP उनके भविष्य और आगे बढ़ाने की चिंता करेगी
Ravi Kant Dixit | Aug 20, 2024, 21:11 IST
by election KP Yadav
गुना से पूर्व सांसद केपी यादव को सियासी तौर पर झटका लगा है। राज्यसभा सीट पर उपचुनाव के लिए बीजेपी ने केरल के नेता, केंद्रीय राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन उम्मीदवार बनाया है।
गुना से पूर्व सांसद केपी यादव को सियासी तौर पर झटका लगा है। माना जा रहा था कि BJP ज्योतिरादित्य सिंधिया के लोकसभा जाने से रिक्त हुई राज्यसभा सीट पर उपचुनाव में केपी यादव को उम्मीदवार बनाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ है।
बीजेपी ने केरल के नेता, केंद्रीय राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन को उम्मीदवार बनाया है। कुरियन अभी मोदी कैबिनेट में मत्स्य पालन, पशुपालन-डेयरी विभाग के राज्य मंत्री हैं। वे चार महीने के भीतर मध्यप्रदेश के कोटे से राज्यसभा जाने वाले दूसरे बाहरी नेता होंगे। इससे पहले बीजेपी ने लोकसभा चुनाव से ऐन पहले अप्रैल में तमिलनाडु के नेता एल.मुरुगन को राज्यसभा उम्मीदवार बनाया था।
क्या है कि 26 अप्रैल 2024 को लोकसभा चुनाव का प्रचार करने गुना आए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सभा को संबोधित करते हुए कहा था, 'कई क्षेत्रों में जब मैं जाता हूं तो लोग कहते हैं कि साब हमारे सांसद को आप आगे बढ़ाना, हम उन्हें जिताकर भेजेंगे। अब मोदी जी ने यहां तो बना बनाया मंत्री चुनाव लड़ने के लिए भेजा है।
शाह ने मंच से कहा था कि भाईयों...बहनों मैं राजा साहब के लिए वोट मांगने आया हूं। ज्योतिरादित्य सिंधिया मेरे मित्र हैं। बीजेपी के वरिष्ठ नेता भी हैं। उन्हें जिताते वक्त आप याद रखना है कि ज्योतिरादित्य को दिया हुआ एक-एक वोट नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाएगा। शाह के इस बयान के बाद यह तय हो गया था कि बीजेपी उन्हें दूसरी बार मंत्री बनाएगी। बाद में हुआ भी ऐसा ही।
26 अप्रैल को इसी सभा में अमित शाह ने मंच से कहा था, 'आज मैं कहकर जाता हूं कि केपी यादव ने इस क्षेत्र की बहुत अच्छी सेवा की है। उनकी चिंता मुझ पर छोड़ देना। आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। बीजेपी हमारे भाई केपी यादव के भविष्य और उन्हें आगे बढ़ाने की सभी प्रकार की चिंता करेगी। गुना वालों आपको दो-दो नेता मिलेंगे। ज्योतिरादित्य सिंधिया भी मिलेंगे और केपी यादव भी मिलेंगे।
शाह के इस बयान के बाद सियासी तौर पर यह तय माना जा रहा था कि सिंधिया के बाद उनकी खाली राज्यसभा सीट पर बीजेपी केपी यादव को उम्मीदवार बनाएगी, लेकिन अब ऐसा नहीं हुआ है। उल्लेखनीय है कि केपी यादव और सिंधिया के बीच 2019 के लोकसभा चुनाव के बाद सियासी अनबन बढ़ गई थी। केपी ने सवा लाख वोटों से सिंधिया को हराया था। फिलवक्त केपी यादव के पास संगठन में भी कोई उल्लेखनीय जिम्मेदारी नहीं है।
राज्यसभा सीट के लिए पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया, डॉ. नरोत्तम मिश्रा, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी मुकेश सिंह चतुर्वेदी, कांतदेव सिंह और प्रदेश मंत्री रजनीश अग्रवाल के नामों की भी चर्चा थी, लेकिन बीजेपी ने केरल के जॉर्ज कुरियन को मध्यप्रदेश से अपना प्रत्याशी बनाकर सबकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। उनका निर्विरोध चुना जाना तय माना जा रहा है। उनका कार्यकाल दो वर्ष रहेगा।
![ravikant dixit]()
बीजेपी ने केरल के नेता, केंद्रीय राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन को उम्मीदवार बनाया है। कुरियन अभी मोदी कैबिनेट में मत्स्य पालन, पशुपालन-डेयरी विभाग के राज्य मंत्री हैं। वे चार महीने के भीतर मध्यप्रदेश के कोटे से राज्यसभा जाने वाले दूसरे बाहरी नेता होंगे। इससे पहले बीजेपी ने लोकसभा चुनाव से ऐन पहले अप्रैल में तमिलनाडु के नेता एल.मुरुगन को राज्यसभा उम्मीदवार बनाया था।
केपी को झटका इसलिए...
शाह ने मंच से कहा था कि भाईयों...बहनों मैं राजा साहब के लिए वोट मांगने आया हूं। ज्योतिरादित्य सिंधिया मेरे मित्र हैं। बीजेपी के वरिष्ठ नेता भी हैं। उन्हें जिताते वक्त आप याद रखना है कि ज्योतिरादित्य को दिया हुआ एक-एक वोट नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाएगा। शाह के इस बयान के बाद यह तय हो गया था कि बीजेपी उन्हें दूसरी बार मंत्री बनाएगी। बाद में हुआ भी ऐसा ही।
क्या कहा था अमित शाह ने...
सिंधिया और केपी में रही है अदावत
इनके नामों की भी थी चर्चा
ravikant dixit
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj