MP Lok sabha result 2024 : जबलपुर से BJP के आशीष दुबे 4 लाख 86 हजार 674 वोट से जीते

Vikram Jain | Jun 04, 2024, 20:26 IST
Share
JABALPUR AASHIS
JABALPUR AASHIS

जबलपुर सीट से BJP के आशीष दुबे ने रिकॉर्ड वोटों से जीत दर्ज है। मध्य प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों में से एक जबलपुर में मुख्य मुकाबला कांग्रेस और बीजेपी के बीच में रहा। कांग्रेस ने यहां वापसी के लिए ताकत झोंक दी लेकिन BJP ने अपनी जीत को बरकरार रखा।

नील तिवारी@JABALPUR. मध्य प्रदेश की जबलपुर लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी आशीष दुबे ने बड़ी जीत दर्ज की है। आशीष दुबे ने कांग्रेस के अपने निकटतम प्रतिद्वंदी दिनेश यादव को 4 लाख 86 हजार 674 वोटों से हरा कर रिकॉर्ड जीत हासिल की। सांसद प्रत्याशी आशीष दुबे को कुल 7 लाख 90 हजार 133 वोट मिले तो वहीं कांग्रेस के दिनेश यादव को 3 लाख 3 हजार 459 वोट प्राप्त हुए। बात करें पिछले लोकसभा चुनाव की तो इस सीट से बीजेपी के राकेश सिंह ने कांग्रेस के विवेक कृष्ण तन्खा को हराया था। लेकिन जबलपुर लोकसभा सीट पर बीजेपी ने अपनी जीत का सिलसिला बरकरार रखने के लिए बीजेपी की ओर से आशीष दुबे के रूप में नया चेहरा उतारा। इस सीट पर 19 अप्रैल को लगभग 61 प्रतिशत मतदान हुआ था।

पूर्व सांसद राकेश सिंह का तोड़ा रिकॉर्ड

2019 में हुए लोकसभा चुनाव में बीजेपी के राकेश सिंह ने कांग्रेस के विवेक तन्खा को 4 लाख 54 हजार 744 वोटों से हराया था। आशीष दुबे ने जीत के इस रिकार्ड को भी तोड़ दिया है। पहले राउंड से ही बढ़त में चल रहे आशीष दुबे मैं मतगणना के 11वें राउंड में ही 4 लाख 60 हजार वोटों की बढ़त ले ली थी।

किस समीकरण ने किया काम

जबलपुर लोकसभा सीट पर एससी मतदाताओं की संख्या सबसे अधिक है। यहां पर एससी मतदाता 14.4 फीसदी, एसटी 15 फीसदी, मुस्लिम 7.4 फीसदी मतदाता हैं। ओबीसी और सामान्य श्रेणी के मतदाताओं की संख्या यहां ज्यादा है। यही वजह है कि कांग्रेस ने ओबीसी समुदाय और बीजेपा ने सामान्य श्रेणी के प्रत्याशी को चुनावी मैदान में उतारकर जातीय समीकरण साधने की कोशिश की थी। जिसमें बीजेपी को सफलता हासिल हुई।

ये खबर भी पढ़ें.. Lok Sabha Election Result 2024 : इंदौर में बीजेपी के शंकर लालवानी 10 लाख 8 हजार 77 वोट से जीते, नोटा को 2 लाख 18 हजार वोट

ये खबर भी पढ़ें...शिवराज सिंह ने विदिशा में दिखाया दम, रिकॉर्ड मार्जिन से जीते मामा

बीजेपी के गढ़ में सेंध लगाने में नाकाम हुई कांग्रेस

जबलपुर सीट पर अब तक के हुए चुनावों में सबसे ज्यादा बीजेपी ने जीत दर्ज की है। इस लोकसभा सीट पर 1996 से लेकर 2019 तक लगातार 7 बार बीजेपी के सांसद ने जीत दर्ज की है। वहीं 1996 से पहले कांग्रेस ने जबलपुर लोकसभा सीट पर 9 बार जीत हासिल की है। लेकिन आठवीं बार बीजेपी ने इस सीट को जीतकर इतिहास रचा है। बीजेपी प्रत्याशी के निर्णायक बढ़त लेने पर कार्यकर्ता झूम उठे और जीत की घोषणा होते ही बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाना।

thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

जबलपुर लोकसभा सीट, जबलपुर से आशीष दुबे की जीत, लोकसभा चुनाव परिणाम 2024

Tags:
  • जबलपुर लोकसभा सीट
  • लोकसभा चुनाव परिणाम 2024
  • जबलपुर से आशीष दुबे की जीत
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई